Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सिंधु जल संधि पर ताले के बाद चेनाब पर क्‍या है भारत का प्‍लान?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 8, 2026
in राष्ट्रीय
A A
chenab river
15
SHARES
512
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली: चिनाब की जिन लहरों पर अब तक पाकिस्तान अपना हक जताता था वे जल्‍द राजस्थान के रेतीले धोरों की प्यास बुझाने को बेताब हैं. पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि (IWT) को क्या स्थगित किया, पाकिस्तान के लिए ‘वॉटर स्ट्राइक’ शुरू हो गई. भारत 4 प्रोजेक्‍ट पर तेजी से काम कर रहा है, जिसके तहत पाकिस्‍तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ की बोलती बंद होने वाली है. चेनाब के पानी का रुख पंजाब के रास्ते राजस्थान के प्यासे खेतों की ओर मोड़ जाएगा. सरकार ने चिनाब-रवि-व्यास-सतलज लिंक नहर परियोजना के लिए 3 साल यानी 2028 तक इस काम को पूरा करने का लक्ष्‍य है.

भारत पाकिस्‍तान को लेकर संयम की नीति छोड़कर रणनीतिक प्रहार के मोड में है. चिनाब नदी पर सालों से लटके प्रोजेक्ट्स अब रॉकेट की रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं. न डेटा साझा करने की मजबूरी, न पाकिस्तान को नोटिस देने का झंझट. भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि कश्मीर के पानी पर अब पहला हक उसका है. चिनाब की लहरों पर बन रहे भारत के ये बांध पाकिस्तान के लिए किसी जल-प्रलय की चेतावनी से कम नहीं हैं.

इन्हें भी पढ़े

Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
Load More

चिनाब पर भारत के ‘पावरफुल’ प्रोजेक्ट्स

भारत ने संधि को स्थगित मानते हुए चिनाब बेसिन में कई बड़े प्रोजेक्ट्स को ‘फास्ट ट्रैक’ मोड पर डाल दिया है:-

सवलकोट जलविद्युत परियोजना (1856 MW): यह जम्मू-कश्मीर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा. फरवरी 2026 में NHPC ने इसके लिए 5,129 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय टेंडर जारी कर दिए हैं. इसे ‘राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट’ घोषित किया गया है.

पकल दुल (1000 MW): यह भारत का पहला ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें पानी को स्टोर करने की क्षमता है. इसकी डेडलाइन दिसंबर 2026 तय की गई है. इसके जरिए भारत पाकिस्तान जाने वाले पानी के प्रवाह को नियंत्रित कर सकेगा.

दुलहस्ती स्टेज-II (260 MW): दिसंबर 2025 में इस प्रोजेक्‍ट को इस आधार पर मंजूरी दी गई कि अब पाकिस्तान को सूचना देने की कोई कानूनी बाध्यता नहीं है.

रतले (850 MW) और किरू-कवार: इन विवादास्पद प्रोजेक्ट्स पर अब भारत किसी भी अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता को नहीं मान रहा है और इन्हें 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है.

पाकिस्तान की बेचैनी की वजह
भारत ने न केवल नए बांध बनाना शुरू किया, बल्कि पुराने बांधों (सलाल और बगलिहार) की क्षमता बढ़ाने के लिए ‘डीसिल्टिंग’ भी शुरू कर दी है. मई 2025 में रख-रखाव के नाम पर जब भारत ने पानी रोका तो पाकिस्तान के मारला हेडवर्क्स पर जल स्तर 90% तक गिर गया था. इतना ही नहीं, भारत अब चिनाब के सरप्लस पानी को नहर के जरिए पंजाब और राजस्थान की ओर मोड़ने की तैयारी में है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
फिल्म ‘एयर

फिल्म ‘एयर’ : यहां से शुरू हुई खेल कारोबार में खिलाड़ियों की हिस्सेदारी!

May 13, 2023
Farmer leader Dallewal

हड़ताल से किसान नेता डल्लेवाल की बिगड़ी हालत, SC ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार

December 30, 2024
tariff war

डॉलर की कमजोरी… ट्रंप के लिए निर्यात का वरदान, मुद्रास्फीति, वैश्विक विश्वास का जोखिम !

June 4, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.