Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

भाजपा शासित एमसीडी ने फिर हाउस टैक्स बढ़ाने की योजना बनाई है : दुर्गेश पाठक

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 1, 2022
in दिल्ली
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली, 31 मई ( आरएनएस) । आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने एमसीडी के विशेष अधिकारी अश्विनी कुमार को पत्र लिख उनसे चर्चा का समय मांगा है। दुर्गेश पाठक ने कहा कि एमसीडी ने फिर हाउस टैक्स बढ़ाने की योजना बनाई है। जबकी एमसीडी 27.5 लाख पंजीकृत प्रॉपर्टीज से करीब 4700 करोड़ का हाउस टैक्स जमा कर सकती है लेकिन खाते में केवल 1750 करोड़ ही पहुंचते हैं। लगभग 3000 करोड़ का टैक्स भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।

इन आंकड़ों में बहुत बड़ा अंतर है, यदि इस अंतर को खत्म कर दिया जाए तो हाउस टैक्स बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दुर्गेश पाठक ने कहा कि यदि अश्विनी कुमार के पास थोड़ा समय हो तो हम उनके साथ कई सुझाव साझा करना चाहेंगे। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, एमसीडी प्रभारी एवं रजिंदर नगर उपचुनाव प्रभारी दुर्गेश पाठक ने पार्टी मुख्यालय में एक महत्तवपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित करते हए कहा कि दिल्ली के तीनों निगमों के एकीकरण के बाद एमसीडी में अश्विनी कुमार को विशेष अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

इन्हें भी पढ़े

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू

सड़कों से जाम हटाने की बड़ी तैयारी, एलजी ने मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी

September 23, 2026
ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
Load More

इसी बीच समाचार पत्रों के माध्यम से हमें पता लगा है कि अपनी आय बढ़ाने के लक्ष्य से एमसीडी हाउस टैक्स बढ़ाने की योजना बना रही है। इसी से संबंधित मैंने अश्विरी कुमार जी को एक पत्र लिखा है।उन्होंने कहा कि पत्र के जरिए उन्हें सभी आंकड़ों की जानकारी दी। तीनों नगर निगमों को मिलाकर कुल 27.5 लाख प्रॉपर्टीज हाउस टैक्स के लिए पंजीकृत हैं। यदि एमसीडी इन सभी प्रॉपर्टीज से ठीक तरीके से टैक्स इक_ा करे तो लगभग 4700 करोड़ का हाउस टैक्स जमा किया जा सकता है। दुख का विषय यह है कि एमसीडी केवल 1750 करोड़ टैक्स जमा करती है। लगभग 3000 करोड़ का टैक्स भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है जिससे वह एमसीडी के खाते तक पहुंच ही नहीं पाता है।

एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि इन आंकड़ों में बहुत बड़ा अंतर है। यदि इस अंतर को खत्म कर दिया जाए तो हाउस टैक्स को बढ़ाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। कोरोना काल के दौरान दिल्लीवालों का व्यापार ठप हो गया। दिल्लीवालों की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब हुई है। ऐसे समय में हाउस टैक्स में बढ़ोतरी दिल्लीवालों पर लाठी मारने जैसा होगा। जब आप 4700 करोड़ हाउस टैक्स इक_ा कर सकते हैं तो केवल 1750 करोड़ टैक्स ही क्यों इक_ा हो रहा है?‘आप’ नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इस प्रक्रिया में सुधार को लेकर बहुत काम किया है। हम चाहेंगे कि अश्विनी जी अपने कीमती समय से थोड़ा वक्त निकालकर हमसे मुलाकर करें। इस दौरान हम मिलकर इस विषय पर चर्चा कर सकते हैं।

सभी प्रॉपर्टीज से किस प्रकार हाउस टैक्स लेना है, इसकी पूरी प्रक्रिया हम तैयार कर चुके हैं। आपको या एमसीडी के किसी भी अधिकारी को इसपर जरा भी महनत करने की आवश्यकता नहीं है। हमने इसका हल निकाल लिया है जो हम अश्विनी कुमार जी के साथ साझा करना चाहेंगे। हम नहीं चाहते हैं कि दिल्ली की जनता पर बेवजह कोई बोझ डाला जाए। दिल्ली की जनता को ऐसी परेशानियों से मुक्ति मिलनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

एमएसपी की कमेटी तो बनी, होगा क्या?

July 27, 2022
वैगनर ग्रुप

फूड स्टॉल लगाने वाले ने कैसे बनाई इतनी बड़ी प्राइवेट आर्मी?

June 24, 2023
Siddaramaiah DK Shivakumar

कर्नाटक का किला जीत तो गई कांग्रेस लेकिन अब यहां फंसेगा मामला?

May 13, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.