प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर
मझगाँव/चाईबासा : गाँव में कम उम्र के बच्चों के बीच बीड़ी-सिगरेट न पीने और समाज में डायन प्रथा अथवा अंधविश्वास जैसे कई कुरीतियों के नाम पर फैल रहे भ्रांतियों को दूर करने के लिए आदिवासी “हो” समाज युवा महासभा के नेतृत्व में नेशनल आदिवासी रिवाईवल एसोशिएसन एवं सिंगी एण्ड सिंगी सोसाईटी के टीम ने मझगाँव प्रखंड पड़सा गाँव में सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ सभा किया।

जनजागरूकता के लिए कई हैंडविल !
नुक्कड़ सभा का नेतृत्व आदिवासी “हो” समाज युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोबिन्द बिरूवा ने किया । सामाजिक जागरूकता अभियान टीम के विभिन्न प्रतिनिधियों ने बच्चों को कम उम्र से बीड़ी सिगरेट का आदतों को दूर करने के लिए नसीहत दिया । इससे होनेवाले बुरे परिणाम और स्वाथ्य शरीर के लाभ के बारे में जानकारी दिया तथा समाज को बुरे संगति में चले जाने के कई उदाहरणों को बच्चों के सामने रखा गया।

आदिवासी “हो” समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से समाज में फैल रही भ्रांतियों को रोकने में सहयोग करने के लिए बच्चों से अपील किया । गब्बरसिंह ने डायन प्रथा,अंधविश्वास अथवा कुरीति जैसे नामों से बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं के नियंत्रण संबंधी तथा कानूनन जागरूकता पर बच्चों के सामने प्रेरणादायक बातें रखा और माँ-बाप को ऐसे झंझटों के बचाने के लिए प्रेरित किया । साथ ही बच्चों के बीच जनजागरूकता के लिए कई हैंडविल भी बाँटे गये ।

कौन-कौन सदस्य मौजूद रहे ?
इस अवसर पर आदिवासी “हो” समाज युवा महासभा प्रदेश कमिटि के सदस्य जीतसिंह जोजो,जिलाध्यक्ष शेरसिंह बिरूवा,जिला सह कोषाध्यक्ष अनिल चातर,शंकर बिरूवा,सिकंदर तुबिड,दिनेश हेम्ब्रम,रमेश बिरूवा,कृष्णा दास सहित नारा एवं सास के प्रतिनिधि मौजूद रहे।







