Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

गन्ना किसानों की समस्याएं हल करने के लिए केंद्र का बड़ा कदम, बनाई समिति

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 15, 2026
in राष्ट्रीय
A A
गन्ना किसान
25
SHARES
844
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आज बुधवार को गन्ना किसानों की ओर से लगातार उठाए जा रहे मुद्दों की गंभीरता जांच करने और उनकी चिंताओं को दूर करने को लेकर एक समिति का गठन किया है. नीति आयोग के पूर्व सदस्य प्रो. रमेश चंद की अगुवाई में यह समिति गठित की गई. इस समिति में कृषि आयुक्त के अलावा 2 संयुक्त सचिव को भी शामिल किया गया है.

यह समिति कर्नाटक और महाराष्ट्र के गन्ना किसानों के प्रतिनिधियों की केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री तथा केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री के साथ हुई बैठक में लिए गए फैसलों के बाद गठित की गई है.

इन्हें भी पढ़े

court

आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

October 14, 2026
PM modi

भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

October 13, 2026
president of india

6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 13, 2026
UPI

दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, जानें कब से देना होगा MDR

October 13, 2026
Load More

खेती की लागत और मुनाफे की जांच करेगी समिति

नवगठित समिति किसानों की चिंताओं के बीच खेती की लागत और अन्य संबंधित मामलों को ध्यान में रखते हुए गन्ना किसानों को मिलने वाले लाभकारी रिटर्न में बढ़ोतरी की मांग की भी जांच करेगी. इसके अलावा यह समिति चीनी उत्पादन लागत, बाजार से होने वाली कमाई और चीनी मिलों की वित्तीय व्यवहार्यता के संदर्भ में चीनी की पूर्व-मिल न्यूनतम बिक्री कीमत (MSP) की समीक्षा की मांग पर भी विचार करेगी.

समिति की पड़ताल के दायरे में अन्य प्रमुख क्षेत्रों में चीनी रिकवरी की जांच और रिपोर्टिंग के मौजूदा तरीके, रिकवरी के पारदर्शी सत्यापन को तय करने के उपायों के अलावा और चीनी मिलों में गन्ने की तौल की मौजूदा प्रक्रियाएं (जिसमें कैलिब्रेशन, निरीक्षण और सत्यापन प्रणालियों की पर्याप्तता है) शामिल होंगी.

किसानों के प्रतिनिधि और चीनी मिल संघ से मंथन

समिति मशीनों से काटे गए गन्ने के वजन में कटौती से संबंधित मौजूदा प्रक्रियाओं की भी जांच करेगी और मशीनीकृत कटाई से होने वाले वास्तविक नुकसान (यदि कोई हो) का भी आकलन करेगी. यह किसानों को देय गन्ना मूल्य पर मौजूदा प्रक्रियाओं के वित्तीय प्रभाव का मूल्यांकन करेगी और आवश्यक समझे जाने वाले किसी भी अन्य संबंधित मामले पर विचार कर सकती है.

समिति सभी हितधारकों, जिनमें किसानों के प्रतिनिधि, चीनी मिल संघ, राज्य सरकारें और अन्य विशेषज्ञ या संगठन शामिल हैं, से जरूरत के हिसाब से सलाह-मशविरा करेगी. समिति को सक्षम प्राधिकारी को अपनी रिपोर्ट, जिसमें उसके निष्कर्ष और विशिष्ट सिफारिशें शामिल होंगे, जल्द से जल्द सौंपने को कहा गया है.

समिति में कौन-कौन होंगे शामिल

नवगठित समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर रमेश चंद, जो एक प्रसिद्ध कृषि अर्थशास्त्री और सार्वजनिक नीति विशेषज्ञ हैं. प्रोफेसर साल 2015 से 2026 तक नीति आयोग के सदस्य के रूप में रहे, इससे पहले उन्होंने ICAR-NIAP के निदेशक के रूप में काम किया. उन्हें 15वें वित्त आयोग के सदस्य के रूप में भी काम करने का अनुभव है. उनके पास कृषि क्षेत्र में विकास, किसानों के मुद्दों, खाद्य सुरक्षा, कृषि बाजारों और मूल्य निर्धारण नीति को लेकर काम करने का खासा अनुभव है.

प्रोफेसर रमेश चंद की अगुवाई वाली समिति में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि आयुक्त को शामिल किया गया है. साथ ही खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के संयुक्त सचिव (चीनी) और उपभोक्ता मामले विभाग के संयुक्त सचिव (विधिक माप विज्ञान) को सदस्य के तौर पर रखा गया है.

पिछले दिनों केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी की अगुवाई में हुई बैठक में कर्नाटक और महाराष्ट्र के गन्ना किसानों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की गई. किसानों की ओर से उठाए गए मुद्दों में गन्ने की कीमत के अलावा, उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी), चीनी की कीमतें, रिकवरी दर, वजन में गड़बड़ी, कटाई का समय, बर्बादी और किसानों को भुगतान शामिल थे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वी जयंती पर वेकोलि में हुए व्याख्यान

April 20, 2025
India Forecast System

भारत फोरकास्ट सिस्टम… अब हर गांव का मौसम, हर पल आपके पास !

May 28, 2025
America

अमेरिकी स्वपन का अंत निकट तो नहीं!

August 31, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सूर्य का तुला राशि में गोचर: नवरात्रि में बनेगा राजयोगों का महासंयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
  • WhatsApp में मिलेगा Schedule Message फीचर, जानें कैसे और कब कर पाएंगे इस्तेमाल
  • नेटफ्लिक्स पर थ्रिलर लवर्स के लिए खजाना हैं ये 5 फिल्में, सस्पेंस ऐसा कि पलक झपकना होगा मुश्किल!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.