Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

करोड़पति और आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार अधिक जीत रहे? क्या कहती है एडीआर रिपोर्ट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 29, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
neta cartun
15
SHARES
485
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकतंत्र के मंदिर यानी देश की संसद में पहुंचने के लिए होने वाले चुनाव में धन और बाहुबल का बोलबाला है। लोकसभा चुनाव में जो जितना धनवान और बाहुबल यानी आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार हैं, उनके जीत की संभावना उतनी ही अधिक प्रबल होती है। इसका खुलासा देश की राजनीति और चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने वाले गैर सरकारी संगठन ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स’ (ADR) की रिपोर्ट से हुआ है। इस रिपोर्ट के विश्लेषण से पता चला है कि लोकसभा के हर चुनाव में करोड़पति और आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों की जीत की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 के चुनाव में लोकसभा की कुल 543 में से 454 यानी 88 फीसदी सीटों पर करोड़पति उम्मीदवारों को जीत मिली। जबकि 266 यानी 43 फीसदी सीटों पर आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को लोगों ने चुनाव में जिताया।

एडीआर की रिपोर्ट को देखने से साफ बता चलता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी धन और बाहुबल वाले उम्मीदवारों की जीत की संभावना अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार, 2019 में कुल 7,945 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इनमें 29 फीसदी यानी 2301 उम्मीदवार करोड़पति थे, जबकि 19 फीसदी यानी 1503 उम्मीदवार आपराधिक छवि वाले थे, जिनके खिलाफ एक या इससे अधिक आपराधिक मुकदमा दर्ज थे। 2024 के चुनाव में भी 2019 की तरह करोड़पति और अपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों की संख्या में कमी नहीं हुई।

इन्हें भी पढ़े

toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
png gas

भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

March 29, 2026
Petrol-Diesel

ईरान युद्ध के बावजूद भारत में क्यों नहीं बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम?

March 29, 2026
railway station

रेलवे स्टेशनों में भीड़ से निपटने को नया मेगा प्लान, बनेंगे ‘हाई-टेक होल्डिंग एरिया’

March 29, 2026
Load More

रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने करोड़पति और आपराधिक छवि वाले लोगों पर भरोसा जताया है। इस चुनाव के पहले दो चरणों के लिए 189 सीटों के लिए मतदान हुआ है और इन सीटों में चुनाव लड़ने वाले 2,810 उम्मीदवारों में 18 प्रतिशत यानी 501 आपराधिक छवि वाले और 30 फीसदी यानी 840 करोड़पति उम्मीदवार हैं।

पहले चरण की तुलना में दूसरे में अधिक करोड़पति

इस लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों के लिए 19 अप्रैल को हुए मतदान के लिए 16 फीसदी आपराधिक छवि वाले 28 फीसदी करोड़पति उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जबकि दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को हुए मतदान के लिए 21 फीसदी आपराधिक छवि वाले और 33 फीसदी करोड़पति उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। अभी 2024 के चुनाव का अन्य चरणों के उम्मीदवारों के बारे में रिपोर्ट मिलना बाकी है।

किसकी कितनी जीत की संभावना

रिपोर्ट के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनाव में आपराधिक छवि वाले उम्मीदवार के चुनाव जीतने की संभावना 15.5 फीसदी थी, जबकि साफ छवि वाले उम्मीदवारों की जीत की संभावना महज 4.7 फीसदी थी। 2019 में करोड़पति उम्मीदवार के चुनाव जीतने की संभावना 21 फीसदी थी, जबकि एक करोड़ से कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों की जीतने की संभावना महज एक फीसदी रही। महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, गोवा, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश सहित 14 राज्यों में सभी करोड़पति चुनाव जीते। उत्तर प्रदेश में 97 फीसदी, बिहार में 95 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 74 फीसदी, गुजरात में 92 फीसदी और झारखंड से 93 फीसदी करोड़पति को चुनाव में जीत मिली थी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

वेकोलि ने किया 60 मिलियन टन कोयला उत्पादन का आँकड़ा पार

March 21, 2023
UNSC

यूएनएससी में भारत की स्थायी सीट के लिए फ्रांस करेगा समर्थन!

April 1, 2025
Delhi Pollution

बात होती है दिल्ली की!

November 29, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.