Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

डेटा चोरी का डर होगा खत्म, अपने स्मार्टफोन में आज ही बदलें ये पांच जरूरी सेटिंग्स!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 19, 2026
in गैजेट्स
A A
Mobile data
25
SHARES
845
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। स्मार्टफोन में इंटरनेट इस्तेमाल करते समय हमारी छोटी-से-छोटी एक्टिविटी पर भी नजर रखी जा रही है। ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से लेकर आपके फोन में मौजूद एप्स कुकीज, ट्रैकिंग पिक्सल और लोकेशन के जरिए आपकी निजी जानकारी जुटाते हैं। कई लोगों को लगता है कि प्राइवेट टैब चलाने या ब्राउजिंग हिस्ट्री डिलीट करने से वे पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिजिटल दुनिया में हैकर्स और जासूस एप्स से अपनी निजी जानकारियों को सुरक्षित रखने के लिए आपको अपने फोन और इंटरनेट इस्तेमाल करने के तरीके में पांच बड़े बदलाव करने होंगे।जानिए क्या…

ब्राउजर कुकीज क्लियर करें और गैर-जरूरी एप परमिशन हटाएं

इन्हें भी पढ़े

whatsapp

WhatsApp में मिलेगा Schedule Message फीचर, जानें कैसे और कब कर पाएंगे इस्तेमाल

October 15, 2026
BSNL 5g

BSNL में क्या कुछ बदलने वाला है? 4G नेटवर्क, 5G की तैयारी और यूजर्स के लिए नए अपडेट

October 13, 2026
Internet

भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट, 268 रुपये से 8 रुपये प्रति जीबी हुआ डेटा

October 8, 2026
5G

5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

October 7, 2026
Load More

अधिकतर लोगों को नहीं पता होता कि वेबसाइट्स उनकी हर पसंद-नापसंद को ट्रैक करने के लिए कुकीज का इस्तेमाल करती हैं। इसलिए ब्राउजर में जाकर समय-समय पर कुकीज क्लियर करें और प्राइवेसी वाले सर्च इंजन का उपयोग करें। साथ ही, फोन में मौजूद गैर-जरूरी एप्स को डिलीट करें और कैमरे, माइक्रोफोन ओर कॉन्टैक्ट्स की एप परमिशन को चेक करके बंद रखें।

पब्लिक वाई-फाई का यूज कर पेमेंट करने से बचें

कैफे या अन्य किसी सार्वजनिक स्थान पर मिलने वाला फ्री वाई-फाई काफी सुविधाजनक लगता है, लेकिन यह हैकर्स का सबसे आसान अड्डा होता है। पब्लिक नेटवर्क से कनेक्ट होकर कभी भी ऑनलाइन बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड पेमेंट्स या संवेदनशील अकाउंट्स लॉगिन न करें। हमेशा सुरक्षित और पर्सनल इंटरनेट कनेक्शन का ही इस्तेमाल करें।

लोकेशन सेवा और वायरलेस कनेक्शन जरूरत पड़ने पर ही ऑन करें

फोन में जीपीएस यानी की लोकेशन, ब्लूटूथ और वाई-फाई चालू रखने से अनजान एप्स लगातार आपकी लोकेशन ट्रैक करती रहती हैं। इसलिए इन्हें हमेशा ऑन रखने के बजाय केवल जरूरत पड़ने पर ही चालू करें। इसके अलावा अपने फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्स को नियमित रूप से अपडेट करते रहें।

मजबूत स्क्रीन लॉक और स्टोरेज एन्क्रिप्शन सेट करें

फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में डेटा गलत हाथों में न पड़े, इसके लिए हमेशा स्क्रीन लॉक और स्टोरेज एन्क्रिप्शन ऑन रखें। स्क्रीन का ऑटो-लॉक टाइम पांच मिनट या उससे कम रखें। इसके अलावा मल्टीपल रॉन्ग पासवर्ड एटेम्प्ट्स वाला ऑप्शन भी चालू रखें।

वीपीएन, मजबूत पासवर्ड और अलग ईमेल आईडी का उपयोग करें

एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि हमेशा अपना आईपी एड्रेस और इंटरनेट ट्रैफिक एन्क्रिप्ट करने के लिए भरोसेमंद वीपीएन का इस्तेमाल करें। हर जगह एक ही ईमेल आईडी और पासवर्ड इस्तेमाल करने के बजाय अलग-अलग अकाउंट्स रखें। अपने पासवर्ड में हमेशा कैपिटल-स्मॉल लेटर्स, नंबरों और स्पेशल कैरेक्टर्स का बनाएं और अनजान लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक करने से बचें।

क्यों जरूरी है ऑनलाइन प्राइवेसी पर ध्यान देना?

ऑनलाइन प्राइवेसी का मतलब सिर्फ पासवर्ड सुरक्षित रखना नहीं होता है। आपकी लोकेशन, ब्राउजिंग की आदतें, एप्स को दी गई परमिशन और अलग-अलग वेबसाइट्स पर साझा की गई जानकारी भी आपकी डिजिटल पहचान का हिस्सा बन सकती हैं।

कुकीज की समीक्षा, सीमित एप परमिशन, सुरक्षित इंटरनेट कनेक्शन, नियमित अपडेट और मजबूत पासवर्ड जैसे कदम डेटा के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, कोई एक सेटिंग या टूल पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं देता। इन सभी उपायों को एक साथ अपनाना ज्यादा उपयोगी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
kanchipuram temple

हजार स्वर्ण मंदिरों का शहर है कांचीपुरम!

January 24, 2026
पौधारोपण

वन महोत्सव 2025: ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के तहत राजधानी में हुआ पौधारोपण

July 14, 2025
Ukraine drone attacks

यूक्रेन के ड्रोन हमलों का जवाब… क्या पुतिन खोलेंगे ‘सुपर हथियारों’ का पिटारा?

June 2, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दुनिया में बढ़ती असमानता: 10% अमीरों के पास 75% संपत्ति, 2% में गुजर कर रही आधी आबादी?
  • डेटा चोरी का डर होगा खत्म, अपने स्मार्टफोन में आज ही बदलें ये पांच जरूरी सेटिंग्स!
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में सबकी मनोकामना पूरी करने वाली मां ‘महागौरी’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.