Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

दोषियों को रिहा करने की निंदा की

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 20, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। शहर के अधिवक्ताओं एवं समाज के मौज्जिज लोगों की बैठक पूर्व राज्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस महासचिव फुरकान अली एडवोकेट के ज्वालापुर स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में सभी ने एक पत्र सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को प्रेषित किया पत्र में बताया गया कि जिस प्रकार से गुजरात सरकार ने एक पीड़ित महिला के साथ विश्वासघात किया। गुजरात सरकार ने संविधान के विधि के समक्ष समानता और विधि के समान संरक्षण का उल्लंघन किया। पत्र में गुजरात सरकार के फैसले पर सर्वोच्च न्यायालय संज्ञान लेकर मुजरिमों की रिहाई पर रोक लगाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि गुजरात सरकार द्वारा बिल्किस बानो केस के आरोपियों को रिहा करना अति निंदनीय है। वर्ष 2002 में गोधरा कांड़ के दौरान बिल्किस बानों के साथ रेप किया गया और उनके परिजनों की हत्या कर दी गयी जो एक जधन्य अपराध है। महिलाओं की सुरक्षा की बात करने वाली भाजपा की नीयत से साफ प्रतीत होता है कि किस प्रकार से ये महिलाओं के उत्थान की बात करते हैं और आरोपियों को संरक्षण प्रदान करते हैं। हैरत की बात तो ये है कि राज्य सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान बलात्कारियों और हत्यारों को रिहा किया जा रहा है। ऐसे जघन्य अपराध करने वाले आरोपियों को इस प्रकार का संरक्षण देना न सिर्फ संविधान का उल्लंघन है। बल्कि मानवता के विरुद्ध भी है।

हरिद्वार बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुधीर त्यागी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सज्जाद अहमद ने कहा कि बिल्किस बानों के साथ इस प्रकार का अन्याय सभी महिलाओं के प्रति अन्याय है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। अधिवक्ता रियाज अली एवं रियाजुल हसन अंसारी, जाकिर हुसैन ने संयुक्त रूप से कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस प्रकार का रवैया अति निंदनीय है। क्या इस प्रकार से महिलाओं की सुरक्षा होगी। अधिवक्ता रिमा शाहीम ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मामले पर चुप क्यों हैं। उन्होंने इस पर कोई कार्यवाही कयों नहीं की, क्या महिलाओं की अधिकारों की बात करना मात्र जुमला ही है। अधिवक्ता बेबी नाज एवं अफसाना ने संयुक्त रूप से कहा कि बलात्कारियों को रिहा करके गुजरात सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इससे इनकी दोहरी मानसिकता का पता चलता है। अरबाज अली ने कहा कि जिस प्रकार गुजरात भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बलात्कारियों और हत्यारों को मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया, वह अति निंदनीय है तथा समस्त महिला जाति का अपमान है। पार्षद इसरार अहमद, शाहबुद्दीन अंसारी और रियाज अंसारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के समय गुजरात सरकार का ऐसा निर्णय मातृशक्ति का अपमान करने वाला है। एक गर्भवती महिला के साथ ऐसी हैवानियत मानवता को शर्मसार करने वाली है। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। बैठक में एचआरडीए के पूर्व सदस्य इरशाद खान, सुलतान अहमद, राव फरमान, अमन, सलामत खान, आदिल अली, एजाज अली, तनवीर अली, मौ.सलीम आदि ने भी इस प्रकरण की निंदा की।

इन्हें भी पढ़े

pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

झंडेवाला देवी मंदिर में वासंतिक नवरात्र मेला आरंभ, माँ शैलपुत्री की विधिवत हुई पूजा-अर्चना

March 30, 2025
Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह क्यों कहलाते हैं राजनीति में बीजेपी के ‘चाणक्य’?

October 22, 2023

उत्तराखंड: धाम के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के दिए निर्देश

December 29, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.