नई दिल्ली : शराब घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है, जिसमें उन्हें रविवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए CBI हेडक्वार्टर आने के लिए कहा गया है. सीएम केजरीवाल ने कहा है कि वे कल सीबीआई मुख्यालय जाने वाले हैं.
इस के चलते दिल्ली पुलिस ने सिक्योरिटी अरेंजमेंट का प्लान तैयार कर लिया है. अधिकारियों ने बताया है कि रविवार को अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा के मद्देनजर सीबीआई हेडक्वार्टर के बाहर पैरामिलिट्री समेत 1000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया जाएगा.-







