Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home Uncategorized

पंजाब में भी आप की सरकार फिर दिल्ली धुआं-धुआं क्यों है?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 3, 2023
in Uncategorized
A A
Arvind Kejriwal AAP
19
SHARES
622
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिवाली में अभी हफ्ताभर का वक्त बाकी है, लेकिन दिल्ली में प्रदूषण के चलते अभी से माहौल दमघोंटू हो गया है. दिल्ली में AQI लेवल कई जगह 500 तक पहुंच गया है. बच्चों के स्कूल बंद करने पड़े हैं – कई जगह लोग आंखों में जलन की शिकायत कर रहे हैं – और ये सिर्फ दिल्ली नहीं बल्कि नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे सभी इलाकों का भी एक जैसा हाल है.

प्रदूषण के कई कारण हैं, और इनमें से एक है पराली जलाया जाना. एक रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीआर में प्रदूषण फैलाने के लिए जो फैक्टर जिम्मेदार हैं उनमें 44 फीसदी पराली की वजह से है. पराली तो यूपी और मध्य प्रदेश में भी कई जगह जलायी जाती है, लेकिन सबसे ज्यादा ये काम पंजाब में होता है. पराली के साथ साथ पेट्रोल और डीजल गाड़ियों और कंस्ट्रक्शन से उड़ने वाली धूल जैसे भी कारण हैं जो दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा देते हैं.

इन्हें भी पढ़े

Shri Krishna Janmashtami

झण्डेवाला देवी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

September 5, 2026
hezbollah new chief

हिज्बुल्लाह के नए चीफ ने इजरायल से सीधी बातचीत से किया इनकार, रखीं 5 शर्तें

April 27, 2026
us-iran war

US ने एक और यू-टर्न से दुनिया को चौंकाया!

April 7, 2026
india iran

युद्ध के बीच ईरान ने भारत को दिया बड़ा आश्वासन, सुरक्षा पर क्या बोला?

April 2, 2026
Load More

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की सरकारों से हलफनामा दाखिल कर ये बताने को कहा है कि वे वायु प्रदूषण को रोकने के लिए क्या उपाय कर रहे हैं. और इसके लिए एक हफ्ते की ही मोहलत दी गयी है. अगली सुनवाई 7 नवंबर को होनी है.

राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को दिल्ली हाईकोर्ट चिंताजनक बता चुका है. 2015 में हाई कोर्ट की टिप्पणी थी, यहां गैस चेंबर में रहने जैसा है. 2019 में सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस एके मिश्र का कहना था कि पहले दिल्ली उनको आकर्षित करती थी, लेकिन वो रहने लायक नहीं रही.

49 दिन की सरकार चलाने के बाद अरविंद केजरीवाल 2015 में दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे, और तभी से हर साल दिल्ली में प्रदूषण के लिए वो पंजाब, हरियाणा और केंद्र की सरकारों को जिम्मेदार बताया करते थे – ये भी विडंबना ही है कि न तो दिल्ली में प्रदूषण का हाल बदला है, न ही अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों की राजनीतिक पैंतरेबाजी.

पंजाब चुनाव में किया गया केजरीवाल का वादा अब भी अधूरा

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव में जो वादा किया था वो तो अब तक अधूरा है ही, नये चुनावी वादों के साथ वो मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी लेते गये हैं – और सवाल उठ रहा है कि पंजाब में पराली जलाये जाने की वजह से दिल्ली में हालत गंभीर हो चुकी है, लेकिन दोनों मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. बीजेपी नेता तो कह रहे हैं कि केजरीवाल और मान सैर सपाटे पर निकले हुए हैं.

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान अरविंद केजरीवाल कहा करते थे कि अगर वो वहां भी आम आदमी पार्टी की सरकार बन गयी तो दिल्ली में प्रदूषण खत्म हो जाएगा. ये तो नहीं कहेंगे कि इसी मुद्दे पर वो चुनाव जीत गये, और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार भी बन गयी – लेकिन दिल्ली के लोग तो उनसे चुनावी वादों पर खरे उतरने की अपेक्षा रखते ही हैं.

एक प्रेस कांफ्रेंस में 4 नवंबर, 2023 को अरविंद केजरीवाल का कहना था, पंजाब में अभी हमारी सरकार को सिर्फ 6 महीने हुए हैं… काफी समस्याएं थीं… बहुत सारे माफिया काम कर रहे थे, उनमें से कई माफियाओं को कंट्रोल किया है… पराली पर भी भगवंत मान की सरकार ने कई सारे कदम उठाये हैं.

अरविंद केजरीवाल का दावा था कि एक साल में सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन ठीक एक साल बाद भी सब कुछ वैसे ही नजर आ रहा है. तब अरविंद केजरीवाल ने कहा था, हमें पहले साल में कुछ महीने मिले… हमने कई कदम उठाये हैं… कुछ में हम सफल रहे, लेकिन पूरी सफलता नहीं मिली… मुझे उम्मीद है कि अगले साल तक पराली जलाने की घटना में कमी आएगी.

इंडिया टुडे DIU की रिपोर्ट के मुताबिक, ठीक एक साल पहले पंजाब में पराली जलाने की 3634 घटनाएं दर्ज की गयी थीं, और अब ये घट कर 1668 पर आ चुकी है. इंडिया टुडे से बातचीत में दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का कहना है कि पिछले साल की तुलना में पराली जलाने की घटनाओं में 50 फीसदी की कमी आयी है. गोपाल राय ने बताया, जब उत्तर-पूर्व से हवा चलती है तो पंजाब के पराली का प्रभाव दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ जाता है… अभी हवा बिल्कुल नहीं चल रही है… अभी जो स्मॉग बन रहा है, दिल्ली-एनसीआर की ऐसी स्थितियां है, और उसी का असर है.

पहले पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी, अब चारों तरफ बीजेपी का शासन

आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार बनी तो पंजाब में अकाली दल और बीजेपी की गठबंधन सरकार थी, और हरियाणा में तभी से बीजेपी की सरकार है. 2017 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बन गयी, और 2022 से आम आदमी पार्टी की सरकार है – अरविंद केजरीवाल और उनके साथी अब कांग्रेस को तो कुछ कह नहीं सकते, और पंजाब में भी अपनी सरकार का बचाव करना है, ऐसे में दिल्ली में प्रदूषण के लिए सारी तोहमत बीजेपी पर मढ़ दे रहे हैं.

निश्चित तौर पर आम आदमी पार्टी मुसीबतों से घिरी हुई है. अरविंद केजरीवाल ने कानूनी और राजनीतिक तरीके से प्रवर्तन निदेशालय के समन का जवाब तो दे दिया है, लेकिन खतरा नहीं टला है. राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, और पार्टी के दो मजबूत नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जेल में हैं – लेकिन दिल्ली में सरकार का मुखिया होने के नाते प्रदूषण रोकने की जिम्मेदारी भी तो अरविंद केजरीवाल की ही बनती है

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Attack-in-Pahalgam

पहलगाम हमले के बाद आतंकवाद को लेकर उठे सवाल पर ‘पहल’ विशेष विश्लेषण!

April 26, 2025

अमेरिकी चुनाव पर डोनाल्ड ट्रंप का क्या पड़ेगा असर!

June 1, 2024

यात्रा में सहयोगियों का साथ

December 3, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.