Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पीएम मोदी बोले- अग्निपथ योजना से बढ़ेगी देश की ताकत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 26, 2024
in राष्ट्रीय
A A
PM Modi
13
SHARES
421
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1999 के करगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर शुक्रवार को यहां इस युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सशस्त्र बलों के अधिकारियों और सैनिकों के सम्मान में द्रास युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 को लद्दाख में करगिल की बर्फीली चोटियों पर लगभग तीन महीने की लंबी लड़ाई में जीत के बाद ‘ऑपरेशन विजय’ के सफल समापन की घोषणा की थी। युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में 26 जुलाई के दिन को ‘करगिल विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

अग्निवीर योजना पर दिया जवाब

इन्हें भी पढ़े

el niño

भारत पर मंडरा रहा गंभीर खतरा! 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों की चेतावनी- कुछ तो बड़ा होने वाला है

September 20, 2026
Rahul Gandhi's

राहुल गांधी का युवा कनेक्ट, डूसू में कांग्रेस का डि-कनेक्ट, अब रणनीति पर उठे सवाल !

September 20, 2026
ABVP's dominance in DUSU elections

विश्लेषण : डूसू चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, जेन ज़ी के वोट पर क्यों छिड़ी बहस?

September 20, 2026
Dattatreya Hosabale

श्रम साधक मजबूत होंगे तो समाज और भविष्य दोनों मजबूत होंगे : दत्तात्रेय होसबाले

September 20, 2026
Load More

इसके बाद पीएम मोदी ने अपने भाषण में अग्निवीर सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी और इसे लेकर राजनीति करने वालों को करारा जवाब दिया। पीएम ने कहा कि अग्निपथ योजना से देश की ताकत बढ़ेगी। सच्चाई ये है अग्निपथ योजना से देश की ताकत बढ़ेगी और युवा मातृभूमि के सेवा के लिए आगे आएगा। सेना द्वारा किए गए जरूरी रिफॉर्म का एक उदाहरण अग्निपथ स्कीम भी है।

दशकों तक संसद से लेकर अनेक कमेटी तक में सेनाओं को युवा बनाने पर चर्चाएं होती रही हैं। भारत के सैनिकों की औसत आयु ग्लोबल औसत से ज्यादा होना, ये चिंता बढ़ाता रहा है। इसलिए ये विषय बरसों तक अनेक कमेटियों में भी उठा। लेकिन देश की सुरक्षा से जुड़ी इस चुनौती के समाधान की पहले इच्छाशक्ति नहीं दिखाई गई। अग्निपथ योजना के जरिए देश ने इस चिंता को एड्रेस किया है। अग्निपथ का लक्ष्य सेनाओं को युवा बनाना है। अग्निपथ का लक्ष्य सेनाओं को युद्ध के लिए निरंतर योग्य बनाकर रखना है।

संवेदनशील विषय पर राजनीति

पीएम ने कहा, दुर्भाग्य से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इतने संवेदनशील विषय को कुछ लोगों ने राजनीति का विषय बना दिया है। कुछ लोग सेना के इस सुधार पर भी अपने व्यक्तिगत स्वार्थ में झूठ की राजनीति कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने सेनाओं में हजारों करोड़ के घोटाले करके हमारी सेनाओं को कमजोर किया। ये वही लोग हैं जो चाहते थे कि एयरफोर्स को कभी आधुनिक फाइटर जेट ना मिल पाएं। ये वही लोग हैं जिन्होंने तेजस फाइटर प्लेन को भी डिब्बे में बंद करने की तैयारी कर ली थी।

मेरे लिए दल नहीं देश सर्वोपरि है

पीएम मोदी ने कहा, मैं हैरान हूं कि कुछ लोगों की समझ को क्या हुआ है। ऐसा भ्रम फैला रहे हैं कि सरकार पेंशन की पैसे बचने के लिए ये योजना लेकर आ रही है। मैं पूछना चाहता हूं आज हमारे शासनकाल में जो भर्ती होगा क्या उसे आज ही पेंशन देना है। जब बारी आएगी तो मोदी 105 साल का होगा, क्या मोदी की सरकार होगी, क्या ये मैं राजनीति के लिए कर सकता हूं।

मेरे लिए दल नहीं देश सर्वोपरि है। यह बड़े अफसोस की बात है कि कुछ लोग सेना के सुधार पर भी अपने स्वार्थ के लिए राजनीति कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने हज़ारों करोड़ों के घोटाले करके हमारी सेना को कमजोर किया है। ये वही लोग हैं जिन्होंने वायुसेना को आधुनिक जेट्स मिलने से रोका। जो देश के युवाओं को गुमराह कर रहे हैं उनकी इतिहास साक्षी है। उन्हें सैनिकों की कोई परवाह नहीं।

ये लोग देश के युवाओं को गुमराह कर रहे हैं

हमने सेनाओं द्वारा लिए गए इस फैसले का सम्मान किया है क्योंकि हमारे लिए राजनीति नहीं, देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। जो लोग देश के युवाओं को गुमराह कर रहे हैं…उनका इतिहास साक्षी है कि उन्हें सैनिकों की कोई परवाह नहीं है। ये वही लोग हैं जिन्होंने 500 करोड़ रुपए दिखाकर वन रैंक वन पेंशन पर झूठ बोला था। ये हमारी सरकार है जिसने वन रैंक वन पेंशन लागू किया, पूर्व सैनिकों को सवा लाख करोड़ रुपए से ज्यादा दिए। ये वही लोग हैं जिन्होंने आजादी के 7 दशक बाद भी शहीदों के लिए वॉर मेमोरियल नहीं बनाया। ये वही लोग हैं जिन्होंने सीमा पर तैनात हमारे जवानों को पर्याप्त बुलेटप्रूफ जैकेट्स भी नहीं दी थीं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

राज्य में सकुशल और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों दिए निर्देश

March 24, 2024
PM Modi in France

दोस्ती और मजबूत होगी

July 14, 2023

एमएसपी की कमेटी तो बनी, होगा क्या?

July 27, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘यह सनातन और वैदिक परंपरा अपमान’, गयाजी में ऑनलाइन पिंडदान के विरोध में पुरोहित
  • सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!
  • पीएम मोदी ने 10 मीटर राइफल में सिल्वर जीतने वाली महिला टीम को दी बधाई!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.