Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में ‘वन नेटवर्क, स्मार्ट ट्रैफिक’ मंजूर, गाड़ियों की रोकेंगे चोरी और ट्रैफिक करेंगे दुरुस्त

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 30, 2026
in दिल्ली
A A
AI traffic
20
SHARES
651
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) ने दिल्ली में ‘इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम’ (आईटीएमएस) के क्रियान्वयन को अपनी मंजूरी दे दी है।

दिल्ली पुलिस द्वारा लागू की जाने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत 1,789.52 करोड़ तय की गई है। यह प्रणाली दिल्ली के 42 प्रमुख ट्रैफिक कॉरिडोर को कवर करेगी।

इन्हें भी पढ़े

Umar Khalid and Sharjeel Imam

दिल्ली दंगा: उमर खालिद और शरजील इमाम को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नहीं दी जमानत

September 30, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
nitin naveen

‘दिल्ली के चक्कर छोड़ जमीन पर उतरें’, नितिन नवीन की बीजेपी प्रभारियों को सख्त हिदायत

September 29, 2026
Yamuna City

यमुना सिटी में बनेगा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, ई-ऑक्शन से जारी होंगे प्लॉट

September 29, 2026
Load More

परियोजना को 24 महीनों की अवधि में तीन चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसके बाद अगले पांच वर्षों तक इसके सुचारू संचालन और रखरखाव का काम किया जाएगा।

बढ़ते वाहनों के दबाव और ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

वर्तमान में दिल्ली में लगभग 71 लाख सक्रिय पंजीकृत वाहन हैं, जिनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वाहनों की इस तेज वृद्धि की तुलना में सड़क बुनियादी ढांचे का विस्तार सीमित रहा है। साथ ही, मौजूदा ट्रैफिक प्रबंधन काफी हद तक पूर्व-निर्धारित टाइमर और मैन्युअल व्यवस्था पर निर्भर है।

केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के साझा प्रयासों से शुरू हो रही यह आईटीएमएस परियोजना वास्तविक समय (रियल-टाइम) डेटा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से संचालित अनुकूली ट्रैफिक सिग्नल और एकीकृत कमांड सेंटर के जरिए उपलब्ध सड़क क्षमता का अधिक समझदारी और कुशलता से उपयोग सुनिश्चित करेगी।

स्मार्ट सिग्नलिंग और एंबुलेंस को प्राथमिकता

इस नई प्रणाली के तहत सड़कों पर ट्रैफिक के वास्तविक दबाव को देखकर सिग्नल का समय अपने आप बदल जाएगा। 42 चिन्हित कॉरिडोरों पर सिग्नलों का तालमेल इस तरह बैठाया जाएगा कि वाहनों को बार-बार न रुकना पड़े। इसके अलावा, एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए यह सिस्टम स्वचालित रूप से ‘ग्रीन कॉरिडोर’ तैयार करेगा, जिससे मरीज बिना किसी रुकावट के समय पर अस्पताल पहुंच सकेंगे।

जाम और हादसों का तुरंत पता लगाएगा एआई तंत्र

सड़कों पर लगने वाले जाम, वाहनों की धीमी गति या दुर्घटनाओं की जानकारी रियल-टाइम में दिल्ली पुलिस के पास पहुंचेगी, जिससे ट्रैफिक को तुरंत डायवर्ट करने में मदद मिलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ट्रैफिक स्थिति, पार्किंग उपलब्धता और डायवर्जन की जानकारी दी जाएगी। यह डेटा नेविगेशन ऐप (जैसे गूगल मैप्स) के साथ भी साझा किया जा सकेगा, ताकि लोग यात्रा का बेहतर रास्ता चुन सकें।

नियम तोड़ने वालों पर सीधी नजर और स्वचालित चालान

आईटीएमएस के तहत कुल 1,092 अनुकूली ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम और 1,029 प्रवर्तन स्थल स्थापित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त ऑटोमैटिक कैमरों से निम्न कार्यों में भी मदद मिलेगी…

  • रेड लाइट और स्टॉप-लाइन उल्लंघन
  • ओवरस्पीडिंग की निगरानी
  • गलत दिशा में ड्राइविंग
  • बिना हेलमेट या सीटबेल्ट गाड़ी चलाना
  • वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करना
  • एआई तकनीक से चोरी की गाड़ियों की ट्रैकिंग
  • ब्लैकलिस्टेड वाहनों की ट्रैकिंग
  • बार-बार नियम तोड़ने वालों और ‘हिट एंड रन’ के मामलों का पता लगाना आसान होगा

सी-डैक करेगा तकनीकी निगरानी

पूरे शहर के ट्रैफिक प्रबंधन, प्रवर्तन और सूचना तंत्र को एक एकीकृत ‘ट्रैफिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ से संचालित किया जाएगा, जो सुरक्षित डेटा सेंटर और आपदा रिकवरी ढांचे से जुड़ा होगा।

दिल्ली पुलिस एक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से ‘मास्टर सिस्टम इंटीग्रेटर’ का चयन करेगी। वहीं, सी-डैक तकनीकी सलाहकार के रूप में परियोजना की निगरानी, सत्यापन और तकनीकी जांच का जिम्मा संभालेगा। तीन चरणों में लागू होने वाली इस योजना में पिछला चरण सफल होने पर ही अगला चरण शुरू किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
bjp

हिमाचल : इन 3 कारणों से बीजेपी के हाथ से फिसली सत्ता

December 8, 2022
WCL

वेकोलि में सतर्कता जागरूकता रैली का आयोजन

October 19, 2024
Gautam-Adani

अमीरों की लिस्ट में ‘गरीब’ हुए अडानी

February 2, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • युवाओं से पहले संवाद, अब धामी सरकार देगी बड़ी सौगात
  • दिल्ली दंगा: उमर खालिद और शरजील इमाम को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नहीं दी जमानत
  • वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी: CM धामी ने योजनाओं का दायरा बढ़ाया

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.