Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

बागेश्वर उपचुनाव : भाजपा और कांग्रेस में जारी हैं सेंधमारी का खेल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 13, 2023
in राज्य
A A
uttrakhand election
23
SHARES
755
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून: उत्तराखंड में पांच सितंबर को होने वाला बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने से पहले ही दोनों राजनीतिक दल अपने पूरे दम-खम से मैदान में उतर गए हैं। कैबिनेट मंत्री और भाजपा के टिकट पर लगातार चार बार विधायक चुने गए चंदन रामदास का अप्रैल में बीमारी से निधन होने के कारण रिक्त हुई बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है ।

उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 17 अगस्त तक जारी रहेगी। चुनाव से ठीक पहले शनिवार को भाजपा ने 2022 विधानसभा चुनावों के कांग्रेस के पराजित प्रत्याशी रंजीत दास को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवा कर मुख्य विपक्षी दल को एक करारा झटका दिया। वहीं, कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) में सेंधमारी कर उनके नेता बसंत कुमार को पार्टी में शामिल कर अपने राजनीतिक नुकसान की कुछ भरपाई करने की कोशिश की।

इन्हें भी पढ़े

cm samrat chaudhary

सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश

August 24, 2026
CM Dhami

CM धामी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से किया संवाद, स्टॉलों का भी किया शुभारंभ

August 24, 2026
पान मसाला

पान मसाला में मिले कैंसर वाले रसायन: 55 इकाइयों में छापा, 15 करोड़ का माल जब्त

August 23, 2026

उत्तराखंड के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही भाजपा, SIR के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या

August 23, 2026
Load More

बागेश्वर में रविवार को एक कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बसंत कुमार को पार्टी में शामिल करवाया। कुमार भी आप के टिकट पर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि, कांग्रेस के इस कदम को आप ने ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया। आप के प्रदेश संगठन समन्वयक जोतसिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस का यह कदम गठबंधन धर्म के विपरीत है ।

भाजपा में शामिल होने के बाद रंजीत दास ने कहा कि कांग्रेस ने उनके आत्मसम्मान को चोट पहुंचाई और उन्होंने इसीलिए कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा। उन्होंने कहा कि उनका परिवार पिछली कई पीढ़ियों से कांग्रेस से जुड़ा रहा है और उनके पिता अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय में विधायक और मंत्री रहे थे। दास ने कहा कि इसलिए कांग्रेस छोड़ना उनके लिए एक भावनात्मक कदम था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस पहले मुद्दा विहीन थी और अब प्रत्याशी विहीन भी हो गयी है। उन्होंने आप नेता बसंत कुमार के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि कांग्रेस ने ऐसा कर अपने गठबंधन के सहयोगियों को भी धोखा दिया है। पिछले साल रिकार्ड मतों से चंपावत विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री के लिए अपनी नीतियों और निर्णयों पर जनता की राय लेने का पहला मौका होगा ।

जानकारों का मानना है कि अगले साल प्रस्तावित लोकसभा चुनावों से पहले हो रहा यह चुनाव धामी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो भाजपा प्रत्याशी को अच्छे अंतर से जितवाकर विपक्षी दलों को प्रदेश में खासकर कुमाऊं क्षेत्र में अपनी पकड़ को लेकर एक साफ संदेश देना चाहेंगे ।

भाजपा को प्रदेश में अतिक्रमण विरोधी अभियान, भर्ती घोटाले सहित भ्रष्टाचार के मामलों में तत्काल जांच और कार्रवाई, समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन जैसे मुददे और दिवंगत विधायक चंदन रामदास के प्रति सहानूभूति की लहर के बल पर चुनावी वैतरणी पार होने की पूरी उम्मीद है। वर्ष 2017 विधानसभा चुनावों के बाद से लगातार प्रदेश में पराजित हो रही कांग्रेस भी इस चुनाव के जरिए अपनी वापसी करना चाहती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने इस संबंध में कहा कि लोग केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों से महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर भाजपा की चुप्पी, बेरोजगारों पर लाठीचार्ज, पलायन की समस्या, चिकित्सकों की कमी जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर बहुत नाराज हैं और भाजपा को सबक सिखाने को तैयार हैं। माहरा ने कहा कि बागेश्वर की जनता पढ़ी-लिखी है और मुददों को लेकर आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा को करारा जवाब मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
भारतीय विचार के मजबूत स्तंभ ‘11 महानायक’

भारतीय विचार के मजबूत स्तंभ ‘11 महानायक’

April 25, 2026

अभी-अभी हूँ, अभी नही

November 19, 2023
CM Dhami

ग्राम स्तर तक चलाया जाए योग अभियान : सीएम धामी

April 21, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
  • गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन
  • रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.