Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

ईरान से जंग में अमेरिका का ‘दिवाला’! हर दिन धुआं हो रहे इतने हजार करोड़

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 9, 2026
in विश्व
A A
us israel attack on iran
18
SHARES
584
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सीएनएन ने वॉशिंगटन, DC में मौजूद थिंक टैंक सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज का हवाला देते हुए बताया कि ईरान से अमेरिका की लड़ाई में हर दिन लगभग 891.4 मिलियन डॉलर (करीब ₹8,216 करोड़ ) का खर्च आ रहा है। यानी पिछले 10 दिनों में अमेरिका के करीब 82,000 रुपए करोड़ स्वाहा हो गए हैं। इस थिंक टैंक ने पेंटागन द्वारा शेयर की गई जानकारी का एनालिसिस किया है, जिसमें उसने उन टारगेट और ऑपरेशन में शामिल एसेट्स के बारे में बताया है जिन पर उसने हमला किया था।

भविष्य में कम हो सकता है खर्च

इन्हें भी पढ़े

pm modi-trump

इस काम के लिए ट्रंप प्रशासन ने भारत सरकार से मांगी मदद, जानिए

March 9, 2026
killer robot

किलर रोबोट’ जो युद्ध में बरपा रहे हैं कहर, दुनियाभर के लिए बन रहे चिंता का सबब?

March 9, 2026
gold silver

कच्चे तेल में उबाल का क्या सोने और चांदी पर भी पड़ेगा असर?

March 9, 2026
nuclear program

ईरान ने छोड़ दिया ब्रह्मास्त्र, बूंद-बूंद को तरसेगी खाड़ी?

March 8, 2026
Load More

सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध के शुरुआती 100 घंटों में खर्च लगभग 34000 करोड़ रुपए (3.7 बिलियन डॉलर) रहा है। वहीं, एक दिन का औसत खर्च लगभग 891.4 मिलियन डॉलर(करीब ₹8,216 करोड़ ) है। CSIS (Center for Strategic and International Studies) का अनुमान है कि भविष्य में खर्च थोड़े कम हो सकते हैं, अगर अमेरिका कम महंगे हथियार और ड्रोन्स का इस्तेमाल बढ़ाता है और ईरान की रिटेलिएशन कम होती है।

एयर, नेवल और ग्राउंड ऑपरेशन्स पर खर्च

युद्ध के सबसे बड़े खर्च एयर, नेवल और ग्राउंड ऑपरेशन्स पर हैं। एयर ऑपरेशन की लागत लगभग 30 मिलियन डॉलर प्रति दिन, नेवल ऑपरेशन पर 15 मिलियन डॉलर प्रति दिन और ग्राउंड ऑपरेशन पर 1.6 मिलियन डॉलर प्रति दिन आती है। एयर ऑपरेशन्स में टैंकर और कार्गो विमान 9 मिलियन डॉलर, कैरियर एयर विंग 5 मिलियन डॉलर, स्टील्थ और नॉन‑स्टील्थ फाइटर 5 मिलियन डॉलर प्रति दिन खर्च होते हैं। नेवल ऑपरेशन में एयरक्राफ्ट कैरियर 6 मिलियन डॉलर और डिस्ट्रॉयर 5 मिलियन डॉलर प्रति दिन खर्च होता है। ग्राउंड ऑपरेशन में आर्टिलरी ब्रिगेड 1 मिलियन डॉलर और नेशनल गार्ड बटालियन एक मिलियन से कम प्रति दिन खर्च करता है।

कितना महंगा पड़ रहा युद्ध

पिछले साल जून 2025 में ईरान के न्यूक्लियर फैसिलिटी पर किए गए ऑपरेशन मिडनाइट हैमर की तुलना में, इस युद्ध की शुरुआती लागत कहीं अधिक है। उस ऑपरेशन में कुल लगभग 18,830- 20,860 करोड़ रुपए (2.04 से 2.26 बिलियन डॉलर) खर्च हुए थे, जबकि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के पहले 100 घंटों में 34000 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं।

8.76 लाख करोड़ तक पहुंच सकती है लागत

पेन व्हार्टन बजट मॉडल के अनुसार, अगर युद्ध दो महीने तक चलता है और अमेरिकी बलों को जमीन पर उतारा जाता है तो इसकी कुल लागत लगभग 3.69 लाख करोड़- 8.76 लाख करोड़ रुपए (40 बिलियन से 95 बिलियन) तक हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह खर्च अमेरिका के लिए भारी है, लेकिन ईरान के पास परमाणु हथियार आने की स्थिति में होने वाली संभावित क्षति इससे कहीं अधिक ट्रिलियन्स ऑफ डॉलर तक हो सकती है।

इसलिए ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की वास्तविक लागत न केवल अरबों डॉलर में मापी जा रही है, बल्कि यह अमेरिकी अर्थव्यवस्था और वैश्विक राजनीतिक स्थिरता पर भी गंभीर प्रभाव डाल सकती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Deep Silodi

उत्तराखण्ड : युवा पत्रकार दीप सिलोड़ी को मिला पत्रकारिता के क्षेत्र में ‘कलम का युद्धा’ सम्मान अवार्ड

August 26, 2023
BJP president JP Nadda

सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के 8 वर्ष

May 30, 2022

सभ्यता है छलावा!

June 28, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली शराब नीति मामले मे CBI ने हाईकोर्ट के सामने क्या-क्या दावे किए?
  • इस काम के लिए ट्रंप प्रशासन ने भारत सरकार से मांगी मदद, जानिए
  • ईरान से जंग में अमेरिका का ‘दिवाला’! हर दिन धुआं हो रहे इतने हजार करोड़

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.