Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

PhonePe यूजर्स सावधान! UPI से पेमेंट करते समय इन 3 गलतियों से बचें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 3, 2026
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
Pay UPI
22
SHARES
745
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर लोग छोटी से छोटी खरीदारी से लेकर बड़े पेमेंट तक के लिए UPI का इस्तेमाल करते हैं. सब्जी खरीदनी हो, ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो या किसी दोस्त को पैसे भेजने हों, कुछ ही सेकंड में पेमेंट हो जाता है. लेकिन डिजिटल पेमेंट की बढ़ती सुविधा के साथ UPI फ्रॉड के मामले भी सामने आते रहते हैं. साइबर ठग कभी फर्जी QR कोड भेजकर तो कभी रिफंड और पेमेंट के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं. इसी को देखते हुए PhonePe ने UPI यूजर्स को तीन जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है.

पैसे पाने के लिए कभी न डालें UPI PIN

इन्हें भी पढ़े

amit shah

गृह मंत्री अमित शाह ने बताए आंकड़े: SIR से कटे नामों में 3 करोड़ घुसपैठिए

November 3, 2026
ED

ICU में सप्लाई हो रही थीं नामी कंपनियों की नकली दवाएं! बेंगलुरु में ED का बड़ा एक्शन

November 3, 2026
rajnath singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों के लिए सेना को तैयार रखना आवश्यक

November 3, 2026
indi opposition

बांग्लादेशी घुसपैठियों पर आईना देख क्यों बौखलाया विपक्ष ?

November 3, 2026
Load More

PhonePe के मुताबिक, यूजर्स को यह बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि किसी से पैसे रिसीव करने के लिए UPI PIN डालने की जरूरत नहीं होती. UPI PIN का इस्तेमाल अपने बैंक अकाउंट से पैसे भेजने या किसी पेमेंट को मंजूरी देने के लिए किया जाता है.

उदाहरण के लिए, अगर आप ऑनलाइन कोई सामान बेच रहे हैं और खरीदार पैसे भेजने के नाम पर आपको QR कोड स्कैन करने और PIN डालने के लिए कहता है, तो सावधान हो जाएं. ऐसा करने पर आपके खाते से पैसे कट सकते हैं. इसलिए पैसे पाने के लिए कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर PIN न डालें.

पेमेंट करने से पहले चेक करें रिसीवर का नाम

दूसरी जरूरी बात यह है कि किसी को भी UPI से पैसे भेजने से पहले रिसीवर का नाम जरूर चेक करें. कई बार साइबर ठग किसी दूसरे व्यक्ति या कंपनी के नाम से मिलती-जुलती UPI ID का इस्तेमाल करके लोगों को धोखा देने की कोशिश करते हैं.

ऐसे में पेमेंट करने से पहले स्क्रीन पर दिख रहे बैंक अकाउंट होल्डर के नाम की पुष्टि कर लें. अगर नाम उस व्यक्ति या दुकानदार से मेल नहीं खाता, जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं, तो पेमेंट करने से बचें.

OTP और UPI PIN किसी के साथ न करें शेयर

PhonePe ने यूजर्स को OTP, UPI PIN और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी किसी के साथ शेयर न करने की सलाह भी दी है. साइबर ठग कई बार बैंक अधिकारी या कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर फोन करते हैं और KYC अपडेट, रिफंड या अकाउंट बंद होने का डर दिखाकर गोपनीय जानकारी मांगते हैं.

ऐसे किसी भी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें. अनजान लिंक पर क्लिक करने और किसी के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड करने से भी बचें.

UPI फ्रॉड होने पर यहां करें शिकायत

अगर आपके साथ UPI या किसी दूसरे तरीके से ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें. इसके अलावा सरकारी वेबसाइट cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. साथ ही, अपने बैंक को भी इसकी जानकारी दें.

कुल मिलाकर, UPI से पेमेंट करना आसान और सुविधाजनक है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही आपके बैंक खाते को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए पेमेंट करने से पहले रिसीवर का नाम जांचें और अपना UPI PIN, OTP किसी के साथ साझा न करें.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
आचार संहिता

स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए ‘एक देश एक चुनाव’ है जरूरी!

February 14, 2025

17 मई क्रांतिकारी महावीर सिंह के शहीदी दिवस पर दी जाएगी श्रद्धांजलि

May 16, 2023
Corona virus 'X

कोरोना की वापसी… हांगकांग, सिंगापुर से थाईलैंड तक अलर्ट, क्या फिर लौटेगा 2020 वाला डर ?

May 19, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गृह मंत्री अमित शाह ने बताए आंकड़े: SIR से कटे नामों में 3 करोड़ घुसपैठिए
  • ICU में सप्लाई हो रही थीं नामी कंपनियों की नकली दवाएं! बेंगलुरु में ED का बड़ा एक्शन
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों के लिए सेना को तैयार रखना आवश्यक

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.