Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

अभय चौटाला ने राजनीतिक षड्यंत्र का लगाया आरोप

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 14, 2023
in राज्य
A A
Abhay Chautala
26
SHARES
854
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चंडीगढ़: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को अपनी पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख नफे सिंह राठी (Nafe Singh Rathi) का बचाव किया, जिन पर आत्महत्या के एक मामले में मामला दर्ज किया गया है। चौटाला ने आरोप लगाया कि राठी के खिलाफ एफआईआर एक ‘राजनीतिक साजिश’ के तहत दर्ज की गई है। चौटाला ने मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की भी मांग की।

पुलिस के अनुसार, हरियाणा के पूर्व मंत्री मांगे राम राठी के बेटे जगदीश राठी (55) ने बुधवार को झज्जर के बहादुरगढ़ में कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में नफे सिंह राठी सहित छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत

August 26, 2026
CM Dhami

उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति

August 25, 2026
Shivraj Singh Chouhan

हरिद्वार में संतों की बैठक में ‘चुनाव’ पर चर्चा, शिवराज सिंह ने बार-बार होने वाले चुनावों को विकास में बताया बाधा

August 25, 2026
tractor

ट्रैक्टर खरीदने पर 2.45 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें तरीका

August 25, 2026
Load More

पुलिस ने कहा कि पिछले साल 26 दिसंबर को जगदीश राठी ने एक ऑडियो क्लिप जारी की थी जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं और अगर उन्हें कुछ होता है तो वे जिम्मेदार होंगे। चौटाला ने कहा कि नफे सिंह राठी के खिलाफ एक राजनीतिक साजिश के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

ऐलनाबाद सांसद ने कहा कि 27 दिसंबर 2022 को ऑडियो क्लिप वायरल होने पर नफे सिंह राठी ने मामले की जांच कराने के लिए पुलिस को आवेदन दिया था। चौटाला ने कहा, ”उस समय, जगदीश को पुलिस थाने बुलाया गया और एसएचओ और डीएसपी ने पूछताछ की। जगदीश पुलिस थाने गए और बयान दिया कि वह शराब के नशे में थे और गलती से यह सब किया। थाने में जगदीश ने मामले को रफा-दफा करने की बात कही और कहा कि वह नफे सिंह राठी से मिलकर माफी मांगेगे। अगर जगदीश ने नफे सिंह का नाम लिया होता तो तुरंत नफे सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उससे पूछताछ की जानी चाहिए थी।”

उन्होंने दावा किया कि जिस दिन जगदीश राठी ने आत्महत्या की थी, उस दिन उसका छोटा भाई उनसे मिलने आया था। उन्होंने कहा, ”अगर जगदीश को कोई बात परेशान कर रही थी तो उन्होंने (जगदीश राठी के भाई) मुझसे इसका जिक्र किया होता।” चौटाला ने कहा कि अगर कोई दोषी है तो उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए, लेकिन इनेलो को बदनाम करने के लिए पुलिस का इस तरह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

इनेलो नेता ने आत्महत्या मामले और हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ एक महिला कोच द्वारा दायर यौन उत्पीड़न की शिकायत की भी सीबीआई जांच मांग की। उन्होंने कहा कि सच्चाई तभी सामने आएगी जब दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। चौटाला ने कहा कि वह भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के घोटालों और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने के लिए 20 फरवरी को राज्यव्यापी पदयात्रा शुरू करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा

धर्म राजनीति के आगे राहुल का जाति गणना कार्ड?

April 26, 2023
bjp-aap

सीएम केजरीवाल के ‘लक्ष्मी-गणेश’ पर बीजेपी का काउंटर प्लान, किया ये बड़ा ऐलान?

October 29, 2022
R.K. Puram

‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ अभियान के तहत आर.के.पुरम में चला सफाई अभियान, विधायक अनिल शर्मा ने की भागीदारी

August 4, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में पानी की किल्लत होगी दूर, सरकार ने मंजूर किए 11,427 करोड़, क्या है पूरा प्लान?
  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 हर माह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.