Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

रेलवे स्टेशनों में भीड़ से निपटने को नया मेगा प्लान, बनेंगे ‘हाई-टेक होल्डिंग एरिया’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 29, 2026
in राष्ट्रीय
A A
railway station
16
SHARES
536
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय ने देश के 76 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ से निपटने को सभी आधुनिक सुविधाओं वाले विशेष होल्डिंग एरिया बनाने की एक बड़ी योजना शुरू की है। इन आरामदायक होल्डिंग एरिया में यात्री अपनी ट्रेनों के आने का इंतजार कर सकेंगे।

इनमें यात्रियों को बैठने की व्यवस्थित व आरामदायक जगह और पीने का पानी, शौचालय, टिकट की सुविधा, जानकारी दिखाने वाले डिस्प्ले और सुरक्षा जांच जैसी जरूरी सुविधाएं होंगी, जिससे कि भीड़भाड़ वाले समय में लोगों की आवाजाही को ठीक ढंग से मैनेज किया जा सके। रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

इन्हें भी पढ़े

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
Vande Bharat Train

रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म

August 24, 2026
private TV channels

टीवी पर 12 मिनट के विज्ञापन की समय-सीमा हटी, केंद्र सरकार ने बदल दिया सालों पुराना नियम

August 24, 2026
Rakshabandhan festival

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की माधव शाखा में उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव!

August 24, 2026
Load More

होल्डिंग एरिया में होंगी क्या-क्या सुविधाएं
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक ‘मॉडल होल्डिंग एरिया’ पहले ही शुरू किया जा चुका है, जिससे भीड़भाड़ में काफी कमी आई है। यह सुविधा कई आधुनिक विशेषताओं के साथ यात्रियों की सहूलियत को बढ़ाती है, जिनमें अतिरिक्त टिकट काउंटर, ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन सूचना बोर्ड शामिल हैं।

यात्रियों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने के लिए इन होल्डिंग एरिया में सीसीटीवी से निगरानी, ​​सामान स्कैनर्स, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर्स, निर्बाध बिजली आपूर्ति, बेहतर रोशनी, हाई स्पीड पंखे और आग बुझाने के सिस्टम भी लगाए गए हैं। इसके अलावा पीने का पानी और पुरुषों, महिलाओं तथा दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग टॉयलेट भी शामिल हैं।

कन्फर्म टिकट से सीधे प्लैटफॉर्म पर जाने की अनुमति
इसी तरह के इंतजाम दूसरे स्टेशनों पर भी योजना और क्रियान्वयन के अलग-अलग चरणों में हैं, जिनकी समय-सीमा में जरूरत के हिसाब से बदलाव किए जा सकते हैं। एक नए एक्सेस कंट्रोल प्रोटोकॉल के तहत जिन यात्रियों के पास कन्फर्म रिजर्वेशन वाले टिकट होंगे, उन्हें सीधे प्लैटफॉर्म पर जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा, जिन यात्रियों के पास टिकट नहीं होगा या जिनके पास वेटिंग लिस्ट का टिकट होगा, उन्हें बाहर बने होल्डिंग एरिया में तब तक रोका जाएगा, जब तक उनके यात्रा की स्थिति की पुष्टि नहीं हो जाती या प्लैटफॉर्म पर जगह खाली नहीं हो जाती।

सभी स्टेशनों पर चौड़े फुटओवर ब्रिज बनेंगे
इसके अलावा आगे सुधारों में सभी स्टेशनों पर 12 मीटर (40 फीट) और 6 मीटर (20 फीट) चौड़े फुटओवर ब्रिज बनाना भी शामिल है, जिससे लोगों की आवाजाही और भी आसान हो सके। स्टेशनों और आस-पास के इलाकों में बड़ी संख्या में एआई वाले सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा को और भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि भीड़ की रियल-टाइम निगरानी और उसका प्रबंधन किया जा सके।

बड़े स्टेशनों पर बनाए जा रहे ‘वॉर रूम’
कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए बड़े स्टेशनों पर ‘वॉर रूम’ भी बनाए जा रहे हैं, जहां सभी विभागों के अधिकारी आपस में तालमेल बिठाकर काम करेंगे। नई जेनरेशन के डिजिटल संचार उपकरणों जैसे- उन्नत वॉकी-टॉकी और अनाउंसमेंट सिस्टम की शुरुआत से इसे सपोर्ट मिला है।

नए आईडी कार्ड और नई यूनिफॉर्म मिलेंगी
इसके अलावा, सभी कर्मचारियों और सेवा कर्मियों को सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नए डिजाइन वाले QR बेस्ड आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे। साथ ही संकट की स्थिति में आसानी से पहचान के लिए उन्हें नई यूनिफॉर्म भी दी जाएगी।

सभी प्रमुख स्टेशनों पर होंगे ‘स्टेशन डायरेक्टर’
वहीं, एक बड़े प्रशासनिक बदलाव के तहत सभी प्रमुख स्टेशनों पर ‘स्टेशन डायरेक्टर’ के पद को अपग्रेड किया जा रहा है। इन वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर ही निर्णय लेने के लिए वित्तीय अधिकार दिए जाएंगे और वे एक एकीकृत कमान का नेतृत्व करेंगे, जिसके तहत अन्य सभी विभाग सीधे उन्हें रिपोर्ट करेंगे। स्टेशन डायरेक्टरों को स्टेशन की क्षमता और उपलब्ध रेल सेवाओं के आधार पर टिकटों की बिक्री को रेगुलेट करने का अधिकार भी दिया जाएगा।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
rahul gandhi

भारत की वैभव को कलंकित करना चाहते है राहुल गांधी!

September 10, 2024
Amit Shah

विकसित उत्तराखंड से ही पूरा होगा 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य : अमित शाह

July 20, 2025

पाकिस्तान की स्माइला संग वैवाहिक बंधन में बंधेंगे पंजाब के कमल, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

July 7, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
  • गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन
  • रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.