Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव से पहले सोनिया गांधी ने चली चाल चौबीसी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 12, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
Soniya Gandhi
20
SHARES
674
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कसना शुरू कर दी है. एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने के लिए डोर टू डोर कैंपेन के साथ-साथ कई तरह के अभियानों पर एक साथ काम कर रही है. तो वहीं मोदी रथ को रोकने के लिए विपक्ष भी एकजुट होने की कोशिशों में जुटा हुआ है. एक बार तो विपक्षी दलों की बैठक हो चुकी है जो ज्यादा कुछ खास रंग नहीं ला पाई है. लेकिन इसके बाद भी विपक्ष को उम्मीद है कि वो इस चुनाव में बीजेपी की विजयी विमान को रोकने में सफल हो पाएगा. इस बीच कांग्रेस की चेयरपर्सन और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी भी सक्रिय नजर आ रही हैं.

2024 चुनाव से पहले उन्होंने भी विपक्ष को साधने का काम शुरू कर दिया है. वो सोनिया गांधी ही थी जिसकी आंधी में अटल सरकार गिरी और करीब 10 वर्षों तक मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए की सरकार केंद्र पर काबिज हुई. एक बार फिर सोनिया गांधी एक्शन मोड में आ गई है. खास बात यह है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में होना है और सोनिया गांधी ने भी इसी को ध्यान में रखते हुए अब चाल चौबीसी चली है. आइए जानते हैं कि आखिर चाल चौबीसी है क्या.

इन्हें भी पढ़े

Ashwini Vaishnaw

त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत?: अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान, जल्द दौड़ेंगी 1000 से ज्यादा ट्रेनें

November 7, 2026

संघ कार्य का विस्तार न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के हित में है!

November 7, 2026
Rashtradharma

‘राष्ट्रधर्म’ पत्रिका के जल-विशेषांक में परंपरा, नीति और जमीनी प्रयोगों का संगम विचार और व्यवहार में पानी की बात

November 7, 2026
news paper

खबर पढ़कर आगे बढ़ जाना: लोकतंत्र की सबसे महंगी गलती!

November 7, 2026
Load More

क्या है सोनिया गांधी की चाल ‘चौबीसी’

केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की मोर्चा बंदी शुरू हो गई है. इसी कड़ी में विपक्षी दलों की एक बैठक बिहार में नीतीश कुमार के बुलावे पर हो भी चुकी है. हालांकि इसके बाद दूसरी बैठक जो शिमला में होना थी वो बारिश और बाढ़ के चलते स्थगित कर दी गई थी. लेकिन अब ये बैठक 17 और 18 जुलाई होना बताई जा रही है. खास बात यह है कि इस बैठक के दौरान कांग्रेस चेयरपर्सन सभी दलों के नेताओं को रात्रिभोज पर आमंत्रित करेंगी. अब बता दें कि इस बार बैठक में कुल 24 राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया है. यानी मिशन 2024 से पहले 24 दलों की घेराबंदी शुरू हो रही है. सोनिया गांधी इसी डिनर डिप्लोमेसी में आगे की रणनीति पर चर्चा भी करेंगी.

राजनीतिक जानकारों की मानें तो सोनिया गांधी इस रात्रिभोज में कांग्रेस नेतृत्व में ही लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए माहौल तैयार करने की कोशिश कर सकती हैं. इसमें राहुल गांधी को विपक्ष का चेहरा बनाने पर भी चर्चा हो सकती है और उनकी लोकसभा सदस्यता समेत अन्य मुद्दों को 2024 से पहले तैयार करने की रणनीति पर भी चर्चा संभव है.

कहां होगी बैठक

विपक्ष की ये बैठक बेंगलुरु में होना है. खास बात यह है कि अध्यादेश के मामले में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच स्पष्ट टकराव के बावजूद इस बैठक में आप को न्योता दिया गया है. इसके अलावा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को भी बैठक में नई एंट्री के तौर पर बुलाया गया है.

पटना में शामिल हुए थे 17 दल

पटना में हुई विपक्षी दलों की पहली बैठक में कुल 17 पॉलिटिकल पार्टीज ने हिस्सा लिया था. लेकिन इस बार सोनिया गांधी की चाल कुछ अलग है. इस बार की बैठक में कुल 24 दलों को बुलावा भेजा गया है. यानी हो सकता है 2024 के चुनाव में बीजेपी को मात देने के लिए 24 दल मिलकर लड़ें. हालांकि अब तक विपक्ष अपना एक चेहरा नहीं तय कर पाई है. चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं बचा है और जब तक चेहरा सामने नहीं होगा तब तक इस लड़ाई को जीतना किसी भी कीमत पर काफी मुश्किल है.

आपसी मतभेदों से निपटना बड़ी चुनौती

23 जून को पटना में हुई बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, शरद पवार समेत अन्य विपक्षी नेता शामिल हुए थे. हालांकि इस बार की बैठक से पहले ही विपक्षी दलों के बीच एक बड़ी चुनौती है और वो है नाराज दलों को एकजुट करना. दरअसल बीती बैठक में अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस का समर्थन ना मिलने की वजह से आम आदमी पार्टी ने कहा कि अगर कांग्रेस दिल्ली अध्यादेश मुद्दे पर पार्टी का समर्थन नहीं करती है तो वह विपक्षी एकता से अलग हो जाएगी. ऐसे में अगली बैठक से पहले ही कांग्रेस के रुख को लेकर स्थिति साफ होना जरूरी है. वरना चाल चौबीसी को झटका लग सकता है.

इसके अलावा एनसीपी में दो फाड़ भी विपक्षी एकता को दिक्कत में डाल सकती है. क्योंकि बीती बैठक में ही प्रफुल्ल पटेल ने तंज कसते हुए कहा था कि यहां आए सभी दलों के अपने-अपने एजेंडे हैं ऐसे में हंसने का मन करता है कि किस तरह सभी एक होकर लड़ पाएंगे. वहीं पंचायत चुनाव में टीएमसी को बंपर बहुमत मिलने से ममता बनर्जी का मोराल हाई है. हो सकता है कि मिशन 2024 के लिए वो अपने चेहरे को आगे करने का दबाव बनाए. ऐसे में विपक्षी एकता और सोनिया गांधी का चाल चौबीसी का कामयाब होना एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pm modi-kejriwal

दिल्ली के बिल पर कौन किसके साथ?

August 2, 2023

ध्यान खींच रहे मोटे अनाज

December 31, 2022
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के तृतीय स्वरूप ‘माँ चंद्रघंटा’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना

October 13, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत?: अश्विनी वैष्णव ने बताया प्लान, जल्द दौड़ेंगी 1000 से ज्यादा ट्रेनें
  • बिहार: चाइनीज लाइटों को छोड़ मिट्टी के दीयों पर आया लोगों का दिल, कुम्हारों के चेहरे खिले
  • कपाट बंद होने से पहले देखिए भव्य नजारा, दिवाली पर 20 क्विंटल फूलों से अलौकिक सजा बाबा केदार का दरबार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.