Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

कहीं ‘नकली 5G’ तो नहीं चला रहे आप?, जानें पहचानने का तरीका

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 10, 2026
in गैजेट्स
A A
5G
7
SHARES
235
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: क्या आपके फोन की स्क्रीन पर 5G का आइकन दिखाई दे रहा है, लेकिन इंटरनेट की स्पीड अब भी 4G जैसी ही लग रही है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। भारत में तमाम यूजर्स ऐसा अनुभव कर सकते हैं। वजह यह है कि भारत में फिलहाल 5G दो अलग-अलग तकनीकों के जरिये काम कर रहा है। एक आम यूजर के लिए बाहर से सब कुछ 5G जैसा दिखता है, लेकिन अंदर की हकीकत काफी टेक्निकल और अलग है। इस फर्क को समझे बिना लोग मान लेते हैं कि उन्हें “असली 5G” मिल रहा है। चलिए आज डिटेल में समझते हैं कि NSA 5G या SA 5G क्या होता है और यह कैसे आपके 5G को इस्तेमाल करने के एक्सीपरियंस को प्रभावित करते हैं।

NSA 5G है बस दिखावे का 5G
NSA 5G यानी कि नॉन स्टैंड अलोन 5G टेक्नोलॉजी को दिखावे का 5G कहा जाता है। इसमें फोन को 5G रेडियो सिग्नल तो मिलता है इसलिए स्क्रीन पर 5G का आइकन दिखता है, लेकिन नेटवर्क का दिल यानी कोर नेटवर्क 4G का ही होता है। इसका नतीजा यह होता है कि स्पीड में थोड़ा-बहुत सुधार होता है लेकिन वह असली 5G के आस-पास भी नहीं पहुंच पाती। भीड़भाड़ वाले इलाकों या इंडोर एरिया में यह नेटवर्क अक्सर वापस 4G पर स्विच हो जाता है। इसे आप पुरानी कार पर नए पेंट की तरह समझ सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

whatsapp

WhatsApp एंड्रॉयड में 3 साल बाद फिर बड़ा बदलाव! एकदम नया होने वाला है डिज़ाइन

October 1, 2026
IRCTC server AI

IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट

September 26, 2026
TRAI

लाने होंगे सस्ते रिचार्ज प्लान! TRAI ने Jio, Airtel और Vi को दिया बड़ा आदेश

September 23, 2026
ai data lab

इंसानों के काबू से बाहर हो रहा है AI?

September 19, 2026
Load More

SA 5G बना है स्‍टैंडअलोन आर्किटेक्‍चर पर
भारत में SA 5G यानी स्टैंडअलोन 5G आर्किटेक्चर भी मौजूद है। इसमें सिर्फ 5G रेडियो ही नहीं, बल्कि पूरा कोर नेटवर्क भी 5G पर आधारित होता है। यही वजह है कि इसमें बेहतर स्पीड, कम लेटेंसी और ज़्यादा स्टेबल कनेक्शन मिलता है। खासकर इंडोर एरिया में SA 5G की परफॉर्मेंस ज्यादा भरोसेमंद रहती है। वीडियो कॉल, ऑनलाइन गेमिंग और हाई-क्वालिटी स्ट्रीमिंग जैसे कामों में इसका फर्क साफ नजर आता है। यही वह टेक्नोलॉजी है जिसे असली 5G कहा जा सकता है।

आप कैसे पहचानें असली और नकली 5G का फर्क?
अगर आप सच में 5G का पूरा फायदा लेना चाहते हैं, तो सिर्फ फोन पर दिख रहे 5G आइकन पर भरोसा न करें। सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आपका टेलीकॉम ऑपरेटर SA 5G देता है या NSA 5G। कई बार मार्केटिंग में लोग 5G शब्द को सुनकर मान लेते हैं कि उन्हें 5G नेटवर्क ही मिल रहा है और फिर कम स्पीड की वजह से परेशान होते हैं। इसके बारे में आप अपने मोबाइल नेटवर्क प्रोवाइडर से संपर्क कर सकते हैं या फिर स्पीड के जरिए भी अंदाजा लगा सकते हैं। SA 5G नेटवर्क की निशानी है कि इसमें औसतम स्पीड आपको कम से कम 300mbps तक की मिलती है। हालांकि यह कई चीजों पर निर्भर करती है। इसके अलावा आप यह गौर कर सकते हैं कि क्या आपका नेटवर्क बार-बार 5G और 4G के बीच स्विच करता रहता है। अगर ऐसा है, तो आप भी NSA 5G इस्तेमाल कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Coal block allocation

कोल ब्लॉक आवंटन विवाद पहुंचा एसपी कार्यालय, कांग्रेस नेताओं के साथ रखी शिकायत

October 6, 2026
plane crash in ahmedabad

अहमदाबाद में विमान हादसा… एक दुखद घटना ने देश को झकझोरा, सुरक्षा पर उठे सवाल !

June 12, 2025
G. Kishan Reddy WCL

देश की कोयला आवश्यकताओं की पूर्ति में WCL का योगदान महत्वपूर्ण : जी. किशन रेड्डी

October 8, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.