Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

कम नहीं हो रही हैं अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 26, 2024
in दिल्ली
A A
Arvind Kejriwal
13
SHARES
432
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी ईडी की हिरासत से जमानत की कोशिश ही कर रहे थे कि सीबीआई ने उन्हें अदालत के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया. केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं.सीबीआई ने केजरीवाल को दिल्ली की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के समय केजरीवाल दिल्ली के राउज एवेन्यू स्थित निचली अदालत में थे. सीबीआई ने अदालत में केजरीवाल को गिरफ्तार करने की अर्जी दी थी, जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश गया. वहां एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और अदालत से उन्हें पांच दिनों तक हिरासत में रखने की अनुमति मांगी.

क्या है सीबीआई का केस नई आबकारी नीति को नवंबर 2021 में लाया गया था. जुलाई 2022 में दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को नई आबकारी नीति पर एक रिपोर्ट पेश की, जिसमें उन्होंने नीति में अनियमितताओं का दावा किया. इस रिपोर्ट के आधार पर उपराज्यपाल ने सीबीआई से पूरे मामले की जांच करने का अनुरोध किया. सीबीआई ने अगस्त 2022 में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया. ईडी आबकारी नीति में धन शोधन के आरोपों की जांच कर रही है, जबकि सीबीआई इसी मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों की. सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 2022 में ही भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन उसने केजरीवाल को आरोपी नहीं बनाया था.

इन्हें भी पढ़े

Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

June 27, 2026
Delhi University

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 67 कॉलेज और 73 कोर्स में होगा दाखिला

June 27, 2026
ev charging

दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा

June 25, 2026
Load More

जांच की शुरुआत तो सीबीआई ने की, लेकिन केजरीवाल को गिरफ्तार पहले ईडी ने किया. बल्कि अगस्त 2022 में केजरीवाल इस मामले में बतौर गवाह सीबीआई के सामने पेश हुए थे और उनसे नौ घंटों तक पूछताछ की गई थी. फंसते जा रहे हैं केजरीवाल 26 जून को केजरीवाल के वकील ने अदालत में यह सवाल उठाया कि उस समय वह गवाह थे और आज अचानक आरोपी कैसे बना दिए. इसपर सीबीआई ने कहा कि उसे किसी के खिलाफ जांच शुरू करने से पहले उसे बताने की जरूरत नहीं है, उसे सिर्फ हिरासत के लिए अदालत की अनुमति की जरूरत है. ईडी ने 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था और वह तब से तिहाड़ जेल में हैं. सीबीआई उनसे वहीं पूछताछ करेगी.

बीच में लोकसभा चुनावों के दौरान उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन चुनावों के बाद उन्हें जेल लौटना पड़ा. कुछ ही दिनों पहले निचली अदालत ने ईडी को पक्षपाती बताते हुए केजरीवाल को जमानत पर रिहा कर दिया था, लेकिन ईडी ने इस फैसले के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में अपील कर दी और उच्च न्यायालय ने जमानत के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी. इस बीच केजरीवाल ने हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जमानत की अर्जी दे दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा हुआ है, लेकिन तब तक सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से हाई कोर्ट की रोक के खिलाफ अपनी अर्जी वापस ले ली है..

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Shahbaz Sharif

शहबाज शरीफ ने दी परमाणु युद्ध की धमकी, भारत ने भी दे दिया करारा जवाब!

August 14, 2025
aiims delhi

दिल्ली एम्स में एमआरआई के लिए वर्ष 2026 तक की मिल रही वेटिंग

November 21, 2023
terrorists

क्या बदल गया तालिबान?

June 11, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.