Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

यूपी SIR में 2.89 करोड़ वोटरों की छंटनी के बाद ऐक्शन में सीएम योगी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 7, 2026
in राज्य
A A
special intensive revision
14
SHARES
458
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में 2.89 करोड़ (18.71%) मतदाताओं के नाम काट दिए गए हैं। राज्य में 15.44 करोड़ वोटर थे, जो अब 12.55 करोड़ रह गए हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने मंगलवार को मसौदा मतदाता सूची जारी की। इसके साथ ही इस बात की चर्चा भी शुरू हो गई है कि वोटरों की इस छंटनी का नुकसान सबसे ज्यादा किसे होगा? इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ऐक्शन मोड में आ गए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और विकसित भारत जी राम जी योजना के मसले पर उन्होंने पूरे पूरे मंत्रिमंडल को जमीन पर उतरने के निर्देश दिए हैं।

एसआईआर की ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद अब सभी मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने क्षेत्रों में जाएं और पड़ताल करें कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में कौन पात्र लोग शामिल होने से रह गए हैं और कितने अपात्र लोगों को इसमें जगह दी गई है। इसके अलावा उन्हें वीबी जी राम जी योजना के लिए भी प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है। इस साल प्रस्तावित पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं।

इन्हें भी पढ़े

cm samrat chaudhary

बिहार में फिर लागू हुई जोनल पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

July 31, 2026
Kanwar Yatra

CCTV और साइबर कमांडो… हरिद्वार कांवड़ मेले की सुरक्षा इस बार सबसे हाईटेक

July 31, 2026
महिला सम्मान योजना

लाडकी बहिन योजना: e-KYC पूरी, कितनी महिलाओं को मिलेंगे ₹1500

July 30, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- ‘यह निर्णय…’

July 30, 2026
Load More

ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार की अहम योजना रही मनरेगा की जगह अब केंद्र सरकार ने विकसित भारत रोजगार गारंटी और आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जीरामजी) शुरू किया है। योजना को लेकर विपक्ष लामबंद है। भाजपा ने तो जवाब की योजना तैयार कर ही रखी है। अब जवाबी हमले में योगी सरकार भी उतरेगी। सभी मंत्रियों को उनके प्रभार के जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से योजना के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे योजना के लाभ और मनरेगा की कमियां जनता से साझा करें।

सबसे ज्यादा लखनऊ में कटे हैं नाम

सूची में सबसे ज्यादा 12 लाख मतदाताओं के नाम लखनऊ में कटे हैं। महोबा में सबसे कम 85,354 वोटरों के नाम ही कटेंगे। सीईओ रिणवा ने बताया कि अभी सिर्फ नई मतदाता सूची ही एसआईआर के बाद तैयार करने के निर्देश हैं। उन्होंने बताया कि सूची में जिन लोगों के नाम कटे हैं वे 13 दस्तावेजों में से कोई एक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को देंगे। सीईओ ने बताया कि 27 अक्तूबर को फ्रीज की गई मसौदा मतदाता सूची में मतदाता की जो तस्वीर थी, वही रहेगी। ऐसे तमाम मतदाता हैं जिन्होंने गणना प्रपत्र पर नवीनतम तस्वीर नहीं लगाई है, मगर उनकी मैपिंग हो गई है। जिन्होंने लोगों ने तस्वीर उपलब्ध करा दी है उनकी मतदाता सूची में वही नवीनतम तस्वीर अपडेट हो जाएगी।

एक करोड़ वोटरों से मांगे गए दस्तावेज

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने मंगलवार को मसौदा मतदाता सूची जारी की। इसके अनुसार, वोटर लिस्ट में शामिल 12.55 करोड़ मतदाताओं में से 91.75 प्रतिशत की मैपिंग कर ली गई है। जिन लोगों के नाम मैपिंग में नहीं मिले हैं, उन 1.04 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी कर दस्तावेज मांगे जाएंगे। मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां छह फरवरी तक की जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची छह मार्च को जारी होगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM modi

संसद के विशेष सत्र में मोदी सरकार कौन-कौन से बिल लाने वाली है?

September 16, 2023
World Tribal Day

क्‍यों मनाया जाता है आदिवासी दिवस, जानिए इतिहास

August 9, 2023
Interim budget session

भारत में चुनावी साल का अंतरिम बजट कैसा होगा, क्या मिलेगा?

January 31, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 3 हजार से ज्यादा छात्राओं को बांटी साइकिलें
  • टैक्स से भरा सरकार का खजाना, विकास पर जमकर हो रहा खर्च
  • तेल खरीदने वाला भारत, क्या दुनिया को ग्रीन एनर्जी बेचने जा रहा है?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.