दिल्ली डेस्क/ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ। हमलावर, राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया (41 वर्ष, राजकोट, गुजरात) ने कथित तौर पर सीएम का हाथ पकड़कर खींचने और धक्का देने की कोशिश की, जिससे उनका सिर टेबल से टकराया और मामूली चोट आई। कुछ रिपोर्ट्स में थप्पड़ मारने और बाल खींचने का दावा किया गया, लेकिन दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन दावों का खंडन किया, यह कहते हुए कि “यह धक्का-मुक्की के दौरान हुआ।”
VIDEO | Delhi BJP president Virendra Sachdeva
(@Virend_Sachdeva) on alleged attack on CM Rekha Gupta, says, "During Jan Sunwai, the CM was listening to grievances of people. A man came forward and tried to hand over some document to the CM. He suddenly grabbed the CM's hand and… pic.twitter.com/IrRHSBpnxT— Press Trust of India (@PTI_News) August 20, 2025
कायराना और सुनियोजित साजिश
सीएम कार्यालय ने इस हमले को “कायराना और सुनियोजित साजिश” करार दिया, जिसमें सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी ने 24 घंटे पहले रेकी की थी। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और हत्या के प्रयास (बीएनएस धारा 109), सरकारी कर्मचारी पर हमला (धारा 132), और कार्य में बाधा (धारा 221) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस उसकी कॉल डेटा रिकॉर्ड्स (CDR) और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर रही है। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास सामने आया है, जिसमें गुजरात में हिंसा और अवैध गतिविधियों के मामले शामिल हैं।
आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है।
स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, परन्तु अब बेहतर महसूस कर रही हूँ। मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करती हूँ कि…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 20, 2025
आरोपी की मां, भानुबेन सकरिया, ने दावा किया कि “उनका बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है और पशु प्रेमी है, जो सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों पर फैसले के विरोध में दिल्ली आया था। हालांकि, पुलिस को उसके पास से कोई प्रदर्शन-संबंधी सबूत नहीं मिला। बीजेपी नेताओं ने इसे राजनीतिक साजिश बताया, जबकि AAP और कांग्रेस ने हिंसा की निंदा की।
CM रेखा गुप्ता ने किया X पर पोस्ट
सीएम रेखा गुप्ता ने हमले के बाद X पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इसे “कायराना हरकत” बताया और कहा कि आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है। स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, परन्तु अब बेहतर महसूस कर रही हूँ। मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करती हूँ कि कृपया मुझसे मिलने के लिए परेशान न हों। मैं बहुत जल्द ही आपके बीच काम करती हुई दिखाई दूँगी।”
आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है।
स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, परन्तु अब बेहतर महसूस कर रही हूँ। मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करती हूँ कि…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 20, 2025
आगे उन्होंने लिखा “ऐसे हमले मेरे हौसले और जनता की सेवा के संकल्प को कभी तोड़ नहीं सकते। अब मैं पहले से कहीं अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ आपके बीच रहूँगी। जनसुनवाई और जनता की समस्याओं का समाधान पहले की तरह ही गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। आपका विश्वास और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। आपके अपार स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।”







