Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

क्या भारत बन सकता है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 28, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष
A A
india economy
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चारु कार्तिकेय


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के आंकड़ों के मुताबिक भारत इस समय दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) करीब 3,750 अरब डॉलर है. लेकिन यही आंकड़े यह भी दिखाते हैं कि दुनिया की पहली से लेकर चौथी अर्थव्यवस्थाओं और भारत में जमीन आसमान का फर्क है. दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है अमेरिका, जिसका जीडीपी है 26,854 अरब डॉलर, यानी भारत से करीब सात गुना ज्यादा.

इन्हें भी पढ़े

infrastructure india

विकसित भारत का रोडमैप तैयार! सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

February 26, 2026
Nitin Gadkari

नितिन गडकरी ने दिल्ली में वाहनों पर लगने वाले ग्रीन टैक्स पर उठाए सवाल!

February 26, 2026
cji surya kant

NCERT किताब विवाद पर CJI सूर्यकांत: ये गहरी साजिश, जिम्मेदारी तय हो

February 26, 2026
railway

रेलवे में e-RCT सिस्टम से अब क्लेम करना होगा आसान, घर बैठे मिलेगा मुआवजा

February 26, 2026
Load More

2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

दूसरे नंबर पर है चीन, जिसे भारत अपना सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी मानता है. चीन की जीडीपी है 19,374 अरब डॉलर, यानी भारत से करीब पांच गुना ज्यादा. दुनिया की दो दिग्गज अर्थव्यवस्थाएं यही हैं. तीसरे और चौथे नंबर की अर्थव्यवस्थाओं और भारत में इतना फर्क नहीं है. तीसरे नंबर पर जापान है, जिसका जीडीपी है 4,410 अरब डॉलर और चौथे नंबर पर है जर्मनी, 4,309 अरब डॉलर की जीडीपी के साथ.

आईएमएफ के पूर्वानुमान के मुताबिक भारत अगर इसी गति से बढ़ता रहा तो वो 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. बल्कि अमेरिकी बहुराष्ट्रीय बैंक गोल्डमैन सैक्स की मानें तो भारत 2075 तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है.

लेकिन विकास क्या सही मायनों में सिर्फ जीडीपी से आंका जा सकता है? अर्थव्यवस्थाओं की तुलना की लिए आईएमएफ एक और आंकड़ा इस्तेमाल करता है, जिसे जीडीपी पर कैपिटा कहते हैं, यानी किसी भी देश में प्रति व्यक्ति का औसत आर्थिक आउटपुट.

कहां कमजोर है भारत

इसका इस्तेमाल यह समझने के लिए किया जाता है कि कोई भी देश अपनी आबादी के हिसाब से आर्थिक प्रगति हासिल कर पा रहा है या नहीं. अब देखिये अब इस पैमाने पर भारत कहां खड़ा है.

भारत का जीडीपी पर कैपिटा है 2,600 डॉलर, जबकि अमेरिका का है 80,003 डॉलर, यानी भारत से तीस गुना ज्यादा. अमेरिका का जीडीपी पर कैपिटा पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है. दुनिया में दूसरे नंबर पर कनाडा, जिसका जीडीपी पर कैपिटा है 52,072 डॉलर. यह भारत से बीस गुना ज्यादा है.

तीसरा नंबर है जर्मनी का जिसका जीडीपी पर कैपिटा है 51,038 डॉलर, यानी भारत से 19 गुना ज्यादा. दुनिया की 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में किसी का भी जीडीपी पर कैपिटा 9,000 से कम नहीं है, यानी भारत से तीन गुना ज्यादा.

हालांकि भारत के लिए अच्छी बात यह है कि यह इस समय दुनिया की सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है. आईएमएफ के ही मुताबिक, जहां भारत की जीडीपी का विकास 5.9 प्रतिशत की सालाना दर से हो रहा है, वहीं अमेरिका 1.6 प्रतिशत, चीन 5.2, जापान 1.3 और कनाडा 1.5 पर बढ़ रहे हैं. फ्रांस 0.7 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रहा है और जर्मनी और ब्रिटेन तो इस समय नेगेटिव विकास दर दर्ज कर रहे हैं, यानी उनकी अर्थव्यवस्थाएं सिकुड़ रहीहैं. ऐसे में भारत की विकास दर को देश के भविष्य के लिए अच्छा माना जा रहा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
gold

सोना चमका, रिकॉर्ड तोड़ा, 1 लाख पार का जादू छोड़ा !

June 13, 2025

माचिस में अभी बहुत तिलियां!

June 25, 2022

परमात्मा होता है न्याय में मददगार  !

July 21, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बिना सिम के WhatsApp चलाना होगा बंद, 1 मार्च से लागू होंगे नियम
  • होलाष्टक के चौथे दिन शुक्र होंगे उग्र, क्या करने से होंगे शांत?
  • दिल्ली: मेड ने कराई ED की फर्जी रेड, आ गई ‘स्पेशल 26’ की याद

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.