Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

CBI अधिकारी ही बन गए थे अतीक अहमद के खेवनहार!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 1, 2023
in राज्य
A A
Atiq Ahmed
17
SHARES
569
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अतीक अहमद के केस में सीबीआई के एक अफसर के रोल पर अब सवाल उठने लगे हैं. उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा कि अतीक के लोगों ने दिनदहाड़े उनके पति की हत्या कर दी थी, लेकिन उन्होंने इसके लिए कभी सीबीआई जांच की मांग नहीं की. इतने सालों से बीएसपी विधायक राजू पाल की सीबीआई जांच हो रही है, लेकिन क्या हुआ? एमपी एमएलए कोर्ट के सरकारी वकीलों ने भी सीबीआई अफसर अमित कुमार के संदिग्ध रोल की जांच की मांग की है.

अमित कुमार ने अदालत में अतीक अहमद के बचाव में गवाही दी थी. सरकार के सीनियर वकीलों ने अब अमित के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सीबीआई के डायरेक्टर को चिट्ठी लिखने का फैसला किया है. दरअसल, 15 अप्रैल को पुलिस कस्टडी में माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की हत्या कर दी गई थी, लेकिन उससे पहले ही उमेश पाल के अपहरण केस में अतीक को एमपी-एमएलए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुना दी थी. इस केस में अशरफ बरी हो गया था.

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Load More

राजू पास केस में जांच अधिकारी बनाए गए थे अमित कुमार

बीएसपी विधायक राजू पाल की साल 2005 में प्रयागराज में ही हत्या हो गई थी. हत्या का आरोप तब समाजवादी पार्टी के सासंद अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और उसके साथियों पर लगा था. बाद में अदालत के आदेश पर राजू पाल मर्डर की जांच सीबीआई को सौंप दी गई. अमित कुमार इस केस के जांच अधिकारी बनाए गए. इसी दौरान 2007 में उमेश पाल ने अतीक और उसके साथियों पर अपने अपहरण का केस करवाया.

राजू पाल हत्याकांड केस में उमेश पाल मुख्य गवाह था. उसने अपना बयान भी दर्ज करवाया था. प्रयागराज एमपी-एमएलए कोर्ट के जिला शासकीय वकील सुशील वैश्य ने कहा कि सीबीआई के जांच अधिकारी अमित कुमार ने केस डायरी में उमेश पाल के बयान को शामिल नहीं किया, जबकि वे इस वारदात के चश्मदीद गवाह थे. सरकारी वकील वीके सिंह कहते हैं कि सबसे हैरानी तो तब हुई जब सीबीआई अधिकारी अमित कुमार उमेश पाल अपहरण केस में अदालत में अतीक की तरफ से गवाही देने पहुंच गए.

अतीक अहमद के पक्ष में अमित कुमार ने दी थी गवाही

बचाव पक्ष की तरफ से उन्होंने गवाही दी और कहा कि उमेश पाल का अपहरण ही नहीं हुआ था, जबकि अमित कुमार का इस केस से लेना-देना ही नहीं था. वे तो राजू पाल हत्या केस की जांच कर रहे थे. एमपी-एमएलए कोर्ट ने सीबीआई अधिकारी अमित कुमार की गवाही को नहीं माना. अदालत के 142 पन्नों के आदेश में इस बात का जिक्र किया गया है. अब इसी को आधार बनाकर सरकारी वकील कानूनी राय मशविरा कर रहे हैं, जिसके बाद सीबीआई के डीएसपी रैंक के अधिकारी अमित कुमार के खिलाफ डायरेक्टर से शिकायत की जा सकती है. यूपी पुलिस भी अतीक और अमित के रिश्तों की जांच कर रही है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ayodhya

मैं न जीऊं बिन राम, शुभ घड़ी आ गई

January 22, 2024
Yamuna cleaning work started

यमुना की दशा में सुधार का प्रयास!

August 11, 2025

धारा 370 पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, पीएम मोदी ने की तारीफ़

December 11, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.