Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सस्ता LPG सिलेंडर, डीए से ITR तक… एक जनवरी से बदल रहा बहुत कुछ

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 31, 2023
in राष्ट्रीय
A A
गैस सिलेंडर
23
SHARES
765
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : नए साल यानी 2024 के आगाज में अब चंद घंटे बचे हैं। नए साल में फाइनेंस से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं। कुछ नियम बदलने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है तो कई बड़े तोहफे भी मिलने वाले हैं। तो आइए जानते हैं कि एक जनवरी से क्या कुछ बदल रहा है।

LPG सिलेंडर के दाम

इन्हें भी पढ़े

Ethanol

केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, E20 कार्यक्रम कोई प्रयोग नहीं, मीडिया रिपोर्टों को बताया भ्रामक

July 1, 2026
black-box train

अब ट्रेन में सिगरेट पीना और भीख मांगना पड़ेगा भारी, ₹2,000 का फाइन; नए नियम लागू

July 1, 2026
VB G-RAM-G

क्या है VB G-RAM-G कानून? मनरेगा से कितना अलग?

July 1, 2026
पेट्रोल उत्पाद

संकट से निपटने भारत ने बनाया महा-प्लान, अब एक महीने का तेल-गैस रखेगा बैकअप

June 30, 2026
Load More

नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी से राजस्थान में 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे। हालांकि, इसका फायदा सिर्फ उज्जवला लाभार्थियों को मिलेगा। बता दें कि बीजेपी ने अपने चुनावी वायदे में इसका ऐलान किया था, जिसे सरकार बनने के बाद अब लागू किया जा रहा है। इसके अलावा नए साल पर घरेलू और कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों पर सरकारी तेल कंपनियां भी फैसला ले सकती हैं।

सुकन्या की ब्याज दर में इजाफा

सरकार ने चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के लिए सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 0.20 प्रतिशत और तीन साल की सावधि जमा योजना पर ब्याज दर 0.10 प्रतिशत बढ़ा दीं। अन्य सभी छोटी योजनाओं के लिए दरें पहले की तरह बनी रहेंगी। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पर ब्याज दर मौजूदा आठ प्रतिशत से बढ़ाकर 8.2 प्रतिशत कर दी गई। तीन साल की सावधि जमा पर दर मौजूदा सात प्रतिशत से बढ़कर 7.1 प्रतिशत कर दी गई है।

महंगाई भत्ते पर फैसला

केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी डीए में इजाफे का ऐलान मार्च महीने में होने की संभावना है। हालांकि, यह लागू 1 जनवरी से ही होता है। अनुमान है कि भत्ता 4 फीसदी तक बढ़ सकता है। अगर 4 फीसदी भी भत्ता बढ़ता है तो केंद्रीय कर्मचारियों का DA बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। जैसे ही केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता 50 फीसदी या उससे ज्यादा होगा तो HRA रिवाइज हो जाएगा।

बिलेटेड ITR से चूक पर क्या होगा

वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जुर्माने के साथ आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2023 है। इस डेडलाइन से चूक पर टैक्सपेयर्स पर आयकर अधिनियम की धारा 234 एफ के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इसके तहत जेल भेजे जाने तक का भी प्रावधान है।

रिवाइज बैंक लॉकर एग्रीमेंट

केंद्रीय रिजर्व बैंक के मुताबिक रिवाइज बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन करने की डेडलाइन 31 दिसंबर 2023 है। इस डेडलाइन से चूक पर नए साल में लॉकर फ्रीज कर दिया जाएगा। जिन ग्राहकों ने 31 दिसंबर, 2022 को या उससे पहले बैंक लॉकर अनुबंध जमा किया था, उन्हें एक संशोधित कॉन्ट्रैक्ट साइन करके बैंक ब्रांच में जमा करना होगा।

सिम कार्ड खरीदने के नियम

नए साल में नये सिम कार्ड खरीदने के नियमों में बदलाव हो रहा है। पेपर-बेस्ड नो योर कस्टमर (KYC) की जगह अब पेपरलेस केवाईसी की प्रक्रिया करनी होगी। इस प्रक्रिया के साथ बायोमेट्रिक के जरिए भी डिटेल्स देना अनिवार्य है।

निष्क्रिय UPI ​​आईडी

नए साल में निष्क्रिय यूपीआई ​​आईडी बंद हो जाएंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने पेमेंट ऐप्स (गूगल-पे, पेटीएम, फोन पे) को ऐसा करने के लिए कहा है। इसके मुताबिक एक वर्ष से अधिक समय से यूपीआई आईडी का इस्तेमाल नही हुआ है तो उसे निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

व्हीकल्स होंगे महंगे

मुद्रास्फीति के दबाव और कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कई बड़ी कंपनियों ने कार के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। इनमें मारुति सुजुकी, हुंडई, मर्सिडीज और ऑडी शामिल हैं।

यहां मिली राहत

बता दें कि सेबी ने डीमैट अकाउंट होल्डर्स का राहत देते हुए नॉमिनी जोड़ने की डेडलाइन बढ़ा दी है।  सेबी ने डीमैट और म्यूचुअल फंड खाताधारकों के लिए नॉमिनी जोड़ने की समय सीमा को अगले साल 30 जून तक बढ़ा दिया है।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pm imran khan Shahbaz

पाकिस्तान में सियासी भूचाल, पूर्व PM इमरान के मास्टरप्लान से क्या डूबेगी शहबाज की नाव?

May 27, 2025
chief representative discounting the amount

परफॉर्मेंस ग्रांट और मॉडल पंचायत बना अभिशाप, विकास की राशि को बट्टा लगाते प्रधान प्रतिनिधि

May 30, 2025
दीपदान कर श्रद्धांजलि

विश्राम घाट में दीपदान कर आतंकवाद पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि!

April 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट, E20 कार्यक्रम कोई प्रयोग नहीं, मीडिया रिपोर्टों को बताया भ्रामक
  • फटाफट बना लें अपना वॉट्सऐप यूजरनेम, जानिए स्टेप-बाय- स्टेप प्रोसेस
  • उत्तराखंड: भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी निलंबित, जानें क्या हैं पूरा मामला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.