Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

MCD उपचुनाव : दिल्ली में AAP को झटका, एक और नेता BJP में शामिल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 29, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
bjp-aap
14
SHARES
478
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कल 12 वार्डों के लिए होने वाले एमसीडी उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को एक तगड़ा झटका लगा है। ‘आप’ के एक पूर्व विधायक राजेश गुप्ता ने पार्टी का साथ छोड़कर आज भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी और देश में से किसी एक को चुनना था, तो मैंने देश को चुन लिया। राजेश गुप्ता ने कहा कि तकलीफ है, दुख है, मैं नहीं छोड़ना चाहता था, मैं कई रातों से सोया नहीं हूं, लेकिन मुझे मजूबर किया गया।

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी दफ्तर में भाजपा का पटका पहनाकर भगवा दल की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद मीडिया से बाद करते हुए राजेश गुप्ता ने कहा, मैंने उन्हें नहीं छोड़ा; उन्होंने मुझे छोड़ा। पार्टी बनने से पहले भी, जब आंदोलन शुरू हुआ था, तब भी हम तीन मुख्य सिद्धांतों पर बात करते थे, भ्रष्टाचार, अपराध और चरित्र। अगर किसी व्यक्ति में इनमें से कोई भी कमी पाई जाती थी, तो पार्टी उसे सपोर्ट नहीं करती थी, टिकट देना तो दूर की बात है। ‘आप’ में मेरे अभी भी कई दोस्त हैं, कुछ चले गए हैं, कुछ जाने वाले हैं, और उनमें से कई बहुत दुखी हैं। मुझे लगता है कि लोगों के साथ धोखा हो रहा है।

इन्हें भी पढ़े

Petrol-Diesel

पेट्रोल-डीजल के टैक्स कटौती पर बोली कांग्रेस- यह सिर्फ दिखावा

March 27, 2026
pm modi

PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

March 26, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Load More

अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए उनकी आंखे नम भी हो गईं। उन्होंने कहा, मैंने तीन बार चुनाव लड़ा। बहुत बड़े-बड़े पदों पर रहा। आज मैं नाराज हुआ तो उस पार्टी के अध्यक्ष ने मुझसे बात की जिसकी देश में सरकार है लेकिन एक हारी हुई पार्टी के अध्यक्ष मुझसे बात नहीं कर सकते। जो लोग दिन रात उनके लिए लगे रहते हैं, जिन्होंने अन्ना आंदोलन में इनके लिए काम धंधे छोड़े, ये उन्हें पूछते नहीं है।

गुप्ता के भाजपा में शामिल होने के बाद दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा ने कहा, आज जिन कमियों को आम आदमी पार्टी के नेता गिनवा रहे हैं, वे सभी उनके 12 सालों के कार्यकाल में पैदा की गयी हैं और वे सवाल आठ महीने की सरकार से पूछ रहे हैं।”

सचदेवा ने कहा कि एक जागरुक विधायक के रूप में श्री गुप्ता ने अपनी एक अलग पहचान बनाई लेकिन उस पहचान की कद्र श्री केजरीवाल ने नहीं की। उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से श्री केजरीवाल दिल्ली से गायब हैं और जिस स्थिति में उन्होंने दिल्ली छोड़ा, उस पर अध्ययन करने की जरुरत है।

सचदेवा ने कहा कि आप ने दिल्ली को पिछले 12 सालों में इस स्थिति में ला दिया है कि आज उसका बोझ नयी सरकार पर है और भाजपा सरकार उसको धीरे-धीरे कम करने की कोशिश भी कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल जो खुद को दिल्ली का बेटा बताते हैं लेकिन आज वह दिल्ली से पूरी तरह से गायब हैं क्योंकि उन्हें पता है कि दिल्ली उनकी हकीकत से वाकिफ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लूट और भ्रष्टाचार करने के बाद आज आप नेता पंजाब में अपना डेरा जमाकर बैठे हुए हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

ब्रिटिश चुनाव में ऋषि की अग्निपरीक्षा!

June 22, 2024

भारत क्या पाकिस्तान की मदद करे?

August 10, 2022
ragging in schools

स्कूलों में रैगिंग संबंधित नियमों के उल्लंघन पर कोर्ट हुआ सख्त

September 29, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.