Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

बीजेपी ने राहुल गांधी को बताया नए युग का रावण

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 5, 2023
in राष्ट्रीय
A A
राहुल गाँधी
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को राहुल गांधी को दशानन के रूप में दर्शाते हुए एक तस्वीर साझा की और उन्हें ‘नए युग का रावण’ करार दिया, जिस पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि यह उसके पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ हिंसा भड़काने का प्रयास है, लेकिन वह इससे डरने वाली नहीं है। बीजेपी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कांग्रेस नेता की तस्वीर साझा करते हुये लिखा, ”नए युग का रावण यहां है। वह बुरा है, धर्म विरोधी, राम विरोधी है, उसका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है।”

The new age Ravan is here. He is Evil. Anti Dharma. Anti Ram. His aim is to destroy Bharat. pic.twitter.com/AwDKxJpDHB

— BJP (@BJP4India) October 5, 2023

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

ग्राफिक्स के माध्यम से फिल्म के पोस्टर की तरह तैयार इस तस्वीर के शीर्ष पर लिखा गया है ‘भारत खतरे में है’। साथ ही राहुल गांधी की तस्वीर पर ‘रावण’ तथा तस्वीर के नीचे के हिस्से में ‘ए कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन (कांग्रेस पार्टी द्वारा निर्मित) और ‘जॉर्ज सोरोस द्वारा निर्देशित’ लिखा गया है। जॉर्ज सोरोस एक अमेरिकी अरबपति हैं और भाजपा उनपर भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने का आरोप लगाती रही है। भाजपा के इस पोस्ट को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ”भाजपा के आधिकारिक हैंडल पर राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखाने वाले घटिया ग्राफ़िक के पीछे वास्तविक मंशा क्या है? इसका स्पष्ट रूप से एक ही मकसद है — एक कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के ख़िलाफ़ हिंसा के लिए उकसाना और भड़काना, जिनके पिता और दादी की हत्या उन ताकतों ने की थी जो भारत को तोड़ना चाहते थे।”

उन्होंने ‘एक्स’ पर दावा किया, ”प्रधानमंत्री का हर दिन झूठ बोलकर मानसिक रूप से बीमार होने और आत्ममुग्धता के विकार से पीड़ित होने का सबूत देना एक बात है। लेकिन अपनी पार्टी से इस तरह के घृणा से भरे कंटेंट बनवाना न केवल पूरी तरह से अस्वीकार्य है, बल्कि बेहद ख़तरनाक भी है।” रमेश ने कहा, ”हम डरने वाले नहीं हैं।” कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य गुरदीप सप्पल ने 1945 में एक पत्रिका में प्रकाशित एक चित्र का हवाला दिया और दावा किया कि भाजपा के वैचारिक पूर्वजों ने महात्मा गांधी समेत 10 स्वतंत्रता सेनानियों को दशानन के रूप में चित्रित किया था, लेकिन वर्तमान समय में भाजपा उन्हीं महापुरुषों की विरासत को अपनाने का प्रयास कर रही है।

सप्पल ने भाजपा के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा, ”एक बार आपके पूर्वजों ने ऐसा ही एक कार्टून छापा था। अन्य लोगों के अलावा, इसमें महात्मा गांधी, सरदार पटेल, सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू को रावण के रूप में दर्शाया गया था जबकि विनायक दामोदर सावरकर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को राम और लक्ष्मण के रूप में।” उन्होंने दावा किया, ”दशकों बाद, आप (भाजपा) उनमें से अधिकतर के सामने झुकने, सार्वजनिक रूप से प्रशंसा करने और सम्मान करने के लिए मजबूर हो गए हैं, जिन्हें आपके पूर्वजों ने रावण के रूप में चित्रित किया था। आज आप उनकी विरासत को अपनी विरासत के रूप में अपनाने का प्रयास करते हैं।” सप्पल ने कहा, ”बस कुछ समय रुकिए, फिर वही होगा। राहुल गांधी एक ऐसे रास्ते पर चल रहे हैं जो आपको एक बार फिर झुकने पर मजबूर कर देगा, क्योंकि ‘भारत में सदैव सत्यमेव जयते।”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Bharat Jodo Yatra

भारत जोड़ो यात्रा : सफलता-विफलता के बीच

January 12, 2023
Voter ID

बिहार में मतदाता सूची सत्यापन…आधार, वोटर कार्ड, मनरेगा अमान्य, BLO खोज रहे 11 खास दस्तावेज !

July 4, 2025
रथयात्रा

दिल्ली में निकली महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

June 28, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.