Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

विकास के मुद्दे को भुनाने पर BJP और INDIA की निगाहें!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 25, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
NDA and opposition
17
SHARES
562
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली की एकमात्र आरक्षित सीट उत्तर पश्चिमी दिल्ली पर भाजपा और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर है। इस सीट से भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया का मुकाबला पूर्व सांसद उदित राज से है। आरक्षित सीट होने के नाते यहां की सियासत में जातीय समीकरण को साधने के साथ ही मेट्रो, रेलवे पुल समेत विकास के मुद्दों को भुनाने की दोनों प्रत्याशियों की कोशिश है। अभी तक इस क्षेत्र के बड़े हिस्से तक मेट्रो की पहुंच नहीं होने की वजह से रोजाना लाखों लोगों को आवागमन में दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।

उदित राज इसी सीट से 2009 में भाजपा के सांसद रह चुके हैं

इन्हें भी पढ़े

Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
Load More

उदित राज इसी सीट से 2009 में भाजपा के सांसद रह चुके हैं। इस बार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी होने के नाते उन्हें कांग्रेस और आप दोनों का समर्थन मिल रहा है। योगेंद्र चंदोलिया करीब दो दशक से सक्रिय राजनीति में हैं और क्षेत्रवासियों से जमीनी जुड़ाव के साथ ही विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने में अहम भूमिका निभाई। पूर्व सांसद उदित राज का दावा है कि अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आगे बढ़ाया। लोगों की समस्याओं को हमेशा मंत्रालयों तक पहुंचाया ताकि जल्द समाधान हो सके।

क्षेत्र के काफी हिस्से में अभी तक नहीं पहुंच सकी है मेट्रो

दोनों प्रत्याशियों का मेट्रो विस्तार का दावा है कि संसदीय क्षेत्र में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां अब तक मेट्रो नहीं पहुंची है। इससे लोगों को आवाजाही की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विकास के मुद्दे पर दोनों प्रत्याशी, मेट्रो विस्तार को तवज्जो दे रहे हैं। योगेंद्र चंदोलिया के मुताबिक नरेला तक मेट्रो को पहुंचाने और आगे पल्ला और रिठाला से आगे बवाना तक मेट्रो पहुंचाने की स्थानीय लोगों की मांग है।

प्रधानमंत्री ने घोषणा पत्र में मेट्रो के विस्तार की बात की गई है, इसलिए इसे यह काम आसान हो गया है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी उदित राज का भी दावा है कि पहले की तरह विकास कार्यों को सिरे चढ़ाना प्राथमिकता होगी। नरेला तक मेट्रो निर्माण और दूसरे मार्गों पर विस्तार, रेलवे पुल का निर्माण समेत नए शिक्षण संस्थानों की शुरुआत और रोजगार के मुद्दे के साथ चुनावी मैदान में हैं।

दिल्ली की सर्वाधिक बड़ी सीट होने के साथ ही बुनियादी सुविधाओं की कमी की तरफ मतदाताओं का ध्यान है। साथ यहां दलित मतदाताओं का दबदबा है। उनका रुख जिस प्रत्याशी की तरफ होगा जीत की संभावना प्रबल हो सकती है। मेट्रो, रेलवे पुल, क्रासिंग समेत कुछ क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं माकूल नहीं होने की वजह से क्षेत्र के मतदाताओं का रुझान उस तरफ दिख रहा है, जिस प्रत्याशी के जीतने से विकास कार्यों की रफ्तार तेज होगी।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में मतदाताओं की संख्या करीब 25 लाख है। इसमें जातीय समीकरण की अहम भूमिका होगी। कई क्षेत्र हरियाणा से नजदीक होने की वजह से अनुसूचित जाति की आबादी करीब 19 फीसद तो जाट करीब 15 फीसद हैं। मुसलिम करीब नौ फीसद, ब्राह्मण 11, अन्य पिछड़ा वर्ग के करीब 20 फीसद जबकि शेष मतदाता दूसरी जातियों और संप्रदाय के हैं। दलित मतदाताओं की संख्या अधिक होने की वजह से चुनाव में उनकी भूमिका अहम होगी। उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 2002 में गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के के तहत 2008 में अस्तित्व में आया। 2009 में कांग्रेस नेत्री कृष्णा तीरथ सांसद ने भाजपा की मीरा कांवरिया को हराकर निर्वाचित हुईं।

अगले चुनाव में 2014 में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर उदित राज ने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी राखी बिड़ला को हराकर जीत हासिल की। 2019 में भाजपा प्रत्याशी सूफी गायक हंसराज हंस ने बड़े अंतर से इस सीट पर जीत दर्ज की। 2019 के चुनाव में हंसराज हंस ने आप प्रत्याशी गूगन सिंह को पांच लाख से भी अधिक मतों के अंतर से पराजित कर दिया था। उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया का मुकाबला पूर्व सांसद व इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज से है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
court

न्यायपालिका और सरकार में नहीं कोई मतभेद

May 27, 2023
Street vendors speak Halal at Jantar Mantar

रेहड़ी पटरी वेंडर्स का जंतर मंतर पर हलाल बोल

March 15, 2023
india eonomic

पिछले एक दशक में भारत ने पूरे विश्व को किया है प्रभावित!

February 26, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.