Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

मिड-डे मील में कीड़े और छिपकली के बाद अब निकला सांप!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 28, 2023
in राज्य
A A
mid-day meal
26
SHARES
865
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

बिहार के स्कूलों से अक्सर मिड डे मील को लेकर शिकायतें आती रहती हैं. कभी खाने में छिपकली निकलने की शिकायत आती है, तो कभी कीड़े वाली खिचड़ी को ‘चुपचाप खाने’ की हिदायत दे दी जाती है. इस बार बिहार के अररिया में एक स्कूल से मिड डे मील में सांप निकलने की खबर है.

खाने में सांप था, कई बच्चे खाना खा चुके थे!

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Load More

खाने में जब सांप दिखा, तब तक कई बच्चे खाना खा चुके थे. इसके बाद तुरंत स्कूल में एंबुलेंस बुलाई गई. कई बच्चों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. वहीं इस घटना से आक्रोशित इलाके के लोगों ने स्कूल में धावा बोल दिया. स्कूल के टीचर्स ने लोगों से बचने के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया. वहीं स्कूल में इकट्ठा हुई भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे.

“एक NGO द्वारा भोजन दिया गया. इसके बाद स्कूल के रसोइयों ने भोजन चखा था. 20-22 बच्चों के खाना खाने के बाद रसोइए ने बताया कि खाने की थाली में सांप है. हमने एहतियातन सभी बच्चों को छुट्टी दे दी और खाना खा चुके बच्चों के लिए मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई, तब तक स्कूल में काफी भीड़ आ गई.”

एक बच्चे के अभिभावक ने बताया,

“स्कूल के खाने में सांप निकला था. मुझे फोन आया, मैं स्कूल गया और बच्चे को लेकर हॉस्पिटल आ गया. यहां उसे इंजेक्शन लगाया गया. हॉस्पिटल लाए गए सभी बच्चों को इंजेक्शन लगाया गया है.”

‘दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी’

वहीं फारबिसगंज के सब डिविजनल ऑफिसर (SDO) सुरेंद्र कुमार अलबेला और फारबिसगंज के विधायक विद्यासागर केसरी ने हॉस्पिटल जाकर बच्चों का हालचाल लिया.

SDO ने कहा,

“जिस तरह से मिड डे मील में मरा हुआ सांप निकला, ये अपने आप में गंभीर मामला है. प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है. इसके लिए एक टीम बनाई जा रही है. जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन पहली जिम्मेदारी बच्चों को सुरक्षित रखना है.”

डॉक्टरों के मुताबिक भर्ती किए गए सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. हालांकि, मिड डे मील सांप निकलने के कारण बच्चों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कर्नाटक में BJP को लगा एक और तगड़ा झटका!

April 19, 2023
journalism

किसे कैसे जज करें?

February 7, 2023
G20 country flags arranged in a conference room. 3D illustration.

जी-20 और भारत की अध्यक्षता

December 31, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.