Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

अब भारत की शरण में पहुंचा कनाडा, ट्रंप को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 26, 2026
in विश्व, व्यापार
A A
India-Canada
11
SHARES
358
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच कनाडा ने साफ कर दिया है कि वह अपने व्यापारिक रिश्तों को विविध बनाने की रणनीति से पीछे नहीं हटेगा. कनाडा की विदेश मंत्री भारत के दौरे पर हैं और उन्होंने कहा कि देश अब केवल अमेरिका पर निर्भर नहीं रह सकता और अन्य देशों के साथ व्यापार बढ़ाना उसकी मजबूरी है. पहले उसने चीन के साथ व्यापारिक समझौता किया और अब वो भारतीय बाजार में दिलचस्पी ले रहा है.

कनाडा का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को चेतावनी दी थी कि अगर कनाडा चीन के सामान के लिए अमेरिका में ‘ड्रॉप ऑफ पोर्ट’ बना, तो सभी कनाडाई उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भी जल्द भारत आने की योजना बना रहे हैं, जबकि मार्च में वे ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे.

इन्हें भी पढ़े

india russia

रूस से तेल खरीद में बड़ी कटौती करेगा भारत?

February 8, 2026
su-70

रूस का भारत को स्टील्थ ड्रोन का ऑफर, जानें कितना खतरनाक है?

February 7, 2026

रिजर्व बैंक ने क्यों किया ब्याज दरें नहीं बदलने का फैसला?

February 7, 2026
Vladimir Putin

रूस से युद्ध तो हुआ तो कुछ ही दिन में पुतिन कर लेंगे यूरोपीय देशों पर कब्जा!

February 6, 2026
Load More

भारत के साथ ट्रेड डील चाहता है कनाडा?

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने कहा – ‘हमें कनाडाई अर्थव्यवस्था को सुरक्षित और मजबूत बनाना है और इसके लिए व्यापार को अलग-अलग देशों में फैलाना बेहद जरूरी है. यही वजह है कि हम चीन गए, अब भारत जाएंगे और किसी एक देश पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहेंगे.’ इसी रणनीति के तहत कनाडा के ऊर्जा मंत्री टिम हॉजसन भारत के गोवा दौरे पर जा रहे हैं, जहां वे एक ऊर्जा सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और भारतीय उद्योग जगत के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोनों देशों के बीच क्रिटिकल मिनरल्स, यूरेनियम और लिक्विफाइड नेचुरल गैस को लेकर सहयोग और संभावित सौदों पर चर्चा होने की उम्मीद है. कनाडा के पास इन संसाधनों का बड़ा भंडार मौजूद है.

कनाडा का चीन से क्या रिश्ता?

हाल ही में चीन और कनाडा के बीच एक समझौता हुआ है, जिसके तहत कनाडा चीनी इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैरिफ कम करेगा और बदले में चीन से खाद्य उत्पादों, जैसे कैनोला और बीफ, पर व्यापारिक रियायतें मिलेगी. इस पर सफाई देते हुए अनीता आनंद ने कहा कि कनाडा चीन के साथ कोई फ्री ट्रेड एग्रीमेंट नहीं कर रहा है, लेकिन वह अगले 10 वर्षों में अमेरिका के बाहर अपने निर्यात को दोगुना करने की योजना पर काम करता रहेगा.

क्यों अमेरिका से बिगड़े रिश्ते?

अनीता आनंद ने यह भी कहा कि अमेरिका और कनाडा के रिश्ते अब भी मजबूत हैं और आगे भी बने रहने की उम्मीद है. दोनों देशों के बीच व्यापार दुनिया के सबसे बड़े द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों में से एक है, भले ही टैरिफ को लेकर तनाव चल रहा हो. अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने भी कहा कि अमेरिका और कनाडा की अर्थव्यवस्थाएं आपस में गहराई से जुड़ी हैं और कई उत्पाद निर्माण के दौरान छह बार सीमा पार करते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अमेरिका नहीं चाहता कि चीन अपने सस्ते सामान कनाडा के जरिए अमेरिकी बाजार में उतारे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
शक्ति वंदन अधिनियम

राजनीतिक संस्कृति और आधी-आबादी

November 17, 2023
BJP MP Etela Rajender will participate in 'Mahakauthing', a grand celebration

दक्षिण भारत में देवभूमि की संस्कृति का भव्य उत्सव ‘महाकौथिंग’ में शामिल होंगे बीजेपी सांसद एटेला राजेंद्र

December 27, 2025
pregnant

उत्तराखंड : अतिथि शिक्षिकाओं को भी मिलेगा मातृत्व अवकाश, आदेश जारी

September 7, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मकर से कुंभ में जाएंगे सूर्य देव, इन राशि वालों पर पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव
  • इस वित्त वर्ष बड़ी योजनाओं पर खर्च नहीं हो पाया आधा भी बजट, किसानों की इस स्कीम में सबसे कम खर्च
  • रूस से तेल खरीद में बड़ी कटौती करेगा भारत?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.