Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

मेयर चुनाव को लेकर AAP पहुंची सुप्रीम कोर्ट, जानिए क्या हैं उनकी दो मांगें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 26, 2023
in दिल्ली
A A
आम आदमी पार्टी
19
SHARES
624
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) गुरुवार (26 जनवरी, 2023) को सुप्रीम कोर्ट पहुंची। ओबेरॉय (Shelly Oberoi) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में याचिका दायर कर समयबद्ध तरीके से मेयर चुनाव कराने की मां की है। सुप्रीम मामले की सुनवाई शुक्रवार को कर सकता है।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्लीवालों ने नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को बहुमत दिया, लेकिन भाजपा गंदी राजनीति के तहत एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं बनने दे रही। उन्होंने कहा कि कई बार कोशिशों के बावजूद भी मेयर का चुनाव नहीं होने दिया जा रहा, सरकार नहीं बनने दे रहे। अब आम आदमी पार्टी की मेयर उम्मीदवार डॉ शैली ओबरॉय, नेता सदन मुकेश गोयल सुप्रीम कोर्ट गए हैं और दो मांग रखी हैं।

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Load More

AAP ने अपनी याचिका में यह दो प्रमुख मांगें रखीं
आम आदमी पार्टी की मेयर पर की प्रत्याशी डॉ. शैली ओबेरॉय ने अपनी याचिका में दो मांगें रखी हैं। उनकी पहली मांग है कि समयबद्ध तरीके से एमसीडी में सरकार बनाई जाए, कोर्ट जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरी करवाए। दूसरी मांग है कि 10 मनोनीत पार्षद यानी एल्डरमैन को वोटिंग का अधिकार नहीं है, लेकिन भाजपा बेईमानी करके इनसे वोटिंग करवाना चाहती है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट इसको लेकर भी केंद्र सरकार और एमसीडी प्रशासन को आदेश दे और कानून का पालन होना चाहिए।

पिछले महीने एमसीडी चुनावों में बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने स्टैंड-इन पीठासीन अधिकारी और एक भाजपा पार्षद द्वारा पक्षपात का आरोप लगाया था। कहा था कि भाजपा मेयर के चुनावों में अवैध साधनों का उपयोग करना चाहती है। यह उपराज्यपाल द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी के माध्यम से भाजपा द्वारा एक गहरी साजिश है, जो भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किया गया है।

भाजपा 15 साल बाद एमसीडी की सत्ता से बेदखल
15 साल बाद एमसीडी में सत्ता से बेदखल हुई भाजपा का दावा है कि आम आदमी पार्टी डर गई है, क्योंकि उसके पार्षद ही उसके मेयर उम्मीदवार को वोट नहीं करेंगे। मंगलवार को बीजेपी पार्षदों ने AAP पर महापौर चुनाव से भागने का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया था, जबकि आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर अराजकता के जरिए चुनाव रोकने का आरोप लगाया था।

AAP ने 134 वार्डों में जीत हासिल की
इससे पहले छह जनवरी को नए सदन की पहली बैठक भी स्थगित कर दी गई थी, जब आप और भाजपा दोनों सदस्यों ने इसका विरोध किया था। उस दिन आप के विरोध के बीच नामित पार्षदों (‘एल्डरमेन’) को निर्वाचित सदस्यों के सामने सदस्यता की शपथ दिलाई गई थी। बता दें, दिसंबर में हुए एमसीडी चुनावों में आप ने 250 वार्डों में से 134 पर जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी को 104 सीटें मिली थीं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UP Panchayat

यूपी पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी शुरू, क्या आधी आबाद को मिलेगा उनका हक?

May 24, 2025

एचएसएल द्वारा निर्मित पहला युद्धपोत का पहला समुद्री परीक्षण रहा सफल

May 28, 2024
PM Modi

मोदी सरकार के वे नौ फैसले, जिन पर हुआ खूब बवाल

May 31, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.