Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भाजपा ने राज्यसभा की 6 में से 3 सीटें जीतीं, एमवीए गठबंधन के लिए बड़ा झटका

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 11, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई,11 जून (आरएनएस)। महाराष्ट्र में विपक्षी दल भाजपा ने शनिवार को राज्य में सत्तारूढ़ शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के महा विकास अघाडी (एमवीए) गठबंधन को झटका देते हुए राज्यसभा की 6 में से 3 सीटों पर जीत दर्ज की। इस बीच, एमवीए ने मतगणना में 8 घंटे की देरी पर सवाल उठाए हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से विजयी घोषित उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, राज्य के पूर्व मंत्री अनिल बोंडे और धनंजय महादिक, शिवसेना के संजय राउत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी शामिल हैं। आयोग के मुताबिक, कुल 284 वैध मतों में से गोयल को 48, बोंडे को 48, महादिक को 41.56, राउत को 41, प्रतापगढ़ी को 44 और पटेल को 43 वोट मिले। मुकाबला छठी सीट के लिए था, जिस पर भाजपा ने पूर्व सांसद धनंजय महादिक को चुनाव मैदान में उतारा था, जबकि संजय पंवार शिवसेना के प्रत्याशी थे। दोनों पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर से ताल्लुक रखते हैं। छठी सीट पर पवार को महादिक के हाथों हार का सामना करना पड़ा। छठी सीट पर कांटे की टक्कर के बीच कांग्रेस और भाजपा ने एक-दूसरे पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग तक से संपर्क किया। भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया कि चुनाव सिर्फ लडऩे के लिए नहीं, बल्कि जीतने के लिए लड़ा जाता है। जय महाराष्ट्र। फडणवीस के राज्यसभा के लिए सर्वसम्मति बनाने की एमवीए की पेशकश ठुकराने के बाद ही राज्य में 24 साल बाद चुनाव हुए। भाजपा और सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा क्रॉस वोटिंग और नियमों के उल्लंघन की शिकायतों के बीच मतगणना आठ घंटे की देरी से शुरू हुई।

भाजपा और शिवसेना, दोनों ने ही क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाते हुए और कुछ वोट अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए चुनाव आयोग का रुख किया। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी को शिवसेना विधायक सुहास कांडे द्वारा डाले गए वोट को खारिज करने का निर्देश दिया, जिसके बाद देर रात एक बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। पहला परिणाम दो घंटे में आया। चौंकाने वाले नतीजों के बाद कांग्रेस नेताओं ने एमवीए में समन्वय की कमी की बात मानी। महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने विधान भवन में संवाददाताओं से कहा कि यह मंथन का विषय है कि कहां चूक हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा मतगणना को रुकवाने और एक वोट को अमान्य घोषित कराने में सफल रही। हमें विश्वास था कि हमारे चारों उम्मीदवार आराम से जीत जाएंगे। कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि वह अपनी जीत से खुश हैं, लेकिन शिवसेना के संजय पवार की हार दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करना जारी रखेंगे कि महाराष्ट्र की चिंताओं को सुना जाए और उनका समाधान किया जाए। उन्होंने ट्वीट किया कि मुझे राज्यसभा सदस्य के रूप में सेवा करने का मौका देने के लिए मेरे सभी समर्थकों और शुभचिंतकों का बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं माननीय पवार साहब और राकांपा का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

इन्हें भी पढ़े

FD

1 अक्टूबर से FD के नियमों में होगा बड़ा बदलाव!

September 30, 2026
Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Dr. Dhirendra Singh

नवधा योग के संस्थापक डॉ धीरेंद्र सिंह को मिला ‘महर्षि पतंजलि योग रत्न सम्मान’

November 26, 2024
India Forecast System

भारत फोरकास्ट सिस्टम… अब हर गांव का मौसम, हर पल आपके पास !

May 28, 2025

हरिद्वार में ’50वाँ निर्वाण दिवस’ के अवसर पर सीएम धामी ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

August 4, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 1 अक्टूबर से FD के नियमों में होगा बड़ा बदलाव!
  • दिल्ली में ‘वन नेटवर्क, स्मार्ट ट्रैफिक’ मंजूर, गाड़ियों की रोकेंगे चोरी और ट्रैफिक करेंगे दुरुस्त
  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.