Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

अगले महीने सेना को मिलेगा तेजस का अपग्रेडेड वर्जन MK1-A, जानिए खासियत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 18, 2024
in राष्ट्रीय
A A
Tejas MK1-A
11
SHARES
358
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत के वायु वीर तेजस ने चीन और पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है. भारत के इस फाइटर जेट के नए अवतार के आने की खबर सुनकर चीन और पाकिस्तान दोनों ही देशों को सांप सूंघ गया है. वजह है भारतीय वायुसेना की नई ताकत और नई बुलंदी और इंडियन एयरफोर्स की नई उड़ान. कहा जा रहा है कि भारतीय वायुसेना का ये नया वायुवीर चीन के लड़ाकू विमानों के बाजार की दुर्गति कर देगा. स्वदेशी तेजस के नए अवतार के आने से चीन की अर्थव्यवस्था को बहुत बड़ा धक्का लग सकता है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेजस का अपग्रेडेड वर्जन MK-1A भारतीय वायुसेना को अक्टूबर अंत तक मिल सकता है. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL भारतीय वायुसेना को पहला लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस MK-1A देने जा रहा है. इंडियन एयरफोर्स ने 83 तेजस MK-1A का ऑर्डर HAL को दिया था. इसके लिए 48 हजार करोड़ रुपए की लागत आई है.

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

विकसित उत्तराखंड देश के विकास में देगा महत्वपूर्ण योगदान: PM मोदी

November 10, 2026
epfo

प्राइवेट कर्मचार‍ियों की तीन गुना हो सकती है म‍िन‍िमम पेंशन, होने जा रहा फैसला

November 10, 2026
world bank

विश्व बैंक के ताजा आंकलन के अनुसार भारत में घट रही है गरीबी!

November 10, 2026
amit shah

दिसंबर 2028 तक गुजरात को नशा-मुक्त बनाना है: अमित शाह

November 9, 2026
Load More

भारत का स्वदेशी घातक हथियार है

तेजस फाइटर जेट भारतीय वायुसेना का स्वदेशी घातक हथियार है. भारतीय वायुसेना का तेजस अब और अधिक घातक और ज्यादा शक्तिशाली और ज्यादा मारक हथियारों से लैस हो गया है. ये हल्का होने की वजह से एयर फोर्स का काफी कारगर लड़ाकू विमान है. स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस MK-1A की पहली उड़ान मार्च में हो चुकी है. तब से अब तक इसके इंटीग्रेशन ट्रायल्स चल रहे हैं. अलग-अलग यंत्रों और हथियारों को लगाकर उसकी टेस्टिंग हो रही है.

वायुसेना को सौंपने से पहले तेजस मार्क 1-A को कई कठिन कसौटियों से गुजारा जा रहा है. युद्ध के वक्त कठिन से कठिन वक्त में, खराब मौसम में और दुश्मनों से घिरा होने पर तेजस कैसे ऑपरेशन में अजेय बना रहेगा. इसका बारीकी से परीक्षण किया जा रहा था.

1A का प्रदर्शन शानदार रहा

डिफेंस एक्सपर्ट एयर मार्शल (रिटा.) राजेश कुमार ने कहा कि अब तक हुए हर परीक्षण में तेजस का नया वर्जन हर कसौटी पर खरा उतरा है. हर कठिन परीक्षा में तेजस मार्क 1A का प्रदर्शन शानदार रहा है. इसलिए HAL ने घोषणा की है कि मार्क 1-A फाइटर जेट अक्टूबर के अंत तक भारतीय वायुसेना को सौंप दिया जाएगा.

यह फाइटर जेट दुनिया का सर्वश्रेष्ठ हल्का लड़ाकू विमान है. इसके भारतीय वायुसेना में शामिल होने के बाद बॉर्डर पर पाकिस्तान किसी भी तरह की हिमाकत नहीं कर सकता. नए तेजस के साथ राजस्थान के जोधपुर में तीसरा स्क्वाड्रन बनाया जाएगा.

हर तरह की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है

  • तेजस मार्क-1A फाइटर जेट में डिजिटल फ्लाई बाय वायर फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर यानी DFCC लगाया गया है.
  • DFCC का मतलब है फाइटर जेट से मैन्यूअल फ्लाइट कंट्रोल्स हटाकर इलेक्ट्रॉनिक इंटरफेस लगाना.
  • तेजस मार्क 1A का कंप्यूटर, फाइटर जेट ऑटोपायलट मोड पर उड़ाते वक्त भी उसे पायलट के मुताबिक संतुलित रखेगा.
  • फ्लाई बाय वायर फाइटर जेट को स्टेबलाइज करता है.
  • इस सिस्टम से रडार, एलिवेटर, एलिरॉन, फ्लैप्स और इंजन का नियंत्रण इलेक्ट्रॉनिक तरीके से होता है.
  • DFCC से तेजस मार्क-1A दुनिया के सबसे सुरक्षित फायटर जेट्स की टॉप लिस्ट में शामिल हो गया है.

फाइटर की क्या है खासियत?

  • तेजस 4.5 जेनरेशन का फाइटर जेट है.
  • तेजस मार्क 1A की टॉप स्पीड 2205 किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा है.
  • इसकी कॉम्बैट रेंज 739 किलोमीटर है.
  • इसकी फेरी रेंज 3 हजार किलोमीटर से भी ज्यादा है.
  • तेजस मार्क 1A फाइटर डेट 50 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है.
  • इसमें 9 हार्ड प्वाइंट्स हैं, यानी वो जगह जहां अलग अलग रॉकेट, मिसाइलें या बम लगाए जा सकते हैं.
  • तेजस मार्क 1A में 6 तरह की मिसाइलें फिट की जा सकती हैं.

वायुसेना की ताकत में होगा जबरदस्त

तेजस मार्क 1A के आने से वायुसेना की शक्ति में जबरदस्त इजाफा होगा. उसके बाद धीरे-धीरे पुराने हो चले मिग सीरीज के एयरक्राफ्ट्स को हटा दिया जाएगा. नए संस्करण के तेजस MK-1A में डिजिटल फ्लाई बाय वायर फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर के अलावा भी कुछ चीजें बदली गई हैं. नया तेजस पिछले वेरिएंट से थोड़ा हलका है. इसमें अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूईट, सेल्फ प्रोटेक्शन जैमर और नए रडार वॉर्निंग रिसीवर लगाए गए हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ro plant

शासन के द्वारा निर्धारित गाइड लाइन को धत्ता बता कर संचालित किए जा रहे आरओ प्लांट

April 23, 2025

2024 का आम चुनाव देश को तीसरी महाशक्ति बनाने का जनादेश!

April 2, 2024
Bollywood movie

आखिर क्यों ढह रहा है बॉलीवुड!

July 12, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • विकसित उत्तराखंड देश के विकास में देगा महत्वपूर्ण योगदान: PM मोदी
  • प्राइवेट कर्मचार‍ियों की तीन गुना हो सकती है म‍िन‍िमम पेंशन, होने जा रहा फैसला
  • सीएम रेखा ने किया ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ का शुभारंभ, जानें क्रूज का टिकट और रूट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.