नई दिल्ली। टाइम्स_दिनभर में एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा के साथ दिनभर की 10 बड़ी खबरें-
१.आज़मगढ़ में अखिलेश यादव की रैली में हुआ बवाल, बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसे सपा समर्थक, हंगामे के वक्त मंच पर मौजूद थीं डिंपल यादव
२.आम आदमी पार्टी की फंडिंग पर बहुत बड़ा खुलासा.. 55 पासपोर्ट नंबर पर 404 ट्रांजेक्शन.. 51 ईमेल आईडी पर 2 करोड़ से ज्यादा का चंदा
३.कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा का AAP पर बड़ा आरोप.. कहा- ‘जब मैं AAP में था तो विदेशों से होती थी फंडिंग’
४.बंपर वोटिंग पर BJP नेता अल्ताफ ठाकुर का बयान, कहा- ‘कश्मीर के लोगों का लोकतंत्र में भरोसा बढ़ा है
५.बिहार में बोले पीएम मोदी ‘जिनके जंगलराज में बिहार अपहरण और फिरौती की इंडस्ट्री बन गया था, वो कभी यहां के लोगों का भला नहीं कर सकते’
६.स्वाति मालिवाल केस पर आया उपराज्यपाल का बयान, सबूतों से कथित छेड़छाड़ पर जताई चिंता
७. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं और पेयजल, विद्युत आपूर्ति के संबंध में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए।
८. सोनप्रयाग में उमड़ा भक्तों का भारी सैलाब, चारधाम यात्रा पर तीर्थयात्रियों का भारी भीड़, 31 मई तक चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन पर रोक
९.कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दिया बड़ा बयान बोले, पूरे प्रदेश में मोदी के नाम की गर्मी है, योगी, ओमप्रकाश के नाम की भी गर्मी है,अखिलेश, राहुल बच्चा हैं हम उनके चच्चा हैं.
10. कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह का कंगना रनौत पर वार, बोले- ‘जिन मंंदिरों में जा रहीं कंगना, उनकी सफाई जरूरी’
देखिये पूरी रिपोर्ट







