Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home Uncategorized

तमिलनाडु के बाद दिल्ली पर नजर, डीएमके खोलेगी बीजेपी के खिलाफ मोर्चा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 5, 2022
in Uncategorized
A A
DMK
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : तमिलनाडु में सत्ता में आने के बाद द्रविड़ मुनेत्र कषगम ने राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के खिलाफ मोर्चेबंदी में जुट गई है। इस क्रम में राज्य के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एम स्टालिन नई रणनीति के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं। कुछ दिन पहले ही स्टालिन ने सामाजिक न्याय मोर्चा बनाने की घोषणा की थी। इस मोर्चा में शामिल होने के लिए उन्होंने बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस समेत 65 राजनीतिक दलों को पत्र लिखा था। राजनीतिक के जानकारों का मानना है कि जब हिंदी बेल्ट की राजनीति हिंदुत्व विचार की ओर कदम बढ़ा चुकी है तो स्टालिन उसके मुकाबले मंडल की राजनीति को धार देना चाहते हैं।

दिल्ली से डीएमके ऑफिस का उद्घाटन
पार्टी प्रमुख और राज्य के सीएम एमके स्टालिन फिलहाल तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली में मौजूद है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने दिल्ली में बने अपनी पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस खास मौके पर उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता मौजूद रहे। उन्होंने पीएम मोदी के अलावा सोनिया गांधी समेत विपक्षी दलों के अन्य नेताओं के साथ मुलाकात की है। खास बात रही कि एमके स्टालिन ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की। इसके साथ ही स्टालिन ने राजधानी के सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लिनिक का भी दौरा किया। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी शुक्रवार को स्टालिन से मुलाकात की।

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami - Minister JP Nadda

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को सीएम धामी ने पहाड़ की समस्याओं से कराया अगवत

July 16, 2025
charger

क्या चार्जर ऑन रहने से बिजली होती है बर्बाद ?, जानिए सच

June 22, 2025
27 वर्षीय राधिका लोखंडे

सेक्स की जिद कर रहा था पति, पत्नी ने ले ली जान…15 दिन पहले हुई थी शादी !

June 12, 2025
rahul gandhi

‘एक बारात का, दूसरा रेस का तो तीसरा लंगड़ा घोडा’, राहुल का कार्यकर्ताओं पर सियासत-ए-घोडा!

June 4, 2025
Load More

पिता का सपना करना चाहते हैं पूरा
राजनीतिक पंडितों के अनुसार एमके स्टालिन अपने पिता करुणानिधि का सपना पूरा करना चाहते हैं। करुणानिधि की इच्छा थी कि वे राज्य स्तर की राजनीति से उठकर केंद्रीय राजनीति में आएं। माना जा रहा है कि स्टालिन अब खुद केंद्रीय राजनीति में आना चाहते हैं। दिल्ली में पार्टी कार्यालय और उनकी सक्रियता को इसी दिशा में बढ़ाया कदम माना जा रहा है। तमिलनाडु के राजनीतिक विश्लेषक आर. राजगोपालन का कहना है कि जिस तरह से वीपी सिंह ने मंडल की राजनीति के जरिए केंद्रीय राजनीति में उच्च स्थान प्राप्त किया था, उसी तरह की कोशिश अब स्टालिन कर रहे हैं। डीएमके की पहचान दलितों और पिछड़े वर्गों की पार्टी के रूप में है। स्टालिन की यह कोशिश वक्त के हिसाब से काफी प्रासंगिक और अहम जान पड़ती है।

केंद्र में खाली शून्य को भरने की कोशिश
पिछले चार दशक में वीपी सिंह, कांशी राम, रामविलास पासवान, शरद यादव, लालू यादव, मुलायम सिंह यादव सामाजिक न्याय की लड़ाई को लेकर राजनीति में चर्चित चेहरे थे। वीपी सिंह, कांशी राम और रामविलास अब है नहीं वहीं, मुलायम सिंह, शरद यादव और लालू यादव राजनीतिक रूप से अधिक सक्रिय नहीं हैं। ऐसे में केंद्र में एक तरह का खालीपन है। कांशीराम के बाद उनकी उत्तराधिकारी मायावती का राजनीतिक वजूद भी अब उतना प्रभावशाली नहीं रहा है। ऐसे में स्टालिन के पास मौका है कि इस खाली शून्य भरने का। राजगोपालन के अनुसार अगर स्टालिन का यह कदम सफल हो जाता है तो उन्हें सबसे बड़ा यह फायदा होगा कि वे तमिलनाडु की राजनीति से उठकर केंद्र की राजनीति में आ सकते हैं।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

आर पार की बात: हिमालय में ज्योतिर्मठ का अंधकारमय भविष्य 

January 18, 2023

विदेशी कंपनियों को क्यों भगाने में लगा चीन!

July 2, 2023

मोदी की सांसदों को दोटूक: व्यवहार को बदलें, बार-बार बच्चों की तरह एक ही बात कहना सही नहीं

December 7, 2021
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत का ‘सुदर्शन चक्र’ IADWS क्या है?
  • उत्तराखंड में बार-बार क्यों आ रही दैवीय आपदा?
  • इस बैंक का हो रहा प्राइवेटाइजेशन! अब सेबी ने दी बड़ी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.