Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ फिर उगला जहर!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 23, 2026
in विश्व
A A
india bangladesh
13
SHARES
424
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में विदेश सलाहकार तौहीद हुसैन ने भारत के साथ संबंधों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने BBC को दिए इंटरव्यू में कहा कि बांग्लादेश ने भारत के साथ रिश्ते बिगाड़ने वाला कोई कदम नहीं उठाया है. उन्होंने भारत से पूछा कि ‘हमने ऐसा क्या किया जिससे रिश्ते बिगड़ गए?’ तौहीद ने कहा कि दिल्ली में उनके समकक्षों से पूछा जा सकता है कि बांग्लादेश की तरफ से कोई सख्त कदम उठाया गया है या नहीं.

भारतीयों की असुरक्षा का सबूत नहीं: तौहीद

इन्हें भी पढ़े

India will not be able to go to Iran

ईरान नहीं जा पाएगा भारत में जुटाया गया चंदा! जानिए क्यों?

April 2, 2026
Himalaya

हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी

April 1, 2026
nato

अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

April 1, 2026
Strait of Hormuz

ईरान के ‘टोल प्लान’ से जंग का नया मुद्दा बना होर्मुज?

April 1, 2026
Load More

तौहीद हुसैन का इंटरव्यू ऐसे समय में आया है जब भारत-बांग्लादेश के रिश्ते तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं. मोहम्मद यूनुस अगस्त 2024 में सत्ता में आए थे और अब 12 फरवरी 2026 को बांग्लादेश में संसदीय चुनाव होने वाले हैं. तौहीद हुसैन ने भारत के उस फैसले पर नाराजगी जताई, जिसमें भारत ने ढाका से अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया. उन्होंने कहा, ‘इसका कोई सबूत नहीं है कि हम भारतीयों की सुरक्षा नहीं कर पाए. ऐसे में दिल्ली का यह फैसला हमें अच्छा नहीं लगता.’

भारत अपने अल्पसंख्यकों पर ध्यान दे: तौहीद

हिंदुओं की सुरक्षा और हाल के हमलों पर भारत की चिंता पर तौहीद हुसैन ने उल्टा जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘हम भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ कार्रवाइयों पर बयान नहीं देते हैं. उम्मीद करता हूं कि भारतीय अधिकारी भी यही नीति अपनाएं. हमारे नागरिकों के खिलाफ ज्यादती होगी तो हमारे पास उससे निपटने का तंत्र है. भारत अपने अल्पसंख्यकों का ध्यान रखे तो ज्यादा अच्छा है. हम अपना काम खुद कर लेंगे.’

भारत-बांग्लादेश को मिलकर काम करना होगा: तौहीद

रिश्तों की स्थिति पर उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि रिश्ते अपने सबसे निचले स्तर पर हैं या नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि बांग्लादेश और भारत के रिश्ते दोनों देशों के लिए बहुत अहम हैं. दोनों को ही बेहतर बनाने के लिए कदम उठाने चाहिए.’ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी उम्मीद थी कि वे ऐसे बयान देने से बचेंगी जो बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति से मेल नहीं खाते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

पाकिस्तान से बांग्लादेश के बढ़ते संबंधों पर तौहीद हुसैन ने कहा कि पिछले शासन (शेख हसीना के समय) में पाकिस्तान के साथ रिश्ते जानबूझकर बिगाड़े गए थे. अब कुछ मुद्दों पर बात हो रही है और सामान्य रिश्ता बनाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा, ‘किसी देश से बेहतर रिश्ते चाहने में क्या गलत है? हम एक पड़ोसी देश के नाते उनसे सामान्य रिश्ता चाहते हैं, जैसे बाकी देशों से चाहते हैं.’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Delhi government

दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, इमरजेंसी के मीसा बंदियों को मिलेगी पेंशन !

May 28, 2025
Kejriwal

यमुना में डुबकी लगाकर केजरीवाल देंगे सबूत ?

November 21, 2023

विश्व संस्थाएं अच्छा कहेंगी तभी मानेंगे

August 5, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.