Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home लाइफस्टाइल

तापमान में बदलाव से बढ़ने लगे स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज के मरीज, बरतें सावधानी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 23, 2025
in लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य
A A
brain hemorrhage
15
SHARES
512
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटना। राजधानी पटना में मौसम में अचानक आ रहे बदलाव और लोगों की लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। विशेष रूप से ब्रेन हैमरेज और स्ट्रोक के मरीजों की संख्या में बीते एक सप्ताह से लगातार वृद्धि देखी जा रही है। सबसे अधिक मरीज इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) की इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं। बीते तीन दिनों में 27 मरीज गंभीर स्थिति में भर्ती कराएं गए है।

इसके अतिरिक्त एम्स व पीएमसीएच के साथ-साथ राजधानी के प्रमुख निजी अस्पतालों में भी काफी मरीज भर्ती है।

इन्हें भी पढ़े

Paan Sherbet

मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?

March 25, 2026
shiny teeth

रोज की 5 आदतें जो चुपचाप पहुंचा रहीं दांतों को नुकसान!

March 24, 2026
chia seeds

गर्मी में चिया और सब्जा सीड्स से मिलते हैं ढेरों फायदे, खाने में न करें ये एक गलती

March 22, 2026
aloo ki vrat wali namkeen

आलू से व्रत वाली नमकीन कैसे बनाएं?, जानिए आसान तरीका

March 19, 2026
Load More

विशेषज्ञों के अनुसार, अल सुबह और देर शाम की ठंडी हवाएं हाई बीपी के मरीजों के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं। इसके बावजूद कई लोग अब भी एयर कंडीशनर (एसी) में ठंडा तापमान सेट कर सो रहे हैं, और बिना गर्म कपड़ों के सुबह की सैर पर निकल रहे हैं। यह लापरवाही ब्रेन हैमरेज और लकवे (पैरालिसिस) का कारण बन रही है।

हाई बीपी मरीजों के लिए मौसम बड़ा जोखिम

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना के न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. विकास चंद्र झा ने बताया कि इन दिनों न्यूरोलाजिकल रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। अधिकतर मरीज पहले से हाई बीपी के रोगी हैं और दवा ले रहे हैं, लेकिन बदलते तापमान में उनका बीपी नियंत्रण से बाहर हो जा रहा है।

उन्होंने सुझाव दिया कि सुबह छह बजे से पहले और शाम साढ़े छह बजे के बाद बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें। बाइक से सफर करते समय कान, नाक और मुंह को स्कार्फ से ढंकना जरूरी है, ताकि ठंडी हवा का सीधा असर चेहरे की नसों पर न पड़े। फेशियल नर्व पर असर पड़ने से लकवा जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं।

ओपीडी में भी न्यूरो मेडिसिन मरीजों की संख्या अधिक

छठ महापर्व के कारण राजधानी के प्रमुख अस्पतालों में ओपीडी में मरीजों की संख्या में कमी देखी गई। हालांकि आईजीआईएमएस की ओपीडी में अब भी नेत्र रोग और न्यूरो मेडिसिन विभाग में मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। चिकित्साधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि मंगलवार को कुल 1440 मरीजों ने ओपीडी में इलाज कराया।

इनमें सबसे अधिक 296 मरीज नेत्र विभाग में आए, जिनमें अधिकांश को नेत्र संक्रमण या एलर्जी की समस्या थी। इसके बाद न्यूरो मेडिसिन विभाग में 145, किडनी में 108 और यूरोलाजी में 105 मरीज पहुंचे। न्यूरो सर्जरी, ईएनटी और गैस्ट्रो सर्जरी में भी दर्जनों मरीजों ने इलाज कराया।

आईजीआईएमएस के पूर्व वरीय प्राध्यापक डॉ. नीरव कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। खासकर हाई बीपी और शुगर के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, अन्यथा मामूली लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज के प्रमुख लक्षण:

  • चेहरे या शरीर के किसी हिस्से का अचानक सुन्न हो जाना
  • बोलने में परेशानी या जुबान लड़खड़ाना
  • देखने में दिक्कत या दृष्टि धुंधली हो जाना
  • अचानक चक्कर आना या संतुलन खोना

कारण:

  • अनियंत्रित हाई बीपी
  • नियमित व्यायाम की कमी
  • अधिक वजन
  • धूम्रपान और शराब सेवन
  • अत्यधिक तनाव
  • सिर की गंभीर चोट
  • अत्यधिक नमक या तैलीय भोजन का सेवन
  • गर्भावस्था में जटिलताएं (जैसे एक्लंपसिया)

बचाव के उपाय:

  • ठंडी हवा से शरीर को बचाएं, खासकर सुबह-शाम
  • नियमित रूप से बीपी की जांच करें और दवा में बदलाव डाक्टर की सलाह से करें
  • गुनगुने पानी से स्नान करें, फ्रीज वाला ठंडा पानी तुरंत न पीएं
  • गुनगुने धूप में समय बिताएं और रात में स्कार्फ या टोपी का इस्तेमाल करें
  • एसी का तापमान बहुत कम न रखें
  • संतुलित आहार और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
us israel attack on iran

ईरान पर अमेरिका-इसराइल के हमले ने कैसे बढ़ाई भारत की मुश्किलें!

February 28, 2026
water

पानी के बिना जीवन संभव नहीं, धन बचाने से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है जल बचाना

March 22, 2022

कितना बदल गया इंसान

June 16, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण
  • होर्मुज स्‍ट्रेट खुलवाने को भारत और फ्रांस आए एक साथ, मानेगा ईरान?
  • पश्चिम एशिया संकट के बीच फुल एक्शन में केंद्र सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.