Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार, बताई वजह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 21, 2024
in राज्य
A A
15
SHARES
484
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ। लेकिन, मतदाताओं ने अपनी मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। मतदाताओं का कहना था कि सड़क नहीं तो वोट नहीं। कहा सड़क की मांग को लेकर कई बार ज्ञापन भी सौंपा गया है, लेकिन सालों से उनकी मांग पूरी नहीं हो पा रही है।

चुनाव बहिष्कार से फैसले पर अडिग खत द्वार और विशलाड़ के ग्रामीणों को मनाने की कोशिशें नाकाम रहीं। सड़क न बनने से नाराज पंद्रह गांवों के चार हजार मतदाताओं ने चुनाव बहिष्कार किया। बूथों पर दिन भर पोलिंग पार्टियां मतदाताओं के इंतजार में बैठी रही।

इन्हें भी पढ़े

भू-माफिया

उत्तराखंड में बड़ा खेल, जाति छिपाकर बेच दी 1.170 हेक्टेयर जमीन

April 4, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
Load More

ग्रामीण 32 साल से दांवापुल-बैरावा मोटर मार्ग के चौड़ीकरण, सुधारीकरण की मांग कर रहे हैं। इसके लिए कई बार आंदोलन हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण तो दूर उन्हें कोई आश्वासन तक नहीं मिला। जिसके बाद लोकसभा चुनाव बहिष्कार का फैसला लिया। ग्रामीण इसे मजबूरी में लिया गया मुश्किल फैसला बता रहे हैं।

जौनसार बावर में यह पहला मौका है जब यहां के पंद्रह गांवों के ग्रामीणों ने चुनाव में वोट नहीं दिए। द्वार में सात और विशलाड़ में आठ गांव शामिल हैं। शुक्रवार को भी अफसरों की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों से मतदान का आग्रह किया। कोई भी मतदाता, मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचा। यहां छह मतदेय स्थल बनाए गए थे।

मिंडाल निवासी विक्रम नेगी ने कहा,सरकारों ने उनके लिए काम नहीं किया। पिछले 32 सालों से मार्ग बनाने का मामला फाइलों में दबा हुआ है। कुराड़ निवासी मेहर सिंह का कहना है कि उनके दादा से लेकर वह इस मार्ग के निर्माण के आंदोलन में शामिल रह चुके हैं। लेकिन किसी ने मार्ग का निर्माण नहीं कराया। लिहाजा उन्हें चुनाव बहिष्कार का रास्ता चुनना पड़ा।

दादा से लेकर पोते तक सड़क के लिए कर चुके आंदोलन
मोहना की जिप सदस्य मीरा जोशी ने कहा कि वह ग्रामीणों के साथ खड़ी हैं। वे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मामले को लेकर मिल चुकी हैं। उनका दावा है कि निर्माण की स्वीकृति का आश्वासन मिला, लेकिन वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।

मंझगांव के पूर्व प्रधान सुरेश प्रसाद थपलियाल का कहना है कि मार्ग पक्का नहीं हुआ। क्षेत्र की सुध नहीं लेने पर ग्रामीणों को यह फैसला लेना पड़ा। खत द्वार युवा संगठन अध्यक्ष राकेश भट्ट का कहना है कि तमाम आंदोलन के बाद भी मांग नहीं मानी गई। दादा से लेकर पोते तक आंदोलन कर चुके हैं।

मां का वोट डलवाने के लिए भटकी बेटी
गढ़ी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एक महिला अपनी मां के वोट के लिए भटकती रहीं। निशा खत्री की 86 वर्षीय मां कमलेश खत्री के पैर में दिक्कत है। वे वोट डालने बूथ तक नहीं आ पाईं। निशा ने बूथ पर मां के वोट के लिए निर्वाचन में लगे अफसरों से मदद मांगी।

लेकिन निराशा हाथ लगी। एक स्थानीय युवक की मदद से वो व्हील चेयर लेकर घर पहुंची और किसी तरह मां को बूथ तक पहुंचाया। आखिर कार बुजुर्ग ने वोट किया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

वेकोलि ‘पर्यावरण साथी-2024’ अवार्ड से हुए सम्मानित

June 10, 2024
BJP president JP Nadda

NDA में आने वाले दलों को करना पड़ रहा है BJP के कड़े रुख का सामना!

July 5, 2023

चुनावी मौसम में नागरिकता कानून का महत्व

March 26, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट
  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.