Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली जैसे पंजाब में भी घिर गए AAP और केजरीवाल?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 13, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
Kejriwal
22
SHARES
745
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल को लगा जोर का झटका भगवंत मान को भी धीरे से लगा है. दिल्ली में आये भूकंप के बाद सवाल तो पंजाब के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खड़े होने लगे थे, लेकिन पंजाब के विधायकों के साथ दिल्ली आये भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात के बाद फिलहाल ताजा बवंडर शांत हो गया है.

खतरा जरूर टल गया है, लेकिन कितने दिन? कब तक? पंजाब में सत्ता को लेकर आम आदमी पार्टी भला कब तक खैर मनाएगी? दिल्ली की मीटिंग के बाद भगवंत मान ने पंजाब मॉडल की बात जरूर की है, लेकिन जब दिल्ली मॉडल फेल हो गया तो किसी और की बात अभी क्या मायने रखती है.

इन्हें भी पढ़े

cm rekha gupta

आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!

September 11, 2026
Nitin Naveen

उत्तराखंड में कैसे हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नवीन ने बताया प्लान

September 10, 2026
congress

बिहार कांग्रेस के 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, जानिए मामला

September 10, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली में बनेगा अपना SDRF, आपदाओं से निपटने के लिए तैयार होगी 1100 जवानों की स्पेशल बटालियन

September 10, 2026
Load More

जैसे दिल्ली के बाद बीजेपी की कोशिश पंजाब में अरविंद केजरीवाल को निबटाने की है, बिल्कुल वैसे ही कांग्रेस भी आम आदमी पार्टी का पूरी तरह सफाया चाहती है.

कांग्रेस और बीजेपी भले ही भारतीय राजनीति के दो ध्रुवों पर खड़े नजर आते हों, लेकिन दिल्ली चुनाव में दोनो ही ने अपने अपने हित में एक दूसरे को भरपूर फायदा पहुंचाया है – और साइड इफेक्ट कौन कहे, सीसधा नुकसान अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को हुआ है.

दुश्मन का दुश्मन दोस्त वाला फॉर्मूला कांग्रेस और बीजेपी ही नहीं आम आदमी पार्टी पर भी लागू होता है, और मौके-बे-मौके ये राजनीति समझ में भी आती है.

2022 के पंजाब चुनाव कैंपेन को याद करें तो देखते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक ही तरीके से अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाते थे. कुमार विश्वास का बयान तो बीजेपी के लिए था ही, लेकिन राहुल गांधी के भाषणों में भी अरविंद केजरीवाल के आतंकवादियों से रिश्ते को लेकर बराबर सवाल उठाये जाते थे.

कांग्रेस को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने में बीजेपी को अरविंद केजरीवाल के रामलीला आंदोलन से फायदा मिला, और आम आदमी पार्टी तो कांग्रेस को ही काटकर अपनी जगह बनाती आई है. अरविंद केजरीवाल अपनी चाल चल रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने बीजेपी वाली छोर से हमला बोल दिया, और दिल्ली मेें ‘खेला’ हो गया.

दिल्ली के साथ साथ पंजाब के राजनीतिक हालात और आने वाली मुश्किलों को अरविंद केजरीवाल ने समय रहते भांप लिया है, और सक्रिय भी हो गये हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को विधायकों सहित दिल्ली बुलाकर सर्वाइवल का मंत्र भी दे दिया है. वैसे ये ऊपरी तौर पर पता चला है, अंदर की खबर अभी आना बाकी है. पंजाब से दिल्ली की लंबी दूरी तय किये जाने के बाद घंटे भर में सबको लौटा दिया जाना किसी को भी हजम नहीं हो रहा है.

बीजेपी को पंजाब में बेस चाहिये, कांग्रेस को सत्ता में वापसी

पंजाब में बीजेपी अकाली दल के भरोसे राजनीति करती आई है, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान कृषि कानूनों के मुद्दे पर बादल परिवार ने एनडीए छोड़ दिया. तब अकाली दल की हरसिमरत कौर केंद्र में मंत्री हुआ करती थीं. पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस के बागी कैप्टन अमरिंदर को आजमाया जरूर, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला.

दिल्ली की तरह पंजाब में बीजेपी का कोई मजबूत आधार नहीं है, इसलिए वहां बीजेपी को भी अरविंद केजरीवाल की तरह एक भगवंंत मान की सख्त जरूरत है. मान कर चलना चाहिये, मौका मिलने पर बीजेपी को ‘ऑपरेशन लोटस’ से भी परहेज नहीं होगी – बशर्ते, खुद भगवंत मान बीजेपी की बात मान लें, या आम आदमी पार्टी के भीतर से कोई सिंधिया, हिमंता या शिंदे बनकर बीजेपी के साथ आ जाये.

जहां तक कांग्रेस की बात है, तो उसके सामने पंजाब में भी वैसी ही चुनौती है, जैसी बाकी राज्यों में है. पंजाब में भी कांग्रेस की समस्या हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसी ही है. आपसी गुटबाजी लगातार भारी पड़ रही है, और राहुल गांधी के पास कहीं कोई राजनीतिक समाधान नहीं है. पंजाब संकट तो ऐसा गहराया कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे मिल जुल कर भी हल नहीं निकाल सके, और थाली में सजाकर सत्ता आम आदमी पार्टी को सौंप डाली.

अरविंद केजरीवाल के लिए स्वाति मालीवाल अलग ही मुसीबत बनी हुई हैं. दिल्ली के बाद अब वो पंजाब को लेकर मुहिम शुरू कर चुकी हैं. किसी और का बनाया वीडियो शेयर करते हुए स्वाति मालीवाल ने सोशल साइट X पर लिखा है, ‘ये पंजाब के जीरकपुर की वीडियो है, खुलेआम डीसिल्टिंग के नाम पर दरिया से रेत चोरी हो रही है… अरविंद केजरीवाल जी ने कहा था, मैं रेत की चोरी रोककर ₹20,000 करोड़ बचाऊंगा… आज पंजाब में ऐसा हाल है कि कर्मचारियों को सैलरी देने तक के पैसे नहीं हैं… ये ₹20,000 करोड़ कहां गए?

स्वाति मालीवाल की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है, ‘दिल्ली के बाद पंजाब, मतलब प्रतिशोध बेइंतिहा है.’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
अमृतसर की सड़कों पर प्रदर्शन

नहीं बरती सख्ती तो फिर जल उठेगा पंजाब !

February 26, 2023

सियासत में अफसर

October 25, 2023
Western Coalfields Limited

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सुरक्षा कर्मियों का पासिंग आउट परेड संपन्न

October 2, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए नितिन नवीन की फील्डिंग, हारी सीटों पर जीत का प्लान
  • आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!
  • BRICS समिट के बीच साइबर अटैक का खतरा? दिल्ली पुलिस जारी की एडवाइजरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.