Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सेना को मिली ‘फ्लाइंग तोप’, अब धरती के साथ आसमान से बरसेंगे गोले!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 20, 2025
in राष्ट्रीय
A A
Apache AH-64E
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली: बुलेट ट्रेन की रफ्तार से देश की सेना के आधुनिकीकरण का काम चल रहा है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद तो इस दिशा में जो तेजी देखी जा रही है वैसी तेजी इतिहास में शायद ही कभी देखी गई होगी. हर रोज कोई न कोई बड़ी डील को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस बीच भारतीय सेना एक और बड़ा कारनामा करने जा रही है. उसे आसमान में उड़ने वाली तोप हासिल होने वाली है. जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं… आसमान में उड़ने वाली तोप. यह आसमान में उड़ने वाली तोप कुछ और नहीं बल्कि अमेरिका से खरीदे गए अपाचे AH-64E हैं. इनकी डिलिवरी शुरू हो गई है. इसी 22 जुलाई को इनकी पहली खेप जोधपुर पहुंचने वाली है.

इन हेलीकॉप्टरों का औपचारिक स्वागत 22 जुलाई को होने की संभावना है. ये दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लड़ाकू हेलीकॉप्टर हैं. इनमें बेहद शक्तिशाली गन लगे हैं. इसी कारण इनको उड़ती हुई तोप कहा जाता है. इन हेलीकॉप्टरों की मारक क्षमता अद्भूत हैं. इस एक प्रत्येक हेलिकॉप्टर की कीमत करीब 860 करोड़ रुपये है. यह देश की सबसे महंगी हथियार प्रणालियों में से एक है.

इन्हें भी पढ़े

toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
png gas

भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

March 29, 2026
Petrol-Diesel

ईरान युद्ध के बावजूद भारत में क्यों नहीं बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम?

March 29, 2026
railway station

रेलवे स्टेशनों में भीड़ से निपटने को नया मेगा प्लान, बनेंगे ‘हाई-टेक होल्डिंग एरिया’

March 29, 2026
Load More

क्या है ये फ्लाइंग तोप
ये ‘फ्लाइंग तोप’ न केवल सेना की हवाई ताकत को बढ़ाएंगी, बल्कि पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तान के खिलाफ सटीक और भयानक हमलों की गारंटी देंगी. इन हेलिकॉप्टरों की खरीद 2020 में अमेरिका के साथ 600 मिलियन डॉलर (लगभग 5,000 करोड़ रुपये) के सौदे के तहत हुई थी. ये छह में से पहली तीन इकाइयां हैं, जिनका इंतजार सेना को 15 महीने से अधिक समय से था.

जोधपुर में पहले से स्थापित 451 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन इन हेलिकॉप्टरों का संचालन करेगा, जो पश्चिमी सीमा की रक्षा के लिए तैनात होंगे. अपाचे हेलिकॉप्टरों को आकाश से गोलों की बारिश करने वाला हेलीकॉप्टर कहा जाता है. ये दुश्मन के टैंकों, बंकरों और सैन्य ठिकानों पर सटीक प्रहार करने में सक्षम हैं. इनमें फायर एंड फॉर्गेट, हेलफायर मिसाइलें, 30 मिमी की चेन गन और हाइड्रा-70 रॉकेट सिस्टम लगे हैं, जो जटिल युद्ध क्षेत्रों में भी प्रभावी साबित होते हैं.

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये हेलिकॉप्टर न केवल हमारी हवाई मारक क्षमता को बढ़ाएंगे, बल्कि जमीन पर सैनिकों के साथ तालमेल बढ़ाने में भी मदद करेंगे. अपाचे की रात में भी हमला करने की क्षमता, उन्नत नेविगेशन और संचार प्रणाली इसे दुश्मन के लिए एक चुनौती बनाती है. जोधपुर का रेगिस्तानी इलाका इन हेलिकॉप्टरों के लिए आदर्श है, जहां वे तेज गति और लंबी दूरी तक हमले कर सकते हैं.

एयरफोर्स के पास पहले से हैं ये हेलीकॉप्टर

पहले ये हेलिकॉप्टर केवल वायु सेना के पास थे. हालांकि, इस डिलीवरी में देरी ने सवाल खड़े किए हैं. 2024 के मध्य में शुरू होने वाली डिलीवरी को सप्लाई चेन की समस्याओं और वैश्विक भू-राजनीतिक हालात ने प्रभावित किया. लेकिन अब जब ये हेलिकॉप्टर आ रहे हैं तो सेना उत्साहित है. 22 अपाचे पहले से वायु सेना के पास हैं और इन छह की तैनाती थल सेना की एविएशन कोर को नई ताकत देगी. बोइंग कंपनी द्वारा निर्मित ये हेलिकॉप्टर अमेरिका, ब्रिटेन, इजरायल जैसे देशों में अपनी प्रभावी सेवा दे चुके हैं.

इस डिलीवरी से पहले जॉइंट रिसीप्ट इंस्पेक्शन (JRI) पूरी की जाएगी, जो हेलिकॉप्टरों की गुणवत्ता और कार्यक्षमता की पुष्टि करेगी. अगले कुछ महीनों में शेष तीन हेलिकॉप्टर भी भारत पहुंचेंगे, जिससे सेना की युद्धक क्षमता और मजबूत होगी. यह कदम न केवल पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा बढ़ाएगा, बल्कि भारत की क्षेत्रीय शक्ति और आत्मविश्वास को भी दर्शाएगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू पर पल-पल अपडेट ले रहे सीएम धामी

November 19, 2023
IMF

IMF ने पाकिस्तान को दी नई टेंशन, 11 नई शर्तों के साथ बेलआउट पैकेज पर बढ़ा दबाव!

May 21, 2025
cbse 10th board result

सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025: 93.66% छात्रों ने मारी बाजी, रिजल्ट लिंक यहां !

May 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
  • एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स
  • भारत में कहां से आती है पीएनजी, युद्ध में भी जिस पर नहीं पड़ रहा कोई असर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.