Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

मोबाइल फोन खोने पर रहें सतर्क नहीं तो…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 12, 2023
in जुर्म, राज्य
A A
Mobile data
19
SHARES
621
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार : अगर आपका मोबाइल फोन खो जाए तो आपको डबल सतर्क रहने की जरूरत है। कहीं ऐसा न हो कि आपके खोए हुए मोबाइल फोन की वजह से आपकी मुश्किलें भी दोगुनी हो जाएं। ऐसा ही कुछ मामला हरिद्वार में सामने आया है। कुख्यात लॉरेंस विश्नोई के नाम से कारोबारी संतोष पेरीवाल के बेटे से 20 लाख की रंगदारी मांगने मामले पर पुलिस जांच शुरू की गई थी।

पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। फिरौती के लिए जिस मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया था वह राजस्थान के यात्री का था। यात्री से यह मोबाइल हरकी पैड़ी क्षेत्र में खो गया था। यह खुलासा सीआईयू की जांच में उस वक्त हुआ जब यात्री ने राजस्थान पहुंचकर डुप्लीकेट सिम कार्ड लेकर उसे एक्टिव किया।

इन्हें भी पढ़े

Minister Shivraj

कृषिमंत्री शिवराज ने उत्तराखंड को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात!

June 27, 2026
abhijit deepak

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: CJP के अभिजीत दीपके बोले- डबल इंजन नहीं, डबल लीक सरकार

June 27, 2026
program was organized on Hindu Empire Day

हिंदू साम्राज्य दिवस पर प्रताप नगर संघ रचना सेक्टर-71 एवं होम्स-121 में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

June 27, 2026
चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा, चढ़ावा प्रकरण ने लिया नया मोड़

June 26, 2026
Load More

पिछले माह उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के सीमेंट-सरिया कारोबारी संतोष पेरीवाल के बेटे से कुख्यात लॉरेंस विश्नोई के नाम से बीस लाख की रंगदारी मांगी गई थी। उस वक्त मुंबई में अपने ससुराल में मौजूद रहे कारोबारी के बेटे ने अपने पिता को इस बाबत जानकारी दी थी, जिसके बाद डरे-सहमे कारोबारी ने एसएसपी अजय सिंह से मुलाकात कर घटनाक्रम से अवगत कराया था।

एसएसपी के निर्देश के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया था। प्रकरण लॉरेंस विश्नोई के नाम से जुड़ा था, लिहाजा सीआईयू भी सक्रिय हो गई थी। प्रारंभिक पड़ताल में फोन कॉल हरकी पैड़ी क्षेत्र से करने की बात निकलकर आई थी और सिम कार्ड राजस्थान की आईडी प्रूफ पर एक्टिव हुआ था। रंगदारी के लिए की गई फोन कॉल के बाद से मोबाइल फोन नंबर स्विच ऑफ था।

सीआईयू राजस्थान रवाना होने की तैयारी में थी कि मोबाइल फोन नंबर ऑन हो गया। सीआईयू ने जब संपर्क साधा, तब हकीकत सामने आ गई। सामने आया कि मोबाइल फोन नंबर सूरज निवासी बैरवा मोहल्ला राधा किशन मंदिर सिरस टोंक निवाई राजस्थान का है, वह अपने परिवार के साथ यहां गंगा स्नान के लिए आया था, तब उसका मोबाइल फोन खो गया था।

किसी सिरफिरे ने तो नहीं की कॉल?
माना जा रहा है कि लावारिस मिले मोबाइल फोन से किसी सिरफिरे ने लॉरेंस विश्नोई का नाम लेकर कारोबारी के बेटे को कॉल की थी, हालांकि अभी भी पुलिस की जांच जारी है। पुलिस की माने तो कॉल करने वाला शख्स भली भांति जानता था कि इलेक्ट्रोनिक्स सर्विलांस की मदद से पुलिस उस तक पहुंच सकती है। लिहाजा उसने एक ही बार मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया। इसके बाद से फोन बंद जा रहा था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
नदियां

समीक्षा: नदियों पर संवाद बढ़ाने पर ज़ोर देती विश्व बैंक की रिपोर्ट

September 15, 2022
indian army

सेना विद्रोह करें, फिर टूटेगी भारत सरकार की बेशर्मी

September 18, 2023

कांग्रेस के झटके से बैकफुट पर बीजेपी, अब बनाना होगा ‘महाप्लान’

February 7, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान
  • 5 मिनट में करें अप्लाई, 3 दिन में मिल जाएगा NPS में जमा सारा पैसा
  • दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.