Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

उत्तराखंड : SIR के लिए आपके घर 3 बार दस्तक देंगे बीएलओ, कब क्या होगा जानें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 6, 2026
in राज्य
A A
special intensive revision
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देहरादून में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) बनाने में भाजपा-कांग्रेस सबसे आगे हैं। सीपीआई (एम) भी दिख रही है लेकिन उतराखंड क्रांति दल (यूकेडी) नहीं दिख रही है। बीएलओ तीन बार आपके घर पर दस्तक देंगे। 8 जून से घर-घर फॉर्म वितरण से लेकर 15 सितंबर तक अंतिम मतादाता सूची प्रकाशित होगी।

डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने एसआईआर को लेकर कलक्ट्रेट में शुक्रवार को सियासी दलों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया, 10 विधानसभा क्षेत्रों के 1,882 बूथों पर भाजपा ने 1,839, कांग्रेस ने 1,717 तथा सीपीआई(एम) ने 378 बीएलए-2 नियुक्त कर दिए हैं। अन्य मान्यता प्राप्त दलों ने अभी नियुक्ति नहीं की है।

इन्हें भी पढ़े

BJP

7 बार के सांसद को मंत्री पद से हटा सकती है भाजपा?

June 6, 2026
cm dhami

CM धामी बोले- राहुल गांधी को देश गंभीरता से नहीं लेता!

June 6, 2026
DMK - congress

DMK ने कांग्रेस से बनाई दूरी, लोकसभा में अब अलग-अलग बैठेंगे दोनों दलों के सांसद

June 5, 2026
TMC

सत्ता गई तो खुलने लगे राज! TMC नेताओं पर एक्शन जारी

June 5, 2026
Load More

सियासत के जानकारों का मानना है कि उत्तराखंड की राजनीति में यूकेडी को जनता के बीच तीसरे विकल्प के रूप में पेश किया जाता है। लेकिन पार्टी स्तर पर बीएलए-2 नियुक्त नहीं करने से इस धारणा को झटका ही लगेगा। उधर, डॉ.चौहान ने दलों से सात जून से पहले बीएलए-2 बनाने को कहा। साथ ही बताया, प्री-एसआईआर में जिले के 13,76,813वोटरों में से 11,06,652 (80.38%)की मैपिंग पूरी हो चुकी है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदण्डे ने शुक्रवार को सचिवालय में मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ का तीन चरणों में प्रशिक्षण, गणना फार्मों की शत प्रतिशत प्रिंटिंग पूर्ण हो गई है। उन्होंने बताया कि एसआईआर में अर्हता तिथि एक जुलाई 2026 है। 11733 पोलिंग बूथ के सापेक्ष सियासी दलों ने 22823 बीएलए तैनाती कर दिए हैं। डॉ. जोगदण्डे की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर विस्तृत चर्चा की। डॉ. जोगदण्डे ने सभी दलों से शत प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स नियुक्त करने की अपील की।

जोगदण्डे ने बताया कि प्रदेश में 79 लाख 60 हजार 762 मतदाताओं को गणना फार्म दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता स्वयं भी ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से फार्म डाउनलोड कर और भरकर अपलोड कर सकते हैं। इस प्रकिया के दौरान अगर कोई भी पात्र व्यक्ति, मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं तो वे बीएलओ से संपर्क कर फार्म 6 भर सकते हैं। आपत्तियों के निस्तारण के समय उनके फार्मों पर विचार होगा।

यहां देखें पुरानी वोटर लिस्ट

मतदाताओं की सुविधा को वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट ceo.uk.gov.in पर उपलब्ध है, जहां मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र, अपने या अपने पिता/पति के नाम के आधार पर मतदाता क्रमांक एवं बूथ संख्या की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही गली, मोहल्लों और एरिया के नाम से भी मतदाता सूची खोजने की सुविधा है।

कब क्या होगा

  • 8 जून से 7 जुलाई: बीएलओ घर-घर जाकर गणना फार्म वितरित करेंगे। भरे हुए फार्म लेंगे। फार्मों को बीएओ ऐप से डिजिटाइज कर अपलोड करेंगे
  • 14 जुलाई: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन
  • 14 जुलाई से 13 अगस्त: दावे और आपत्तियां दर्ज होंगी
  • 11 सितंबर: दावे और आपत्ति पर नोटिस और निस्तारण होगा
  • 15 सितंबर: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।

मां-बेटी को बीएलओ बनाने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

बैठक में कांग्रेस की प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली ने पुरकुल के बूथ नंबर 106 में मां-बेटी को बीएलओ और सहायक बीएलओ की जिम्मेदारी देने पर आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों को जिम्मेदारी देकर पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कांग्रेस ने सहायक बीएलओ की श्रेणी में ‘सक्रिय कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों’ को शामिल करने का विरोध करते हुए मांग की कि इस पद पर सरकारी कर्मचारियों को रखा जाए।

इस पर प्रशासन ने बताया कि सहायक बीएलओ केवल मुख्य बीएलओ की मदद के लिए रखे गए हैं, क्योंकि वे स्थानीय स्तर पर लोगों को ढंग से पहचानते हैं। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद देवली, भाजपा, कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
आम आदमी पार्टी

दिल्ली MCD में AAP को बड़ा झटका, ‘इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी’ के साथ नई शुरुआत !

May 17, 2025

दिल्ली: सरकार इसलिए नहीं दे सकती MSP की गारंटी, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान!

February 29, 2024
mohan bhagwat

‘शिकंजी है तो कोका कोला क्यों’… टैरिफ वॉर के बीच RSS प्रमुख भागवत ने दिया स्वदेशी मंत्र

August 28, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पान के पत्ते के ये आसान उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत!
  • ‘जो उखाड़ना है उखाड़ लो’, विवादों के बीच बोलीं शिल्पा शिंदे
  • इंतजार खत्म! WhatsApp पर आया नया फीचर, सीक्रेट मैसेज में मिलेगा फायदा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.