Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

समान नागरिक संहिता का समर्थन कर आप ने कांग्रेस पर किया बड़ा वार!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 28, 2023
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
Congress AAP
26
SHARES
864
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: विपक्षी दलों की पटना में हुई मीटिंग के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच कड़वाहट बढ़ गई है। वहीं इस बीच समान नारिक संहिता (UCC) पर मोदी सरकार को आम आदमी पार्टी का समर्थन मिलता दिख रहा है। AAP के संगठन महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि पार्टी UCC का सैद्धांतिक समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 44 भी यह कहता है कि यूसीसी होना चाहिए। समान नागरिक संहिता को लेकर मंगलवार पीएम मोदी के दिए गए बयान के बाद इस पर सियासी बहस छिड़ी है। कांग्रेस, RJD, JDU विपक्षी दलों की लाइन से हटकर AAP की ओर से यूसीसी के पक्ष में यह बयान आया है। पटना वाली मीटिंग के बाद से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ही ओर से नेताओं के बयान को देखा जाए तो ऐसा लगता है कि केजरीवाल अब एक अलग राह पर बढ़ते दिख रहे हैं। ऐसे में क्या 2024 के लिए दूसरे विपक्षी दलों से अलग केजरीवाल का कोई नया प्लान तैयार है।

यूसीसी पर अलग स्टैंड, कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों की अलग राय
हम सब एक हैं और मिलकर लड़ेंगे… पटना की बैठक में विपक्षी दलों की ओर से यह कहा गया। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस से अरविंद केजरीवाल ने दूरी बना ली और इसको लेकर सवाल भी उठे। हालांकि दूसरे दलों की ओर से इस पर ज्यादा जोर नहीं दिया गया और कहा गया कि सबकी सहमति बन गई है और जल्द शिमला में मिलेंगे। इस बैठक के कुछ समय बाद ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच शब्दों के वाण चलने शुरू हो गए। दोनों ओर से इस कदर आरोप लगाए गए जिसके बाद यह काफी मुश्किल हो गया कि दोनों साथ आएं। इस बीच भोपाल में मंगलवार पीएम मोदी ने यूसीसी का जिक्र किया जिसके बाद कांग्रेस, आरजेडी और जेडीयू ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। वहीं अगले ही दिन AAP की ओर से इसके समर्थन की बात कही जा रही है। AAP नेता की ओर से दिया गया बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मीटिंग में यह तय हुआ था कि विपक्षी दल एक साथ और एक सुर में सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे। हालांकि आम आदमी पार्टी का अलग ही स्टैंड देखने को मिल रहा है।

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण पर रोक के लिए लॉन्च हुआ नया ‘ऐक्शन प्लान’

April 4, 2026
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ कर दिया 61 मुकदमों का निपटारा!

April 4, 2026
जन विश्वास बिल

आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!

April 3, 2026

विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

April 3, 2026
Load More

बीजेपी का विरोध और अपनी एक अलग राह
विपक्षी दलों के साथ केजरीवाल का जाना अब काफी मुश्किल लग रहा है। खासकर कांग्रेस के साथ। यूसीसी पर दिए गए बयान के बाद लगभग स्पष्ट है कि केजरीवाल अब एक अलग राह पर बढ़ते दिख रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों में चुनाव है और यहां आम आदमी पार्टी भी मैदान में होगी। सबसे मजेदार बात है कि जिन राज्यों में चुनाव है उनमें अधिकांश जगहों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में तो कांग्रेस की ही सरकार है। आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ तीनों जगहों पर चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की यहां सभा भी हो चुकी है। आम आदमी पार्टी बड़ी मजबूती के साथ अब चुनाव लड़ने जा रही है और बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर सीधा वार कर रही है। अरविंद केजरीवाल और पार्टी के दूसरे नेता बीजेपी के खिलाफ जमकर वार कर रहे हैं। पार्टी की यह कोशिश बताने की है कि वह बीजेपी से सीधा मुकाबला कर रही है। वहीं पार्टी के स्टैंड को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि विपक्ष के तो साथ हैं लेकिन कांग्रेस ही इसके लिए तैयार नहीं। दिल्ली अध्यादेश वाला मुद्दा तो है ही।

शिमला की बैठक से पहले ही क्या विपक्षी दलों में पड़ जाएगी फूट
कांग्रेस नेताओं की ओर से AAP पर हमला बोलते हुए गुजरात चुनाव का जिक्र किया गया। कहा गया कि बीजेपी को इससे सीधा फायदा हुआ। वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया कि जिन राज्यों में हम नहीं लड़े वहां क्यों नहीं चुनाव जीत सकी कांग्रेस। गुजरात में जब हम नहीं थे तो फिर अब तक क्यों नहीं बीजेपी को कांग्रेस हरा सकी। वहीं इस बीच AAP की ओर से कहा गया कि वह 2024 के आम चुनाव में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने आम आदमी पार्टी को बीजेपी की बी-टीम करार दिया। पार्टी के वरिष्ठ सिंह के बेटे जयवर्धन ने कहा कि मध्य प्रदेश में आप को लोकसभा चुनाव में कोई सीट नहीं दी जाएगी, क्योंकि इस पार्टी का राज्य में कोई आधार नहीं है। दिल्ली ही नहीं दूसरे राज्यों में भी झगड़ा बढ़ गया है। ऐसे में विपक्षी दलों की शिमला में होने वाली बैठक से पहले ही फूट पड़ने की अधिक संभावना दिख रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ganesh Joshi and MP Ramesh Pokhriyal

कृषि मंत्री गणेश जोशी और सांसद रमेश पोखरियाल ने किया ‘कैलाश गंगा’ का उद्घाटन

September 26, 2023
किसान

मूल राशि जमा करने पर माफ होगा किसानों के कृषि लोन का ब्याज

March 8, 2022
pakistan vs india weapons

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव, क्या 1971 के बाद सबसे बड़ा युद्ध नजदीक?

May 6, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट
  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.