Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

एमपी में राहुल गांधी की रैली से पहले हुई बड़ी फजीहत

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 8, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
Rahul Gandhi
16
SHARES
544
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला में राहुल गांधी की रैली से पहले सामने आए एक वीडियो ने कांग्रेस की फजीहत करा दी है। इस वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ता मंच पर लगे फलेक्स से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर छिपाते नजर आ रहे हैं। दरअसल राहुल गांधी आज मंडला लोकसभा क्षेत्र के धनोरा गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए तैयारियां भी लगभऊग पूरी हो चुकी है। लेकिन इसी दौरान एक बड़ी चूक हो गई है। चुनावी सभा के लिए मंच पर लगाए गए फ्लेक्स में कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ बीजेपी उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर लगा दी गई। ये वहीं नेता है जिनके खिलाफ राहुल गांधी चुनाव प्रचार करने मंडला पहुंच रहे हैं। हालांकि इसमें उनका नाम नहीं लिखा था। ना ही अन्य किसी कांग्रेस नेता का नाम लिखा।

गलती समझ आने के बाद आनन फानन में कुलस्ते की तस्वीर को छिपाते हुए उसी जगह कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश का पोस्टर लगा दिया गया। मंडला से कांग्रेस ने इस बार ओमकार सिंह को मौका दिया है। राहुल गांधी की ये रैली ऐसे समय में हो रही है जब एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबलपुर में मेगा रोड शो कर चुनाव प्रचार का आगाज किया था जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे।

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Load More

रोड शो शाम करीब 6:30 बजे शहीद भगत सिंह चौराहे से शुरू हुआ और शाम करीब 7:15 बजे यहां गोरखपुर इलाके में आदि शंकराचार्य चौराहे पर समाप्त हुआ। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के अपने पहले दौरे पर आए प्रधानमंत्री मोदी, यादव और अन्य लोगों ने भाजपा का चुनाव चिह्न ‘कमल’ हाथ में ले रखा था। वे भगवा रंग के वाहन पर सवार होकर रोड शो कर रहे थे। रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग कतार में खड़े थे और मोबाइल फोन से तस्वीरें खींचते और वीडियो बनाते देखे गए।

मंडला में, केंद्रीय मंत्री और छह बार के भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का मुकाबला पूर्व मंत्री और डिंडोरी-एसटी से चार बार के कांग्रेस विधायक ओंकार सिंह मरकाम से है। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा, उसके बाद 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को होगा। मध्य प्रदेश में कुल 29 लोकसभा क्षेत्र हैं, जो इसे संसदीय प्रतिनिधित्व के मामले में छठा सबसे बड़ा राज्य बनाता है। इनमें से 10 सीटें एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जबकि बाकी 19 सीटें अनारक्षित हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 29 में से 28 सीटें जीतकर प्रचंड जीत हासिल की थी जबकि कांग्रेस केवल एक सीट- छिंदवाड़ा जीतने में कामयाब रही।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Opposition's

क्या I.N.D.I.A. गठबंधन पर है बिखरने का संकट?

September 29, 2023
bihar assembly

बिहार विधानसभा चुनाव दे रहे हैं कुछ संकेत!

November 20, 2025
वन क्षेत्र चेनलिंक फेंसिग

यूपी के वन क्षेत्रों में पिछले दो वर्षों में हुई है लगभग 231 किलोमीटर चेनलिंक फेंसिग!

June 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.