Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

गणपति लाने और घर में बिठाने से पहले जरूर जान लें गणेश पूजा के सारे नियम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 26, 2025
in धर्म
A A
ganesh
15
SHARES
512
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: हिंदू धर्म के 33 कोटि देवी-देवता में गणपति ही एक मात्र ऐसे भगवान हैं जिनकी पूजा सबसे पहले होती है. ऋद्धि-सिऋि के दाता कहलाने वाले भगवान गणेश जी की पूजा आप कभी भी किसी समय कर सकते हैं, लेकिन भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि पर उनकी पूजा विशेष फलदायी हो जाती है क्योंकि मान्यता है कि इसी दिन उनका जन्म हुआ था. यही कारण है कि गणपति के भक्त इस दिन उनकी मूर्ति को घर पर लाकर पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं. यदि आप भी गणपति बिठाने जा रहे हैं तो आपको श्री गणेश जी की पूजा विधि और उससे जुड़ी सभी जरूरी नियम जरूर पता होने चाहिए.

घर में गणपति लाने से पहले करें ये तैयारी

इन्हें भी पढ़े

Jhandewala Devi Temple

सावन मास के चौथे सोमवार को झण्डेवाला देवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने श्रद्धापूर्वक किया जलाभिषेक

August 24, 2026
belpatra

एकादशी के दिन बेलपत्र तोड़ना चाहिए या नहीं? जानिए शास्त्रीय नियम

August 22, 2026
shivling

सावन के आखिरी सोमवार पर बन रहा महासंयोग! 5 दुर्लभ योगों में करें भोलेनाथ का जलाभिषेक

August 21, 2026
Rashifal

मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, बंपर धन लाभ के बन रहे योग!

August 17, 2026
Load More
  • यदि आप अपने घर में गणपति बिठाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने घर में उनके लिए उचित स्थान बनाकर उसे साफ कर लेना चाहिए.
  • बाजार से गणपति की मूर्ति को हमेशा किसी कपड़े से ढंक कर लाएं और इस बात का ख्याल रखें कि वह कहीं से भी खंडित न हो और नही अधूरी बनी हुई हो.
  • गणपति की मूर्ति खरीदते समय रंगों का विशेष ख्याल रखें. हमेशा लाल, पीले और हरे रंग वाली मूर्ति का चयन करें.
  • बाजार से गणपति की मूर्ति जब खरीद कर घर ले जाएं तो उसे भीतर ले जाने से पहले नारियल फोड़कर उनका स्वागत करें.

गणपति खरीदने से पहले जरूर जान लें मूर्ति के रंग, आकार और बनावट से जुड़े जरूरी नियम

  • गणपति जमीन पर भूलकर भी न रखें, उन्हें एक एक चौकी अथवा मेज आदि पर लाल कपड़ा बिछाकर रखें.
  • गणपति को जिस चौकी पर रखना हो उस पर बिछाए कपड़े पर रोली से स्वास्तिक बना दें.
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हमेशा ईशान कोण में गणपति को कुछ इस तरह बिठाना चाहिए कि उनका चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रहे.
  • घर में हमेशा पर्यावरण के अनुकूल शुद्ध मिट्टी से बना गणपति ही लाएं. यदि संभव हो तो आप स्वयं भी गणपति की मूर्ति मिट्टी, गोबर, शहद आदि की मदद से बना सकती हैं.

घर में गणपति कैसे बिठाएं?

  • घर में गणपति को बिठाने से पहले स्वयं स्नान-ध्यान करके पहले पवित्र हो जाएं. इसके बाद पूजा स्थान पर सभी पूजा सामग्री एक साथ रख लें, ताकि पूजा करते समय आपको कोई दिक्कत न हो.
  • गणपति की पूजा में सबसे पहले एक कलश में गंगाजल या शुद्ध जल भर कर चावल की ढेरी पर स्थापित करें. कलश के भीतर
  • एक सिक्का जरूर डालें और उसमें आम्रपल्लव लगाकर भगवान गणेश जी के दाहिनी ओर रखें.
  • इसके बाद एक दीप जलाकर श्रद्धा और विश्वास के साथ गणपति का आवाहन करें.
  • इसके बाद गणपति का ढंका हुआ चेहरा खोल दें और उन्हें गंगाजल से स्नान कराएं और उनका रोली-चंदन से तिलक करें.
  • इसी प्रकार गणपति के दोनों ओर दो सुपारी को ऋद्धि-सिद्धि का प्रतीक मानते हुए रखें और उनको भी तिलक अर्पित करें.
  • भगवान श्री गणेश जी की पुष्प, दूर्वा, मौसमी फल, मोदक, लड्डू, पान, सुपारी, इलायची, अर्पित करके उनके मंत्र ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का मन में जप करें.
  • गणपति की विधि-विधान से पूजा करने के बाद गणपति सहस्त्रनाम या फिर गणेश चालीसा का पाठ करें.
  • पूजा के अंत में श्री गणेश जी की आरती करें तथा सभी को प्रसाद बांटें और स्वयं भी ग्रहण करें.

घर में कितने दिनों तक रखें गणपति?
हिंदू मान्यता के अनुसार गणपति का महोत्स पूरे 11 दिनों तक मनाया जाता है. अमूमन लोग उनकी 10 दिनों तक विधि-विधान से पूजा, जप आरती आदि के माध्यम से साधना करने के बाद ग्यारहवें दिन उनका जल तीर्थ पर विसर्जन कर देते हैं. यदि आप किसी कारणवश 10 दिनों तक उनकी सेवा न कर पाएं तो आप डेढ़ दिन, पांच दिन, सात दिन भी अपने घर में रखकर उनकी पूजा का पुण्यफल प्राप्त कर सकते हैं. ​आप अपने सामर्थ्य के अनुसार उनकी सेवा करने के बाद पूरे विधि-विधान से उनको जल में विसर्जित करें तथा अपने सुख-समृद्धि की कामना करें.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

महात्मा गांधी के बलिदान का अमृत महोत्सव

January 30, 2023

ड्रोन-डिजिटल इंडिया की नयी उड़ान

May 29, 2022
goa in SCO

शंघाई सहयोग संगठन में भारत का दमदार उभार

May 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में पानी की किल्लत होगी दूर, सरकार ने मंजूर किए 11,427 करोड़, क्या है पूरा प्लान?
  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 हर माह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.