Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

चुनाव से पहले 2000 रुपए के नोट पर बड़ा अपडेट, सामने आई चौंकाने वाली बात

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 3, 2024
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
Note
7
SHARES
235
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तैयारियां पूरे जोर शोर के साथ चल रही है. पूरा सिस्टम इसमें जुटा हुआ है. उससे पहले 2000 रुपए के नोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है. जो आपको भी हैरान कर सकता है. ये अपडेट किसी और नहीं, बल्कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से दिया गया है. इस अपडेट में 8200 करोड़ रुपए से ज्यादा का आंकड़ा सामने निकलकर आया है. आपको बता दें कि पिछले साल मई में 2000 रुपए के नोट को बंद करने का ऐलान हुआ था और सभी को बैंक में डिपॉजिट करने का निर्देश दिया गया था. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आरबीआई की ओर से 2000 रुपए के नोट को लेकर किस तरह का अपडेट दिया है.

2000 रुपए के नोट को लेकर अपडेट
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि 2000 रुपए के 97.69 फीसदी नोट बैंकों के पास वापस आ गए हैं. केवल 8,202 करोड़ रुपए मूल्य के 2000 के नोट अब लोगों के पास है. आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपए मूल्य के बैंक नोट को वापस लेने की घोषणा की थी. केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा कि 19 मई को चलन में 2000 रुपए के नोट का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपए था. यह अब 29 मार्च, 2024 को घटकर 8,202 करोड़ रुपए रह गया. बयान के अनुसार इस प्रकार, 19 मई, 2023 को जितने 2000 के नोट चलन में थे, उसका 97.69 प्रतिशत वापस आ चुका है. आरबीआई ने कहा कि 2000 रुपए का बैंक नोट लीगल करेंसी बना हुआ है.

इन्हें भी पढ़े

PM modi

El Nino को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, PM मोदी ने मंत्रालयों को आपात योजना बनाने के दिए निर्देश

July 2, 2026
Amit Shah

घुसपैठ पर आर-पार की तैयारी, हाई-लेवल बैठक में तय होगी देशव्यापी कार्रवाई की रणनीति

July 2, 2026
EPFO

लागू हो गई ‘EPF स्कीम 2026’, जानिए क्या बदल गया आपका पीएफ अकाउंट और UAN?

July 2, 2026
Sanae Takaichi India

तकाइची को PM मोदी ने अपनी छोटी बहन बताया, बोले-आपसी भरोसा हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक ताकत

July 2, 2026
Load More

7 अक्टूबर थी आखिरी डेट
लोग देशभर के 19 आरबीआई कार्यालयों में 2000 रुपए के बैंक नोट जमा कर सकते हैं या बदल सकते हैं. लोग देश में अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए किसी भी डाकघर से आरबीआई के किसी भी निर्गम कार्यालय में 2000 रुपए के बैंक नोट भेज सकते हैं. ऐसे नोट रखने वाली इकाइयों को शुरू में 30 सितंबर, 2023 तक इन्हें बदलने या बैंक खातों में जमा करने के लिए कहा गया था. बाद में समयसीमा सात अक्टूबर, 2023 तक बढ़ा दी गयी थी. बैंक शाखाओं में जमा और विनिमय सेवाएं सात अक्टूबर, 2023 को बंद कर दी गयी थीं.

यहां अब भी करा सकते हैं डिपॉजिट
लोगों को आठ अक्टूबर, 2023 से आरबीआई के 19 कार्यालयों में नोट को बदलने या उनके बैंक खातों में उतनी राशि जमा करने का विकल्प प्रदान किया गया है. बैंक नोट जमा/विनिमय करने वाले 19 आरबीआई कार्यालय अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नयी दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं. उल्लेखनीय है कि नवंबर, 2016 में 1,000 रुपए और 500 रुपए के बैंक नोट को चलन से हटाने के बाद 2000 रुपए के बैंक नोट लाया गया था.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Moto GP India

सीएम योगी ने मोटो जीपी भारत में हिस्सा लेने आए विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से किया संवाद

September 24, 2023
Chairman of Coal India Limited, P.M. Offering

वेकोलि के दौरे पर कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष पी.एम. प्रसाद

July 5, 2023
Israeli tanks entered central Gaza

मध्य गज़ा में घुसे इस्राइली टैंक, सेना ने फाइटर जेट का भी किया इस्तेमाल

October 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चीन ने कबाड़ प्‍लेन बेचकर नेपाल को लगाया अरबों का चूना, अब खुलेगी पोल
  • केंद्र सरकार ने Meta को नोटिस भेजा, WhatsApp के नए Username फीचर शुरू करने पर लगाई रोक
  • चीनी ऐप से हैक हो रहे ई-रिक्शा, चालक और सवारियों के लिए बड़ा खतरा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.