Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना के लिए केंद्र ने खोला खजाना, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को मिली मंजूरी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 26, 2026
in राष्ट्रीय
A A
indian army
26
SHARES
858
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत के सशस्त्र बलों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक सोमवार 26 अक्टूबर को संपन्न हुई है। इस बैठक में भारतीय सेना, वायुसेना और भारतीय नौसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के रक्षा अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इस फैसले की खास बात ये भी है कि कुल खरीद का करीब 82 प्रतिशत हिस्सा भारत के ही उद्योगों से प्राप्त किया जाएगा। इस फैसले से स्वदेशी डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग को भी बढ़ावा मिलेगा।

आपको बता दें कि 2.12 लाख करोड़ रुपये के इस भारी-भरकम रक्षा अधिग्रहण का मकसद भारत की थल सेना, नौसेना और वायु सेना का आधुनिकीकरण, परिचालन संबंधी तैयारियों को बढ़ाना है। इसके साथ ही इस फैसले का उद्देश्य भारत के स्वदेशी रक्षा औद्योगिक आधार को मजबूत करना भी है। बता दें कि इससे पहले राजनाथ सिंह ने आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था और सेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया था।

इन्हें भी पढ़े

Rajnath Singh

राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को क्यों दी चेतावनी? बोले- ‘व्यक्तिगत मर्यादाओं का उल्लंघन मत कीजिए…’

October 26, 2026
poor quality medicine

दवा कंपनियों की मनमानी पर केंद्र सरकार सख्त!

October 26, 2026
rooftop solar

सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?

October 26, 2026
pm modi-kharge

कांग्रेस ने लांघी मर्यादा ? खरगे के बयान पर भड़की BJP, अमित शाह समेत भाजपा नेताओं ने खोला मोर्चा

October 26, 2026
Load More

भारतीय सेना को क्या मिलेगा?

हाई मोबिलिटी व्हीकल्स (HMVs): इसकी मदद से कठिन/दुर्गम इलाकों में ऑपरेशनल मोबिलिटी, लॉजिस्टिक्स और सपोर्ट को बेहतर किया जाएगा।

सेल्फ-प्रोपेल्ड ट्रैक्ड गन सिस्टम: ये सेना की टुकड़ियों (मैकेनाइज्ड) को उनके हिसाब से मोबिलिटी और फायरपावर उपलब्ध कराएगा।

गन शॉट रिस्पॉन्स सिस्टम (GSRS): इसकी मदद सेना के लिए रियल-टाइम सिचुएशनल अवेयरनेस में सुधार होगा।

लाइट मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर (LMRH): इसकी खरीद से टोही, निगरानी, ​​युद्ध, खोज और बचाव और आपदा राहत के कामों में मदद मिलेगी।

वेरी शॉर्ट-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम (VSHORADS): इसकी खरीद से आने वाले समय में नेक्सट जेनरेशन के छोटे हवाई खतरों का मुकाबला करने में मदद मिलेगी।

प्लेटफॉर्म-आधारित काउंटर-अनमैन्ड एरियल सिस्टम (C-UAS): इस खरीद का मकसद आधुनिक युद्ध क्षेत्र में टैंकों की लाइफ को बढ़ाना है।

अनमैन्ड एरियल सिस्टम (UAS) – लॉन्ग रेंज: इस खरीद का मकसद लंबी दूरी के लिए मानवरहित हवाई ताकत को मजबूती प्रदान करना है।

सर्विलांस UAVs: इसकी मदद से युद्धक्षेत्र में निगरानी और टोही क्षमताओं में सुधार किया जाएगा।

इंटीग्रेटेड सर्विलांस एंड स्ट्राइक सिस्टम: इस खरीद का उद्देश्य सेना की निगरानी, ​​टारगेट की पहचान और हमला करने की ताकत को बढ़ाना है।

लॉन्ग-रेंज कामिकेज ड्रोन सिस्टम: इसकी मदद से सेना की लंबी दूरी तक सटीक हमला करने की क्षमताओं को मजबूत किया जाएगा।

भारतीय नौसेना को क्या मिलेगा?

एक्टिव ऑफबोर्ड डिकॉय सिस्टम (AODS): इस सिस्टम की खरीद का मकसद नौसेना की एंटी-मिसाइल डिफेंस को मजबूत करना है। ये खासकर दुश्मन की आधुनिक एंटी-शिप मिसाइलों के खिलाफ नौसेना की मदद करेगा।

प्रमुख नौसैनिक प्लेटफॉर्म: नौसेना के लिए स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित प्लेटफॉर्म की खरीद की जाएगी। ये प्लेटफॉर्म नौसेना की युद्ध क्षमता और आधुनिक युद्ध के लिए तैयारियों को बढ़ाएंगे।

भारतीय वायु सेना को क्या मिलेगा?

हेलीकॉप्टर: वायुसेना की ऑपरेशन और एयर ट्रांसपोर्ट क्षमताओं को मजबूत किया जाएगा।

एयर डिफेंस सिस्टम: इस खरीद का मकसद एयर डिफेंस की क्षमताओं को बढ़ाना है।

हथियार: इनकी खरीद से युद्ध के समय में कॉम्बैट और लड़ने की क्षमताओं में सुधार किया जाएगा।

स्पेशल यूज वाले हेलीकॉप्टर: एयर ट्रांसपोर्ट की अहम जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

मोबाइल एक्स-बैंड डॉप्लर मौसम रडार सिस्टम: ये सिस्टम वायुसेना को अग्रिम क्षेत्रों में हाई रिजॉल्यूशन वाली, स्थानीय मौसम निगरानी उपलब्ध कराएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
पालीताना शहर

भारत में है दुनिया का पहला शाकाहारी शहर, जानिए यहां क्यों बैन है मीट

September 15, 2022
Jhandewala Devi Temple

सब की मनोकामना पूरी करनेवाली ‘मां महागौरी’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई श्रृंगार व पूजा-अर्चना

April 16, 2024

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान ख़त्म, क्या कहते हैं एग्जिट पोल्स!

February 5, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को क्यों दी चेतावनी? बोले- ‘व्यक्तिगत मर्यादाओं का उल्लंघन मत कीजिए…’
  • पिथौरागढ़ को CM धामी की सौगात, 284 करोड़ की 67 योजनाएं शुरू
  • यमुना रिवर क्रूज का ट्रायल शुरू, CM रेखा गुप्ता ने किया निरीक्षण

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.