Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

भ्रष्ट अधिकारियों का आरामगाह बनता बृज, एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 31, 2025
in जुर्म, राज्य, विशेष
A A
Anti corruption
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सतीश मुखिया


मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए जनता से आह्वान कर रहे हैं, लेकिन सरकारी विभागों में बैठे कर्मचारी बिना मिठाई लिए गरीब जनता का कोई भी काम नहीं करते। आप इसे भ्रष्टाचार ना कहे सुविधा शुल्क या मिठाई कह सकते है। अगर कोई भ्रष्टाचारी पकड़ा जाता है तो उसे भ्रष्टाचारी कहना बिल्कुल गलत होगा, आप उसे कट्टर ईमानदार कह सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

खाकर विरोध करो, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बोल आए मंत्री, अब घिर गए

August 28, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा

August 27, 2026
rishikesh karnprayag rail project

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2028 तक ब्यासी सेक्शन में दौड़ेंगी ट्रेनें

August 27, 2026
CM Dhami

टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत

August 26, 2026
Load More

सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है और योगी सरकार की भ्रष्टाचार के ऊपर जीरो टॉलरेंस नीति को धत्ता बताकर यह लोग जनता की गाड़ी कमाई को लूट रहे हैं। आज एक आम व्यक्ति अपने रोजमर्रा के कामों के लिए विभिन्न विभागों में जाता है लेकिन वहां बगैर मिठाई के उसका कोई भी कार्य नहीं होता चाहे नगर निगम मथुरा वृंदावन का कोई काम हो, राजस्व विभाग तहसील से आय प्रमाण पत्र आदि कोई काम हो। अगर आपने मिठाई रूपी पुड़िया उनका समय से पकड़ा दिया तब तो आपका काम हो जाएगा अन्यथा आपके सही दस्तावेजों में भी वह कोई कमी जरूर निकाल ही देंगे, आप भटकते रहो हो उनका पूरा करने के लिए।

आपको याद होगा कि कुछ समय पहले कैसे एंटी करप्शन टीम द्वारा छापे मारी कर किरण चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी को उनके ड्राइवर द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था और उनको कुछ समय जेल में भी बिताना पड़ा। एक बार मथुरा में ही फिर एंटी करप्शन टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए राजस्व विभाग के निरीक्षक को रिश्वत लेते धर दबोचा और राजस्व विभाग के निरीक्षक को आगे की कार्यवाही के लिए वह अपने साथ ले गई।

मथुरा से एंटी करप्शन विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि नरेंद्र सिंह, निरीक्षक,राजस्व विभाग जो कि मथुरा सदर में जमीन से संबंधित काम देखता है वह प्रार्थी से मोटी रकम की मांग कर रहा है।

प्रार्थी द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में शिकायत मिलने पर विभाग ने जाल बिछा कर जांच की। जिसमें आरोपी की पुष्टि हुई और मामले की पुष्टि होने के बाद आगरा से एक टीम मथुरा पहुंची। इसके बाद राजस्व विभाग के निरीक्षक के खिलाफ कार्यवाही की । एंटी करप्शन टीम ने मथुरा सदर तहसील पहुंच कर अपना जाल बिछाया और टीम के सदस्य अलग अलग स्थान पर खड़े होकर अपने शिकार का इंतजार करने लगे। तभी शिकायत कर्ता द्वारा राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सिंह तरकर से मुलाकात की। जिसके बाद राजस्व निरीक्षक और शिकायत कर्ता सदर तहसील की छत पर पहुंच गए। जहां शिकायत कर्ता द्वारा राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सिंह तरकर को दस हजार रुपए पकड़ाए जैसे ही राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सिंह तरकर ने शिकायत कर्ता से पैसे हाथ में लिए तभी टीम द्वारा उसे धर दबोचा, एंटी करप्शन टीम अपने साथ ले गई।

अब सवाल यह उठता है जब सूबे के मुख्यमंत्री कर्मचारियों से रिश्वत न लेने की बार-बार अपील कर रहे हैं लेकिन इन कर्मचारियों के ऊपर कोई असर नहीं हो रहा है। सरकार के सभी विभागों में रिश्वत रूपी मिठाई खुले तौर ली जा रही है। बृज क्षेत्र भ्रष्ट अधिकारियों के लिए आरामगाह का बनता जा रहा है जो अधिकारी एक बार यहां आ जाता है वह यहां से जाने के लिए तैयार नहीं होता, आपको कुछ विभागों में ऐसे अधिकारी भी मिल जाएंगे जो के उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित हस्तांतरण पॉलिसी का उल्लंघन कर रहे हैं अब यह सरकार के ऊपर निर्भर करता है कि सरकार उत्तर प्रदेश सेवा नियमावली के अनुसार उनके खिलाफ क्या विभागीय कार्यवाही करती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

2024 के सर्वे से विपक्ष निराश, बीजेपी का नया गणित तैयार?

February 9, 2024
महिला कुश्ती खिलाडियों

खेलों के पीछे शर्मनाक खेल

February 2, 2023
CM Kejriwal on meeting LG

गुजरात का वो कानून जिसे दिल्ली में लागू करने जा रहे LG?

July 15, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • किन सब्जियों को साथ खाने से हो जाती है पथरी? दूर कर लीजिए सारे शक
  • अंतरिक्ष में भारत की ऊंची छलांग! 2030 तक $45 अरब का होगा स्पेस मार्केट
  • ग्रहण मोक्ष के बाद घर और मंदिर में गंगाजल कैसे छिड़कें? जानिए इसका महत्व

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.