Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

झारखंड में गरजे अमित शाह, बोले-वक्फ बोर्ड में बदलाव का समय आ गया है

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 12, 2024
in राजनीति, राज्य, राष्ट्रीय
A A
Amit Shah
16
SHARES
541
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को झारखंड में रैली कर विपक्षी जेएमम-कांग्रेस गठबंधन पर हमला बोला। इस दौरान शाह ने वक्फ बोर्ड का मामला भी जोर-शोर से उठाया। शाह ने वक्फ बोर्ड पर कर्नाटक में मंदिरों, ग्रामीणों और अन्य लोगों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया और कहा कि अब समय आ गया है कि बोर्ड में बदलाव किया जाए और संबंधित अधिनियम में संशोधन किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू होने से नहीं रोक सकता, जो घुसपैठियों को रोकने के लिए आवश्यक है। उन्होंने आदिवासियों को आश्वासन दिया कि उन्हें इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा।

वक्फ बोर्ड को जमीन हड़पने की आदत

इन्हें भी पढ़े

teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
Ajit Doval

डोभाल का खुलासा, पहलगाम हमले के बाद PM मोदी ने दिए थे आतंकियों के लिए कड़े निर्देश

August 16, 2026
Load More

झारखंड के बाघमारा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, वक्फ बोर्ड को जमीन हड़पने की आदत है। कर्नाटक में इसने ग्रामीणों की संपत्ति हड़प ली है… इसने मंदिरों, किसानों और ग्रामीणों की जमीनें हड़प ली हैं… मुझे बताइए कि वक्फ बोर्ड में बदलाव की जरूरत है या नहीं। हेमंत बाबू और राहुल गांधी कहते हैं, नहीं। मैं कहता हूं कि उन्हें विरोध करने दीजिए, भाजपा वक्फ अधिनियम में संशोधन करने वाला विधेयक पारित करेगी। हमें कोई नहीं रोक सकता।

जेएमएम ने घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बनाया

उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन पर घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बनाने का आरोप लगाया और दावा किया कि अगर झारखंड में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है तो अवैध प्रवासियों को ट्रेनों में भरकर बांग्लादेश भेजा जाएगा। उन्होंने दावा किया, झारखंड में घुसपैठ रोकने के उद्देश्य से समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन को कोई नहीं रोक सकता और आदिवासियों को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ओबीसी आरक्षण की विरोधी रही है।

आरक्षण को लेकर राहुल पर निशाना

रैली को संबोधित करते हुए शाह ने आरोप लगाया, राहुल गांधी की चार पीढ़ियां आपके आरक्षण को छू नहीं सकतीं। झामुमो-राहुल बाबा देश को जातियों के आधार पर बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों के कल्याण के लिए केवल चार श्रेणियां बनाई हैं – गरीब, किसान, युवा और महिलाएं। केंद्रीय गृह मंत्री ने वादा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वह अगले पांच वर्षों में झारखंड को देश का सबसे समृद्ध राज्य बना देगी और झामुमो-कांग्रेस नेताओं द्वारा लूटा गया प्रत्येक पैसा सरकार के खजाने में वापस लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम झारखंड में खनिज आधारित उद्योग स्थापित करेंगे और ऐसा माहौल बनाएंगे, जिससे कोई भी दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

भाजपा की लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू

January 8, 2023
RSS

संघ की प्रतिज्ञा थी- ‘मैं हिन्दूराष्ट्र को स्वतंत्र कराने के लिए ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ का घटक बना हूं!’

August 16, 2025
Shiv Shakti Dham in Dasna

डासना के शिवशक्ति धाम में तीन महिलाओं ने धर्म परिवर्तन की घोषणा की, हवन-यज्ञ और रुद्राभिषेक के बाद अपनाया सनातन धर्म

August 11, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट
  • भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान
  • गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.