Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

गिरफ्तारी या पूछताछ, केजरीवाल को लेकर ED के पास हैं कई विकल्प!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 3, 2023
in दिल्ली, विशेष
A A
ED
26
SHARES
855
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (2 नवंबर) को पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें भेजा गया नोटिस ‘‘अस्पष्ट, (राजनीति से) प्रेरित और कानून के मुताबिक विचारणीय नहीं’’ है। केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले की जांच के सिलसिले में तलब किया गया। इस साल अप्रैल में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इसी नीति से जुड़े मामले में केजरीवाल से पूछताछ की थी। अब केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखकर उन्हें भेजे गए समन को ‘‘वापस लेने’’ की मांग की है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि क्या कोई व्यक्ति केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा बुलाए जाने पर पेश होने से इनकार कर सकता है? आज इसी के बारे में विस्तार से जानेंगे।

किस कानून के तहत समन जारी

इन्हें भी पढ़े

CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता ने चार ऐतिहासिक योजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं

March 2, 2026
CBI

दिल्ली आबकारी केस : CBI ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती!

March 2, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्‍ली की बेटियों को मिलेंगे 1 लाख रुपये, माननी होंगी बस ये शर्तें

March 1, 2026
health scheme

एमसीडी हेल्थ स्कीम लागू, पर कर्मचारियों को नहीं मिल रहा लाभ

March 1, 2026
Load More

पहले तो जान लेते हैं कि केजरीवाल को किस कानून के तहत ईडी ने समन जारी किया था। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 50 के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री को तलब किया। अधिनियम की धारा 50 कहती है कि जिस किसी को भी बुलाया जाएगा वह व्यक्तिगत रूप से या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से उपस्थित होने के लिए बाध्य होगा। वह व्यक्ति जिस विषय पर उनकी जांच की जा रही है, उससे संबंधित किसी भी विषय पर सच्चाई बताने या बयान देने और आवश्यकता पड़ने पर ऐसे दस्तावेज पेश करने के लिए बाध्य होगा।

ईडी क्या करेगी?

चूंकि अब केजरीवाल ने जांच में शामिल होने से इनकार कर दिया है तो ऐसे में ईडी क्या करेगी? केजरीवाल ने जांच अधिकारी से ”अस्पष्ट और (राजनीति से) प्रेरित समन” वापस लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि यह ”कानून की दृष्टि से टिकाऊ” नहीं हैं। ईडी के सहमत होने की संभावना नहीं है और आने वाले दिनों में केजरीवाल को नया नोटिस जारी किया जाएगा। ईडी जांच में शामिल होने तक केजरीवाल को नोटिस भेजना जारी रख सकती है।

अगर कई नोटिस के बाद भी सीएम जांच में शामिल नहीं हुए तो ईडी और भी बड़ा कदम उठा सकती है। उस स्थिति में, ईडी दो में से कोई भी कार्रवाई कर सकती है। वे संबंधित अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर कर सकते हैं और केजरीवाल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करवा सकते हैं। या ईडी केजरीवाल के घर पर जा सकती है और उनसे पूछताछ कर सकती है। अगर उनके पास ठोस सबूत हैं, तो पूछताछ के बाद केजरीवाल को गिरफ्तारी भी किया जा सकता है।

जवाब की समीक्षा कर रहे CM

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी मुख्यमंत्री के जवाब की समीक्षा कर रहा है। ईडी से जुड़े सूत्रों ने संकेत दिया कि केजरीवाल को नयी तारीख दी जा सकती है क्योंकि उच्चतम न्यायालय ने हाल में अभियोजन पक्ष की ओर से दिए गए आश्वासन का संज्ञान लिया है कि मामले की सुनवाई अगले 6-8 महीनों के भीतर समाप्त हो जाएगी। केंद्रीय एजेंसी ने केजरीवाल को कथित दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था और वह धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करने वाली थी। इस मामले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ

पाक के कब्जे में BSF जवान, पत्नी बोली- ‘मन को थोड़ी शांति मिली’ !

May 2, 2025
maha kumbh

महाकुंभ : 73 देशों के राजनयिक लगाएंगे संगम में डुबकी, करेंगे बड़े हनुमान-अक्षयवट के दर्शन

January 27, 2025
Uttarakhand Silver Jubilee celebrated in Delhi Assembly

दिल्ली विधानसभा में मनाई गई उत्तराखंड रजत जयंती, स्वरोजगार और उद्यमिता पर हुआ विचार मंथन

November 11, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाते में कब ट्रांसफर होगा ब्‍याज का पैसा, आप कैसे चेक करेंगे बैलेंस
  • भारत का वो एयर डिफेंस सिस्‍टम, जो चीनी HQ-9B का है बाप
  • तेल के खेल में कौन किससे आगे, किसके पास अधिक ऑयल भंडार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.