Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

आतिशी पर ‘अफजल अटैक’ तेज, बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश में BJP

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 17, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
BJP
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली की नई सीएम चुनी गईं आतिशी को संसद पर हमले की वजह से फांसी पर झूल चुके ‘अफजल गुरु’ के सहारे घेरने की कोशिशें तेज हो गईं हैं। आम आदमी पार्टी (आप) की ही बागी हो चुकीं राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की ओर से आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा ने भी इसे मुद्दा बना लिया है। आरोप लगाया गया है कि आतिशी के माता-पिता ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी की सजा से बचाने की कोशिश की थी। राष्ट्रवाद के मुद्दे पर किसी भी चुनाव का रुख अपनी ओर मोड़ने में महारत हासिल कर चुकी भाजपा ने अतीत के सहारे आप के भविष्य को भंवर में फंसाने की कोशिश कर सकती है।

मोदी सरकार के मंत्री किरेन रिजिजू ने एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए कहा, ‘आतिशी का पूरा नाम क्या है, आतिशी मार्लेना। मुझे यह बहुत दिलचस्प लगा, मार्क्स और लेनिन को जोड़कर मार्लेना बना है। दिल्ली को अब कोई मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट चलाएगा क्या। आतिशी मार्लेना कौन है, क्या है मेरा उससे मतलब नहीं है, लेकिन विचार…। अफजल गुरु ने संसद पर हमला किया, निर्दोष लोगों को मारा। फिर भी उसे फांसी नहीं लगनी चाहिए। आतिशी के परिवार वालों ने ही तो पूरा सिग्नेचर कैंपेन चलाया।’

इन्हें भी पढ़े

loksabha

लोकसभा स्पीकर को हटाने की 3 कोशिशें फेल, ओम बिरला की कुर्सी कितनी सेफ?

February 12, 2026
योगी सरकार के बजट

UP : शहरी विकास में मील का पत्थर साबित होगा बजट

February 12, 2026
Harish rawat

उत्तराखंड : आखिर हरीश रावत ने क्यों कहा ‘छोड़ दूंगा राजनीति’?

February 11, 2026

क्या रद्द हो जाएगा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव?

February 11, 2026
Load More

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी आतिशी पर यही प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब देशद्रोही सरकार है। उन्होंने कहा,’अरविंद केजरीवाल ने आतिशी मार्लेना का नाम लेकर दिल्ली को अराजकता की ओर थकेल दिया है। इसका कारण है- अफजल गुरु का नाम हम सबने सुना है। अफजल गुरु की रिहाई के लिए राष्ट्रपति को याचिका भेजी गई थी। इसमें अफजल गुरु के लिए रिहाई और माफी की मांग की गई थी। इसमें 52 और 51 नंबर पर आतिशी मार्लेना के माता-पिता के हस्ताक्षर हैं। दिल्ली में अब भष्टाचारी के साथ-साथ देशद्रोही सरकार भी चलेगी।’

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आतिशी को अर्बन नक्सल तक कह डाला। उन्होंने कहा, ‘आतिशी मार्लेना अर्बन नक्सल हैं, मार्लेना नाम उनका क्यों है। मार्क्स और लेनिन को मिलाकर बना है। उनके पिता ने आतंकी अफजल गुरु के लिए याचिका राष्ट्रपति को दी थी।’

स्वाति मालीवाल ने किया दावा

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के तौर पर जैसे ही आतिशी के नाम का ऐलान हुआ आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि आतिशी के माता-पिता ने आतंकवादी अफजल गुरु के पक्ष में लड़ाई लड़ी। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाएं लिखीं। उनके हिसाब से अफजल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था। वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ ‘Dummy CM’ है, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे!’’ स्वाति मालीवाल के बयान पर भड़की आम आदमी पार्टी ने कहा कि वह भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मालीवाल को थोड़ी भी शर्म है तो राज्यसभा से इस्तीफा दे देना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi Speech Rajya Sabha

राज्यसभा में नारेबाजी के बीच विपक्ष पर गरजे पीएम मोदी

February 9, 2023
कनाडा में मंदिर

कनाडा में मंदिर पर खालिस्तानियों का हमला… हिंदू महासभा ने लगाए बंटोगे तो कटोगे के नारे

November 4, 2024
जलियांवाला बाग

क्‍या था रोलेट एक्‍ट, जिसका विरोध करने पर गोलियों से भून दिए गए थे हजारों बेगुनाह

April 13, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • लिवर में इंफेक्शन होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज
  • पतंजलि फूड्स की ‘सुपरफास्ट’ कमाई! मार्केट में मचाया तहलका
  • जितने रन नहीं, उससे ज्यादा वर्ल्ड कप खिताब… भारतीय स्टार का ये सच चौंका देगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.